webnovel

वन बर्थ टू ट्रेश्ज़ॅ : द बिलियनेर'स स्वीट लव

वो एक मिलियन युआन (एक करोड़ पचास लाख रुपयों) के बदले सरोगेट मां बन गई। शहर में सबसे शक्तिशाली व्यापार साम्राज्य के सम्मानित सीईओ के रूप में, उसके पास बहुत ताकत थी, जबकि वो सिर्फ एक मामूली परिवार द्वारा गोद ली हुई बेटी थी। वो उसके लिए बच्चे पैदा करने के लिए त्यार हो गई; सिर्फ इसलिए कि उसके दत्तक पिता का बिज़नेस घाटे में जा रहा था। उसकी डिलीवरी के समय, पहला बच्चा स्वस्थ था, लेकिन दूसरा बच्चा मृत पैदा हुआ। कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने के बाद, वो उस बड़ी धन राशि को लेकर उस आदमी की ज़िन्दगी से गायब हो गयी। छह साल बाद, वो अभी भी एक अभिमानी और हाई-प्रोफाइल सीईओ है। जब वो गलती से उसके साथ फिर से टकराती है - मानो एक चिड़िया उसके पिंजरे में फंस जाती है, और वो उसे कैद कर लेता है। "ऐ लड़की,क्या तुम्हें लगता है कि, तुम मेरे चंगुल से बच सकती हो?" लेकिन तभी एक छोटा सा बच्चा उनके बीच में दखल देता है। उस बच्चे ने अपनी छोटी सी उंगली से उसकी तरफ इशारा करते हुए उसे चेतावनी दी,''म्यू याज़हे, अच्छा होगा कि तुम उन्हें अकेला छोड़ दो! वो मेरी हैं, सिर्फ मेरी!" उसे देख कर वो आदमी घबरा गया, क्यूंकि उस बच्चे के चेहरे के नैन-नक्श बिलकुल उसके जैसे थे ...

Beauty Under the Moon · Urban
Not enough ratings
60 Chs

उसे छोड़ना मुश्किल था...

Translator: Providentia Translations Editor: Providentia Translations

हैरानी से, युन शीशी ने अपना सिर उठाया और म्यू याज़हे की गहरी आँखों में झाँक कर देखा।

वो आदमी हल्का सा मुस्कुराया,और उसने युन शीशी की ठुड्डी पकड़ कर,उसे अपनी आँखों में झाँकने के लिए मजबूर कर दिया।

उसकी पतली सी उँगलियाँ,युन शीशी के फीके रंग के होंठों को सहला रही थीं।

युन शीशी दर्द से चिल्ला उठी,और वो उसे देखकर मुस्कुराया, उसके पतले होंठों से एक सेक्सी कर्व बन रहा था।

म्यू याज़हे ने एक स्टाइलिश काली शर्ट और लंबी पैंट पहनी हुई थी। शर्ट का पहला बटन खुला हुआ था,जिससे वो और मोहक लग रहा था।

उसके लम्बे और चौड़े शरीर के कारण,विशाल कार भी छोटी लग रही थी।

उसकी सहज और शानदार आभा ने कार का माहौल ही बदल दिया।

युन शीशी ने उसकी तरफ ध्यान से देखा,और उसने जो देखा,उससे उसकी साँसें थम गयीं।

क्या वो....सही में उसका छह साल पहले वाला 'एम्प्लायर' था?

वो उस समय आंखों पर पट्टी बांधे हुए थी, इसलिए उसे उसकी कोई पहचान नहीं थी। अब क्यूंकि वो उसे देख सकती थी,उसने देखा कि वो अधिक जवान, अधिक सुंदर,और जितनी उसने कल्पना की थी, उससे कहीं ज्यादा हैंडसम था !

बहरहाल,उसका देखने का शैतानी अंदाज़ और मोहक मुस्कान ने युन शीशी को बेचैन कर दिया!

म्यू याज़हे ने युन शीशी के चेहरे पर बेचैनी, भय और आश्चर्य को ध्यान से देखा।

वो साधारण लग रही थी, और भयभीत भी, लेकिन उसकी भोली प्रतिक्रियाएँ बहुत मनमोहक थीं!

यह कोई दिखावा नहीं था। इस तरह का भोलापन कभी-कभी पुरुषों को,महिलाओं को लाड़ प्यार करने के लिए आकर्षित करता है। उसके अलावा,यह उनपर हावी होने,अत्याचार करने और यहाँ तक कि महिलाओं को जीतने के लिए भी प्रेरित करता है, ताकि वे उनके पीड़ित और आकर्षक भावों को देखकर खुश हो सकें।

वो बता सकती थी कि,वो कुछ सोच रहा था। जैसे ही युन शीशी की छाती कड़ी हुई,उसने आँखें बंद कर लीं।

म्यू याज़हे ने देखा कि युन शीशी की पलकें शर्मिंदगी से फड़फड़ा रही हैं। अपने छोटे से हाथों को एक दूसरे के साथ कसकर, वो दयनीय लग रही थी !

उसे देखकर म्यू याज़हे को कल रात की उनकी जंगलियों जैसी हरकतें याद आ गयीं। युन शीशी के शर्मीलेपन और आकर्षक शरीर ने म्यू याज़हे को अचानक फिर से गर्म कर दिया।

उसका शरीर युन शीशी के लिए तरस रहा था... इतना कि, वो फिर से उसके साथ अपनी प्यास बुझाना चाहता था !

यह सब सोचते हुए उसने युन शीशी की गर्दन को पीछे से पकड़ लिया।

उसने उसे कसकर नीचे की तरफ दबाया,और उसके नरम होंठों को कसकर चूम लिया। उसकी गर्म सांस को महसूस करते हुए,म्यू याज़हे ने अपनी जीभ को उसके मुँह के अंदर किया, और निर्दयता से उसका स्वाद लिया!

इस आक्रामक चुंबन के कारण युन शीशी के अंदर एक लहर सी उठी !

उसने म्यू याज़हे को अपने छोटे से हाथों से दूर धकेल दिया। युन शीशी ने उसका विरोध किया, फिर भी वो उसके और पास आने के लिए बेताब हो रहा था।

म्यू याज़हे ने उसे छोड़ने से पहले एक और बार कसकर तब तक चूमा,जब तक युन शीशी की साँस लगभग रुक नहीं गयी।

वो उससे दूर नहीं हो पा रहा था। उसने युन शीशी के होंठों को नोंचा,चाटा, और उसके होठों की पीड़ा कम करने की कोशिश की, जो उसके आक्रमण के कारण थोड़े सूज गए थे और नीले पड़ गए थे।

युन शीशी उसके चुंबन से सदमें में थी। उसके गाल लाल हो रहे थे।

उसने अजीब सी प्रतिक्रिया दी,और यहां तक कि वो कुछ भी बोल नहीं पा रही थी। वो नहीं जानती थी कि, कैसे जवाब दिया जाए।

म्यू याज़हे का मानना था कि,युन शीशी दिखावा नहीं कर रही थी। उसकी प्रतिक्रिया झूठी नहीं थी।