webnovel

नेशनल स्कूल प्रिंस इस अ गर्ल

फ़ू जीऊ देखने से हाई स्कूल में पढ़ने वाले किसी भी आम लड़के की तरह दिखता है। लेकिन वास्तव में, वो एक हैकर है, जिसे ज़ेड के नाम से जाना जाता है जो कि वैकल्पिक दुनिया से जुड़ी है। वो बेहद बदमाश तरीकों से सबको ध्वस्त करने के काबलियत रखती (रखती! जी हाँ, रखती) है। फ़ू जीऊ एक लड़की है। एक लड़का जो पुनर्जन्म के बाद एक लड़की के शरीर में पैदा हुआ लेकिन वो खुदको एक लड़के रूप में पेश करने के लिए मजबूर है, वो खेल की दुनिया पर राज करती है, न्याय के लिए लड़ती है, और अपने सहज आकर्षण के साथ आसपास की सभी लड़कियों पर जादू कर देती है। फिर भी, उसकी छेड़खानी करने की आदत के कारण अमीर और सर्वशक्तिमान किन और उसके क़रीबी लोगों को वो समलैंगिक (गे) प्रतीत होती है। जैसे जैसे समय बीतता है। सर्वशक्तिमान उसे अपना प्रेमी...(या फिर प्रेमिका??) के रूप में देखने लगता है। क्या वो भी उसके लिए समलैंगिक बन गया है? खुद समलैंगिक न होते हुए भी किसी को समलैंगिक बना देना... अपने आप से लगातार कशमकश में जूझते रहना... बहुत पेचीदा होते हुए भी बेशक यह सब बहुत रोमांचक भी है! फ़ू जीऊ ने कहा, “सर्वशक्तिमान किन, क्या तुम्हारी कोई प्रेमिका है?” किन मो ने अपना लैपटॉप नीचे रखा।“नहीं।” फ़ू जीऊ ने अपनी आवाज़ नीचे करके, लापरवाही से उसे छेड़ते हुए कहा, “अब है, मैं।” यह सुनते ही, किन मो उस पर रोबदार ढंग से झपटा। फ़ू जियू ने हैरान हो कर पूछा , “रुको, क्या कर रहे हो?” किन मो ने जवाब दिया, “प्रेमी होने का हक जता रहा हूँ”।

Zhan Qishao · General
Not enough ratings
62 Chs

सर्वशक्तिमान किन किसी को ऑनलाइन डेट कर रहे हैं?

Translator: Providentia Translations Editor: Providentia Translations

चारों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे की तरफ देखने से पहले किन मो की ओर देखा।

अधिकतम स्तर, एक पूरा प्रोफ़ाइल।

और उसकी पीके रैंकिंग ज़बरदस्त थी!

नंबर 1!

यह सर्वशक्तिमान किन था, इसमें कोई शक नहीं था!

वे सर्वशक्तिमान किन से मिले ... एक जीवित सर्वशक्तिमान किन...

सहमे, उत्साहित और जोश से भरे हुए।

इन शब्दों में से कोई भी उनकी भावनाओं का वर्णन नहीं कर सकता है!

एक इंटरनेट कैफे के अंदर बैठे, माउस पर पकड़ रखने वाली उंगलियां कांप रही थीं, ठीक है!?

वह सर्वशक्तिमान किन था!

उन्होंने कभी इस तरह से निजी खेल नहीं खेले। वह सर्वशक्तिमान किन था, जो एक ही गेमिंग प्रतियोगिता स्ट्रीम के साथ सैकड़ों हज़ारों प्रशंसकों को एक साथ यहाँ ला सकता था।

क्या वे सपना देख रहे थे?

छोड़ो, चलो बस खुद को मारो और फिर से लॉग इन करते हैं!

सिर्फ एक बार मरने से ही, वे विश्वास कर पायेंगे कि यह सच था!

"तुम सब आगे क्यों नहीं बढ़ रहे हो? चलो करते हैं।" फू जीऊ टाइप कर रही थी और फिर उसने देखा कि चारों मर गए ... क्या हो रहा था?

फू जीऊ रुक गयी और अचानक कुछ महसूस किया।

"आपकी वजह से?"

फू जीऊ ने यह संदेश निजी तौर पर किन मो को भेजा था।

किन मो ने एक खाली हाथ के साथ वापस टाइप किया, "पता नहीं, मैंने पहले कभी शौकिया खेल नहीं खेला है। मैं केवल पेशेवर लीग प्रतियोगिताएं खेलता हूं।"

"आपने पहले कभी एक तहखाने में छापा नहीं मारा है?" फू जीऊ चौंक गयी।

किन मो ने उदासीन लहजे में जवाब दिया, "निजी तौर पर कभी ऐसा नहीं किया। केवल कंपनी के प्रचार के लिए। कुल मिला कर तीन बार किया है।"

जितना फू जीऊ सर्वशक्तिमान को जानती थी उसके हिसाब से इन शब्दों का मतलब था: उन्होंने केवल तीन बार कालकोठरी पर छापा मारा, और हर बार, यह लाइव स्ट्रीमिंग के लिए किया गया था...

"कोई आश्चर्य की बात नहीं कि वे सभी मर गए थे। वे एक भगवान से डर गए थे।" फू जीऊ ने अपनी भौं उचकाई और तेज़ी से टाइप किया, "फिर, जब आप खुद से गेमिंग करते हैं तो क्या आप अकेला महसूस नहीं करते? अब यह बेहतर है। मेरे साथ, इस अनुभवी खिलाड़ी को आपको रास्ता दिखाने दें।"

किन मो ने उसे पूरी तरह से अनदेखा कर दिया। उन्हें पता था कि यह इंसान थोड़ा सा भी मौका मिलने पर उसका पूरा फाइदा उठा सकता है इसलिए उसे अनदेखा करना ही बेहतर होगा।

पर, हैरानी की बात यह है, उसे वो दूसरे लोगों के अपेक्षा कम खीझ दिला रहा था।

इन्हीं विचारों के साथ वो अपनी असली चमड़े की बनी हुई आरामकुर्सी पर बैठ गया और सिगरेट जलायी। तारों कि जगमगाहट से सजा हुआ आसमान उसके पीछे था मानो, रात में चमकता हुआ शहर उस समय उसके लिए एक शानदार कवच बन गया हो। 

सचिव लियांग ने सफ़ेद दस्ताने के साथ कॉफी सीईओ को परोस दी। उनके सीईओ को ओ.सी.डी. था और उन्होंने कभी भी किसी भी विवरण को नजरअंदाज नहीं किया ... सेक्रेटरी लियांग स्क्रीन पर एक नज़र देखना चाहता था कि सीईओ किससे बात कर रहे थे।

आमतौर पर इस समय, सीईओ वित्तीय समाचार पढ़ते थे, तो फिर वह ऑनलाइन गेम क्यों खेल रहे थे?

और यह दूसरे तरफ कौन था?

सीईओ ने पिछली बार उसके लिए एक मीटिंग रोक दी थी।

अब, वह सीईओ के काम का तरीका बदल रहा था।

ये कोई छोटी बुरी परी होनी चाहिए!

वरना, सीईओ गेमिंग के लिए अपने काम क्यों छोड़ेंगे?

लेकिन यह छोटी परी कौन थी? उसकी जिज्ञासा उसे मार रही थी; उसको ऐसा लग रहा था जैसे मानो उसके दिल पर पंजे खरोंच रहे हों, और ये खुजली असहनीय थी।

सीईओ ने उसे एक भी बात जानने का मौका नहीं दिया।

बहुत दुख की बात थी... आखिर वो बॉस और मैडम को क्या रिपोर्ट देगा अगर उसे उसके बारे में एक धेला भी नहीं पता होगा!

"सचिव लियांग"। किन मो ने अपनी सिगरेट बुझाई और कॉफी ले ली। उसकी तरफ उदासीनता से देखते हुए कहा,"याद है ना तुम किसके लिए काम करते हो। अब, बाहर जाओ, और दरवाज़ा बंद कर दो"।

सचिव लियांग का शरीर हिल गया। उसने अपनी हिम्मत जुटाई और कहा, "जी।"

बॉस की तुलना में सीईओ और भी अधिक दबंग क्यों है?

क्या वह अभी भी एक छात्र नहीं है ...

कोई आश्चर्य नहीं कि सीईओ के प्रशंसक उन्हें सर्वशक्तिमान किन कहते हैं; वह बिल्कुल एक अत्याचारी का पुनर्जन्म है!

यदि इसके बारे में सोचा जाए तो वाकई में ये आदमी बहादुर था जो सीईओ से डरता नहीं थाI 

इस निष्कर्ष पर पहुंचने के बाद, सचिव लियांग ने अपना फोन निकाला, एक बहुत ही परिचित नंबर डायल किया, और एक गंभीर चेहरे के साथ कहा, "मैडम, बॉस, मुझे पूरा विश्वास है कि सीईओ ऑनलाइन डेटिंग कर रहा है। सही सुना, ऑनलाइन डेटिंग ..."