webnovel

नेशनल स्कूल प्रिंस इस अ गर्ल

फ़ू जीऊ देखने से हाई स्कूल में पढ़ने वाले किसी भी आम लड़के की तरह दिखता है। लेकिन वास्तव में, वो एक हैकर है, जिसे ज़ेड के नाम से जाना जाता है जो कि वैकल्पिक दुनिया से जुड़ी है। वो बेहद बदमाश तरीकों से सबको ध्वस्त करने के काबलियत रखती (रखती! जी हाँ, रखती) है। फ़ू जीऊ एक लड़की है। एक लड़का जो पुनर्जन्म के बाद एक लड़की के शरीर में पैदा हुआ लेकिन वो खुदको एक लड़के रूप में पेश करने के लिए मजबूर है, वो खेल की दुनिया पर राज करती है, न्याय के लिए लड़ती है, और अपने सहज आकर्षण के साथ आसपास की सभी लड़कियों पर जादू कर देती है। फिर भी, उसकी छेड़खानी करने की आदत के कारण अमीर और सर्वशक्तिमान किन और उसके क़रीबी लोगों को वो समलैंगिक (गे) प्रतीत होती है। जैसे जैसे समय बीतता है। सर्वशक्तिमान उसे अपना प्रेमी...(या फिर प्रेमिका??) के रूप में देखने लगता है। क्या वो भी उसके लिए समलैंगिक बन गया है? खुद समलैंगिक न होते हुए भी किसी को समलैंगिक बना देना... अपने आप से लगातार कशमकश में जूझते रहना... बहुत पेचीदा होते हुए भी बेशक यह सब बहुत रोमांचक भी है! फ़ू जीऊ ने कहा, “सर्वशक्तिमान किन, क्या तुम्हारी कोई प्रेमिका है?” किन मो ने अपना लैपटॉप नीचे रखा।“नहीं।” फ़ू जीऊ ने अपनी आवाज़ नीचे करके, लापरवाही से उसे छेड़ते हुए कहा, “अब है, मैं।” यह सुनते ही, किन मो उस पर रोबदार ढंग से झपटा। फ़ू जियू ने हैरान हो कर पूछा , “रुको, क्या कर रहे हो?” किन मो ने जवाब दिया, “प्रेमी होने का हक जता रहा हूँ”।

Zhan Qishao · General
Not enough ratings
62 Chs

फू जीऊ ने युवा गुरु किन का टोफ़ू खाया

Translator: Providentia Translations Editor: Providentia Translations

सबकुछ इतना तेज़ी से हुआ– इतना तेज़ी से कि काले कपड़े पहने अंगरक्षक भी उस पर प्रतिकृया नहीं दे पाये।

किन मो ने केवल इतना ही महसूस किया कि उनकी बाँहों में कुछ गिरा। अपना बायाँ पैर पीछे करने के बाद, उन्होंने अपनी गहरी काली आँखे झुका ली।

"सी ई ओ किन!!"

किन मो के पीछे खड़ी उनकी सचिव के माथे पर पसीने के साथ चीख निकल गई। वह अपने मालिक को दूर खींचना चाहता था, पर काफ़ी देर हो चुकी थी .....

जिस क्षण फू जीऊ ने अपना संतुलन खोया, उसने अपनी आँखें कस कर बंद कर ली।

हालाँकि, इससे पहले कि वह कुछ भी कर पाती सब तरफ गहरी शांति फैल गई।

क्या वह एक भ्रम देख रही थी?

उसने अपनी गर्दन के पीछे एक सर्द अहसास क्यों महसूस किया?

इसके उलट उसे अपनी हथेली के नीचे गरम अहसास महसूस हुआ। यह स्पर्श मज़बूत था और अच्छा महसूस हो रहा था.....

फू जीऊ ने दो बार अपना हाथ हिलाया, और यह सभी स्कूल प्रमुखों द्वारा देखा गया था। वह सभी इतना डर गए थे कि उन सब के चेहरे पीले पड़ गए थे!

"फू जीऊ!" मार्गदर्शन निर्देशक बस उसे उठाकर फेंक देना चाहता था। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि यह गुंडा इस तरह से कहीं से भी निकल कर सामने आ जाएगा। क्या उसने सब को इसे यहाँ से दूर रखने को नहीं कहा था?!

दहाड़ती हुई इस गर्जना सुनकर हुओ सियु खुशी के मारे हँस पड़ी। इस बार, उस धमाकेदार फू जीऊ को यकीकन बर्बाद किया गया था!

"फू जीऊ? क्या यह वही व्यक्ति नहीं जो पिछली बार भी युवा गुरु किन का पीछा नहीं छोड़ रहा था?"

"वाह, यह तो वास्तव मे बहुत ज़िद्दी है। क्या इसे युवा गुरु किन द्वारा मारे जाने का डर नहीं है?"

"उसे ज़रूर मानसिक समस्या होगी। देखने से तो पता चलता है कि, पुरुष भी जब प्यार में पागल हो जाते हैं तो इतने ही भयानक लग सकते हैं"। 

चारों ओर चर्चाओं के चर्चाओं के बीच, वो इंसान जो सबसे ज़्यादा अपनी नज़रें छुपाना चाहता था वह था चेन क्सिओदोंग। उसने कभी नहीं सोचा था कि जिस चीज़ का उसे सबसे ज़्यादा डर था वह सबके सामने इस तरह से हो जाएगी।

उसने यह भी समझ लिया था कि उसका युवा गुरु इन पिछले कुछ दिनों मे बदल गया था। 

उसे उम्मीद नहीं थी कि वे सभी अपने आंतरिक बचाव को कम करने के लिए सिर्फ चालें हैं।

उसे कक्षा अ के साथ नही खड़ा होना चाहिए था; उसे कक्षा डी के बीच में रहना चाहिए था, ताकि जब युवा गुरु ने अपने होश खोये और युवा गुरु किन जा टकराए, तब वह कम से कम उनके पैर तो पकड़ सकता था। 

ऐसे समय मे, फू जीऊ भी ज़्यादा खुश नही थी। वह भी एक मोहरा थी, ठीक है?

लेकिन सबके चेहरों पर नज़र डालने के बाद, वह समझ गयी थी कि वैसे भी कोई उसका विश्वास नहीं करेगा।

तो बढ़िया होगा की में ही इसे अंत तक ले जा जाऊँ; चूंकि मैंने इसे शुरू कर ही दिया है, तो मैं ही इसे अंत तक ले जाऊँ।

निष्कर्ष पर आने पर, फू जीऊ ने अपने होंठ हिलाए और मुस्कुराई। उसने अचानक से आदमी का कालर पकड़ा, और उस सुंदर ठंडे चेहरे की ओर झुकते हुए, उसने एक शैतानी आवाज़ के साथ कहा, "अच्छा शरीर है, दोस्त"!

क्या यह, क्या यह छेड़खानी थी?!

चेन क्सिअदोंग ठंडे पसीने में ढका हुआ था। युवा गुरु पागल हो गए थे! पागल!

लडकियों के साथ छेड़खानी ठीक थी। लेकिन अब युवा गुरु किन के साथ भी छेड़खानी? क्या आप जानते नही हैं कि वह एक कुख्यात बाघ था?!

लोगों ने ऐसे शब्दों की उम्मीद फू जीऊ से नही की थी।

बगल में खड़े, बिल्ली की तरह जवान आदमी इतना दंग हो गया कि उसने खिलौने वाले खरगोश के कानों के बीच में से लगभग काट ही लिए।

दूसरी ओर, स्कूल प्रमुख चाहते थे कि यह छात्र, फू जीऊ, अब वहाँ से गायब हो जाए ! 

किन मो की आँखें बहुत ज़्यादा ठंडी पड़ गई थीं।

लेकिन ठंड की तुलना में, जो सबको डरा रही थी वो थी उसकी शातिरता।

वह अपने अहंकार के कारण पूरी दुनिया को अपनी राजसी हवा जैसा मानता था।

फू जीऊ चेन क्सिअदोंग की बात पर अब विश्वास हो गया था; यह आदमी पंगा लेने लायक नहीं था।

एक ही क्षण में, उसका चेहरा करीब आ गया। उसकी आलस्य और सुंदरता सभी एक ही बार में गायब हो गया था, और बचा था सिर्फ एक अशांत दबाव.....

वह आगे झुका, और उसकी सर्द साँसे उसके कान के पीछे जा टकराईं। "फू जीऊ, है ना? घर जाते ध्यान देना क्योंकि किसी का दायाँ हाथ शायद टूट भी सकता है।"

उसने ऐसे कहा जैसे कुछ कहा ही न हो, और उसकी आवाज़ इतनी धीमी थी कि केवल वह दोनों ही उसे सुन पाए।

लेकिन फू जीऊ इन शब्दों के पीछे उसके छिपे अर्थ को समझ गयी, उसने अभी अभी अपने दाहिने हाथ से उसकी छाती को छुआ था। उसी की प्रतिकृया में, यह युवा मास्टर किन, जिसका तोफ़ू उसके द्वारा खा लिया गया था, उसका दाहिना हाथ तोड़ने की सोच रहा था?