webnovel

प्राइसलेस् बेबी'स सुपर डैडी

वह मनोरंजन का राजा है जो सब कुछ संभालता है। वर्षों से सिंगल (अविवाहित) है, और उसका किसी के साथ कोई चक्कर नहीं है। एक दिन, एक महिला और एक लड़की ने उसके जीवन को उलट-पलट कर दिया। छोटी सी, प्यारी लड़की ने उसे रोका, जाने नहीं दिया। "सुंदर अंकल, आप मुझे मेरे डैडी की तरह दिखते हैं, जिन्हें मैं कई सालों पहले खो चुकी हूं !" हुओ युनशेन उदास लग रहा था। "मैं? डैडी?" छोटी प्यारी लड़की ने गर्व से अपनी मम्मी को खींच के बुलाया, "मम्मी, मुझे आपके लिए लम्बे समय तक खिलाने पिलाने के लिए इंसान मिल गया है, सुंदर और भोला।" जू जियान उस मनोहर आदमी को देखकर मुस्कराई। पांच साल पहले की दुर्घटना को याद करते हुए युनशेन का चेहरा गुस्से से लाल हो गया। "तुमने मेरा डीएनए चोरी करने की हिम्मत कैसे की?" वह हंसी। "चोरी नहीं की, बस उधार लिया था!" आदमी ने उसे अपनी बाहों में लिया और खतरनाक स्वर में चेतावनी दी, "सुनो! जो मेरा है क्या मुझे ब्याज सहित वापस नहीं मिलना चाहिए ?" वह अपने पैर की उंगलियों पर खड़ी होकर बोली, "हां ज़रूर , दूसरे बच्चे के बारे में क्या ख्याल है?"

Ban Cheng Fan Xue · Urban
Not enough ratings
60 Chs

एक और दुश्मन

Translator: Providentia Translations Editor: Providentia Translations

उसकी अज्ञानता को देखते हुए, फेंग जियाओचेंग ने सोचा कि हुओ युनशेन के बारे में उसको बताना बहुत आवश्यक है।

उसका अंग्रेजी नाम एल्विस था, और वो एक अभिनेता हुआ करता था। 21 साल की उम्र में, उसने फिल्म "24 आवर्स ऑफ लाइफ" के साथ अंतर्राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब जीता और उसे "हॉलीवुड ओरिएंटल लेजेंड" के रूप में जाना जाता था।

मनोरंजन व्यवसाय में उसकी छवि एकदम साफ थी। अपनी शुरुआत के बाद से, उसके नाम के साथ कोई घोटाला नहीं जुड़ा था। पश्चिमी देशों में, उसे अपने करियर को गरिमा के साथ प्रबंधित किया था और सही मायने में अपने राष्ट्र का गौरव बढ़ाया था।

रिटायर होने और चीन लौटने के बाद, वो हुओ समूह का एकमात्र वारिस बना और युहाई एंटरटेनमेंट का वर्तमान प्रेसिडेंट बन गया।

चाहे वो अभिनय हो या व्यवसाय, उसके पास असाधारण अंतर्दृष्टि और विजन था, और वो हमेशा दृढ़ और निर्णायक था।

हुओ युनशेन की वर्तमान पहचान और स्थिति के साथ, अगर वो एक हुंकार भी भरता है तो पूरा पेइजिंग कांप जाएगा।

ये सच है कि जू जियान को बिल्कुल कुछ नहीं पता था। "मुझे उम्मीद नहीं थी कि एल्विस हुओ युनशेन होगा।"

बेशक वो एल्विस के बारे में जानती थी। एस्टन में रहने के दौरान, उसने उसकी फिल्में देखी थीं और उसे पता था कि वो सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार जीतने के योग्य है।

हुओ यूनशेन के बारे में सुनने के बाद, इस समय, एकमात्र शब्द जो जू जियान उसके बारे में सोच सकती थी, वो था, "भाड़ में जाए"।

जू जिनशान और चू युहे से निपटना काफी कठिन था। और कौन जानता था कि अब उनके पीछे एक सुपर बॉस था?

लेकिन तो क्या?

जू जिनशान और चू युहे का दोस्त उसका दुश्मन था।

"मुझे परवाह नहीं है कि वो किस तरह का अभिनेता है। जो कोई भी मेरा रास्ता रोकता है वो मेरा दुश्मन है।" जू जियान ने स्पष्ट रूख अपनाया।

यिंग बाओ ने अपनी मां की बातें सुनीं, उसने अपनी मां को गले लगाया और उसे मजबूती से सहारा दिया। "मुझे कोई चिंता नहीं है। जो भी शी बेबी का रास्ता रोकेगा वो यिंग बाओ का दुश्मन है।"

फेंग जियाओचेंग, "..." ठीक है, उसे इन दोनों के अलावा किसी से मतलब नहीं है।

हालांकि फेंग जियाओचेंग ने जू जियान का समर्थन किया, लेकिन उसे ऐसा नहीं लगा कि हुओ युनशेन इतना दुष्ट था।

"वास्तव में, उसकी किस्मत अच्छी नहीं थी। बताते हैं कि जल्द ही चीन लौटने के बाद, उसे एक कार दुर्घटना का सामना करना पड़ा और उसे आजीवन विकलांगता मिली। वो अब व्हीलचेयर पर ही बैठ सकता है।"

जब फेंग जियाओचेंग ने ये कहा, तो वो पूर्व 'मूवी किंग' के लिए सहानुभूति से भरी थी।

"तुम क्या कह रही हो? लकवाग्रस्त है?"

जू जियान ने पूछा और उसे अजीब लगा। ऐसे सुपरस्टार की अचानक कार दुर्घटना कैसे हो सकती है?

"हां। भगवान को भी जीनियस से जलन होती है।"

फेंग जियाओचेंग ने न केवल जू जियान के साथ बहुत सारी गपशप साझा की, बल्कि अपने मोबाइल फोन पर उसे कई समाचार भी दिखाए। फिर उसने उसे रहस्यमय तरीके से बताया, "लेकिन ये कहते हैं कि वो एक्सीडेंट किसी की साजिश थी।"

"कौन उसकी हत्या करना चाहेगा?"

अस्पष्ट रूप से, जू जियान को बहुत अफसोस हुआ। हुओ युनशेन के अनुभव ने उसे विंग नामक उसके इंटरनेट मित्र की याद दिला दी।

"शायद उसकी नीरसता ने किसी को नाराज कर दिया।"

फेंग जियाओचेंग फिर से आहें भरने लगी। जू जियान चुप हो गई। बात वहीं खत्म हो गई।

...

पेइजिंग हवाई अड्डे पर, हुओ युनशेन, जिसने हवाई अड्डे के कर्मचारियों द्वारा प्रदान किए गए स्क्रीनशॉट की वजह से अस्थाई रूप से अपनी यात्रा रद्द कर दी थी, उसने पाया कि शायद उन्होंने गलती की होगी।

वो जिस लड़की का इंतजार कर रहा था और स्क्रीन पर महिला बिल्कुल अलग दिख रही थी। वे एक ही व्यक्ति बिल्कुल नहीं हो सकते थे।

"शायद उनका बस नाम ही एक जैसा हो, छोटे मालिक।"

सहायक यी जिओ ने ध्यान से कहा। वो इस समय अपने मालिक की मनोदशा को समझ सकता था - वो बहुत आहत हुआ होगा।