webnovel

नेशनल स्कूल प्रिंस इस अ गर्ल

फ़ू जीऊ देखने से हाई स्कूल में पढ़ने वाले किसी भी आम लड़के की तरह दिखता है। लेकिन वास्तव में, वो एक हैकर है, जिसे ज़ेड के नाम से जाना जाता है जो कि वैकल्पिक दुनिया से जुड़ी है। वो बेहद बदमाश तरीकों से सबको ध्वस्त करने के काबलियत रखती (रखती! जी हाँ, रखती) है। फ़ू जीऊ एक लड़की है। एक लड़का जो पुनर्जन्म के बाद एक लड़की के शरीर में पैदा हुआ लेकिन वो खुदको एक लड़के रूप में पेश करने के लिए मजबूर है, वो खेल की दुनिया पर राज करती है, न्याय के लिए लड़ती है, और अपने सहज आकर्षण के साथ आसपास की सभी लड़कियों पर जादू कर देती है। फिर भी, उसकी छेड़खानी करने की आदत के कारण अमीर और सर्वशक्तिमान किन और उसके क़रीबी लोगों को वो समलैंगिक (गे) प्रतीत होती है। जैसे जैसे समय बीतता है। सर्वशक्तिमान उसे अपना प्रेमी...(या फिर प्रेमिका??) के रूप में देखने लगता है। क्या वो भी उसके लिए समलैंगिक बन गया है? खुद समलैंगिक न होते हुए भी किसी को समलैंगिक बना देना... अपने आप से लगातार कशमकश में जूझते रहना... बहुत पेचीदा होते हुए भी बेशक यह सब बहुत रोमांचक भी है! फ़ू जीऊ ने कहा, “सर्वशक्तिमान किन, क्या तुम्हारी कोई प्रेमिका है?” किन मो ने अपना लैपटॉप नीचे रखा।“नहीं।” फ़ू जीऊ ने अपनी आवाज़ नीचे करके, लापरवाही से उसे छेड़ते हुए कहा, “अब है, मैं।” यह सुनते ही, किन मो उस पर रोबदार ढंग से झपटा। फ़ू जियू ने हैरान हो कर पूछा , “रुको, क्या कर रहे हो?” किन मो ने जवाब दिया, “प्रेमी होने का हक जता रहा हूँ”।

Zhan Qishao · General
Not enough ratings
62 Chs

स्कूल भगवान?

Translator: Providentia Translations Editor: Providentia Translations

"छोटे मालिक,क्या आप ठीक हैं? छोटे मालिक?"

जैसे ही फू जीऊ सीढ़ीओं से नीचे आयी, उसने देखा उसका छोटा सा नौकर उसका हाँफते हुए पीछा कर रहा था| उसकी आँखों में उसके लिए चिंता बहुत ही साफ और सच्ची थी|

"क्या आपको लगी है? क्या हुओ सीयू ने, क्या वो फिर हुआ...."

फू जीऊ ने उसकी बात पूरी होने से पहले कहा,"मैंने उन्हें पलट के मारा"।

"क्या?!" चेन क्सिओदोंग को लगा यहाँ तक भाग कर आने से उसके कान ख़राब हो गए हैं, तो उसने मुश्किल से पूछा, "छोटे, छोटे मालिक, आप ने मार नहीं खाई न?"

फू जीऊ ने अपनी भोहें चढ़ायीं। "क्या देखने से ऐसा लग रहा है कि किसी ने मुझे मारा होगा?"

पर बात तो यह है, कि तुमने मार खाई है!

चेन क्सिओदोंग अंदर ही अंदर बड़बड़ाया|जब से उसके छोटा मालिक सो कर उठे हैं वो कुछ बदले हुए लग रहे हैं|

सबसे पहला तो उसका स्वाभाव- जो बहुत ही आकर्षक था| बेशक, हुओ सियो और उसके गैंग के लिए नहीं था….

"क्या अपने छोटे मालिक किन को देखा?"चेन क्सिओदोंग ने सतर्कता से कहा|

फू जीऊ ने अंगड़ाई लेते हुए कहा,"नहीं|"

"शुक्र है!" चेन क्सिओदोंग ने गहरी सांस ली|

फू जीऊ उलझन में थी| ये सब लोग ऐसा क्यों व्यवहार करते हैं कि छोटे मालिक किन को देखूँगी तो उसे कुछ कर दूंगी? "तो क्या अगर मैं उससे मिली भी हूँ तो?"

"मुझे डर है कि कहीं तुम उनके पैर पकड़ लो और जाने न दो|"चेन क्सिओदोंग ने फू जीऊ से रूखे स्वर में कहा|"छोटे मालिक, क्या आप भूल गए कि अपने पहले क्या किया था?"

बेहतर होता अगर वो इस बारे में बात न करता। इस ज़िक्र के साथ सभी शर्मनाक यादें फू जीऊ के दिमाग में उतर आयीं।

शायद, वो इसी कैंटीन में हुआ था|

वो महाराज किन की कमर से ही पहली नजर में प्यार कर बैठी थी|

फिर...उसने कहा कि वह उसे अपना जिगोलो (पुरुष वेशय) बनाएगी !!!

फू जीऊ ने कोई ऐसा व्यक्ति नहीं था जो आसानी से शर्मिंदा हो जाए, लेकिन अब वह अपना चेहरा ढकना चाहता था।

लेकिन वह एक हैकर रानी थी; उसे खुद को निर्दोष साबित करने की जरूरत थी। "जिसने उसे जिगोलो बनाने की बात करी थी वह मैं नहीं था।"

चेन क्सिओदोंग के चेहरा के भाव का अर्थ था: क्या आपको लगता है कि स्कूल में सभी बच्चे और टीचर्स अंधे हैं?"

सही होता अगर चेन क्सिओदोंग उसे याद नहीं दिलाता| इस याद के साथ, सभी बुरी यादें फू जीऊ के दिमाग में 

उसने फू जीऊ को सलाह दी|"छोटे मालिक, सुनिए,अगर आप लड़को को पसंद भी करते हैं तो, वो छोटे मालिक किन नहीं हो सकते| उनकी पृष्ठभूमि कुछ ऐसी है जिससे कि हमारा फू परिवार पंगा नहीं ले सकता! हम काफी अलग- अलग हैं।"

"ठीक है।" फू जीऊ को कोई परवाह नहीं थी|

चेन क्सिओदोंग रुक गया और गंभीर हो गया| वो उसे असली भावनाओं से उसे झकझोरना चाहता था| "छोटे मालिक, क्या आप सिर्फ लड़किओं को पसंद नहीं कर सकते"? मालिक आपकी इस बात से वैसे ही खुश नहीं है| न केवल उन्होंने आपका जेब खर्चा कम कर दिया है, बल्कि स्कूल में आपको अपने भरोसे छोड़ दिया है|आपको शायद भविष्य में कंपनी न मिले, और परिवार से बाहर पलने वाले भाई बहन के जोड़े को मिल जाये| क्या आप को चिंता नहीं होती, छोटे मालिक? क्या मैडम के लिए, आप लड़कों को पसंद करना छोड़ सकते हैं?"

यह सुनकर फू जीऊ रुकी| उसकी आँखों में एक ठंडी चमक आ गई।

पहले जो भी बुरे काम उसने किए थे, वे सब उसके पिता को उस भाई-बहन की जोड़ी ने बताए थे।

शुरू में, फू ज़्होंगयी फू जीऊ से बहुत अच्छे से बात करते थे| आखिरकार, फू जीऊउनका पहला वैध "बेटा" था।

लेकिन बाद में, वह फालतू बातों और अफवाहों से प्रभावित हो गए।

फू झोंग्यी फू जीऊ को और नापसंद करने लगे। जब उन्होंने सुना कि फू जीयू गे हो सकता है, तो उन्होनें उसे सभी तरह की पैसों की सहायता देना लगभग बंद कर दिया।

वह अब घर नहीं वापस नहीं आते थे और मिसेज फू को किनारे कर दिया था, जो उसके साथ जीवन के सभी उतार-चढ़ाव में साथ थी।

फू जीयू ने उस तरह से एक तुच्छ आदमी को भाव नहीं दिया।

इसके बाद, फू झोंग्यी ने उसकी मां के पैसे का इस्तेमाल कर अपनी कंपनी खोली।

अब जब उसके पास सब कुछ था, तो उसने उस व्यक्ति को लात मार दी जिसने उसकी मदद की थी?

ऐसी हरकत कैसे स्वीकार की जा सकती है?

चूँकि वो इस शरीर में पैदा हुई थी, इसलिए वह वो सब वापस लेगी जो असल में उनका ही था!