webnovel

नेशनल स्कूल प्रिंस इस अ गर्ल

फ़ू जीऊ देखने से हाई स्कूल में पढ़ने वाले किसी भी आम लड़के की तरह दिखता है। लेकिन वास्तव में, वो एक हैकर है, जिसे ज़ेड के नाम से जाना जाता है जो कि वैकल्पिक दुनिया से जुड़ी है। वो बेहद बदमाश तरीकों से सबको ध्वस्त करने के काबलियत रखती (रखती! जी हाँ, रखती) है। फ़ू जीऊ एक लड़की है। एक लड़का जो पुनर्जन्म के बाद एक लड़की के शरीर में पैदा हुआ लेकिन वो खुदको एक लड़के रूप में पेश करने के लिए मजबूर है, वो खेल की दुनिया पर राज करती है, न्याय के लिए लड़ती है, और अपने सहज आकर्षण के साथ आसपास की सभी लड़कियों पर जादू कर देती है। फिर भी, उसकी छेड़खानी करने की आदत के कारण अमीर और सर्वशक्तिमान किन और उसके क़रीबी लोगों को वो समलैंगिक (गे) प्रतीत होती है। जैसे जैसे समय बीतता है। सर्वशक्तिमान उसे अपना प्रेमी...(या फिर प्रेमिका??) के रूप में देखने लगता है। क्या वो भी उसके लिए समलैंगिक बन गया है? खुद समलैंगिक न होते हुए भी किसी को समलैंगिक बना देना... अपने आप से लगातार कशमकश में जूझते रहना... बहुत पेचीदा होते हुए भी बेशक यह सब बहुत रोमांचक भी है! फ़ू जीऊ ने कहा, “सर्वशक्तिमान किन, क्या तुम्हारी कोई प्रेमिका है?” किन मो ने अपना लैपटॉप नीचे रखा।“नहीं।” फ़ू जीऊ ने अपनी आवाज़ नीचे करके, लापरवाही से उसे छेड़ते हुए कहा, “अब है, मैं।” यह सुनते ही, किन मो उस पर रोबदार ढंग से झपटा। फ़ू जियू ने हैरान हो कर पूछा , “रुको, क्या कर रहे हो?” किन मो ने जवाब दिया, “प्रेमी होने का हक जता रहा हूँ”।

Zhan Qishao · General
Not enough ratings
62 Chs

फु जीऊ और किन मो , समलैंगिक मीटिंग (2)

Translator: Providentia Translations Editor: Providentia Translations

जैसे कि वह भीड़ की आवाज़ नहीं सुन पा रही थी, फू जीऊ मंद मंद मुस्कुराते हुए सीधे हम्मर के पास गया।

सिक्योरिटी ने उसे अपने हाथों से रोकने की कोशिश की।

यह वह युवक था जो पिछली बार हमारे सीईओ की बाहों में गिर गया था।

अब,फिर से। वो क्या सोचता था कि क्या वो केवल सजावट के लिए वहाँ थे?

इस तरह की मोर्चाबंदी का सामना करते हुए भी फू जीऊ के चेहरे पर कोई डर नहीं देखा जा सकता था। इसके विपरीत, उसने अपनी भौं उठाई और उसकी मुस्कराहट में चंचलता का भाव साफ़ साफ़ देखा जा सकता था।

चेन क्सिओदोंग, जो भीड़ में बहुत दूर था, उस ने राहत महसूस की।

यह अच्छा था; उसे रोकने के लिए कम से कम बॉडीगॉर्ड वहां मौजूद थे।

ऐसा कोई तरीका नहीं था जिससे वे उसे जाने देंगे, इसलिए उसे यंग मास्टर किन से टकराने के मामले में चिंता करने की ज़रूरत नहीं थी ...

"आह!" कोको, जो कार में बैठा था, ने फू जीऊ को भी पहचान लिया। "यह वही है!"

उस समय, फैटी जो अपने लैपटॉप पर व्यस्त था, इसलिए उसे नहीं पता था कि क्या हुआ था। "कौन है ये?"

"क्या यह वो समलैंगिक लड़का है, जिसका कैप्टन पर गुप्त क्रश था ..." कोको ने कहा, उसे नहीं पता था कि किन मो उसे देख रहा था। उसने तुरंत अपना स्वर बदल दिया, "नहीं, नहीं, मेरा मतलब है, वह कैप्टन का एक पागल प्रशंसक हैं! मममममम , वह बहुत पागल है, वह अपने प्यार को दिखाने का अलग तरीका इस्तेमाल करता है!"

यह सुनकर, फैटी काफी निराश था। "हम्म, तो वह स्पेड ज़ेड नहीं है ..."

फू जीऊ ने देखा कि वो उनका दरवाज़ा खोलने का कोई इरादा था, और किन मो अभी भी अपने सिर नीचे किये हुए अपने फोन पर था।

फू जीऊ ने बस वीचैट लॉन्च किया और लिखा, "सर्वशक्तिमान किन, अपने बॉडीगॉर्ड्स को रास्ते से हटने के लिए कहें।"

किन मो की उंगलियां अचानक रुक गईं और उसने अपना सिर अनजाने में उठा लिया। उन बॉडीगॉर्डस के बीच उनकी आंखें मिली, और उसने कार के बाहर एक परिचित आकृति को देखा।

सूर्यास्त में, उस व्यक्ति के बाएं हाथ में उसका स्केटबोर्ड था और उसके दाहिने हाथ में उसका फोन था। उसकी स्कूल की यूनिफार्म खुली हुई थी, और इसे क्रीम रंग की टी-शर्ट के साथ मैच किया गया था।

उन सपने जैसी खूबसूरत आंखों में काले और सफेद रंग का सामजंस्य बिलकुल सही था।

उसके चांदी जैसे सफ़ेद बालों पर प्रकाश कम हो गया, और उन असभ्य आँखों ने उसके साथ एक अजीब से नख़रे के साथ देखा।

किन मो की आँखों में अचानक एक झटका दिखाई दिया!

फिर, वे गहरी आँखें और छोटी हो गई!

फू जीऊ ने उसे अपना फोन चेक करते हुए देखा, और उसने लापरवाही से अपना फोन हिलाया।

किन मो ने उसे तुरंत कार में नहीं जाने दिया। उसकी लंबी और पतली उंगलियों ने उसकी सिगरेट से राख़ को हटाया, और उसने अपनी आँखें फिर से नीची कर लीं और एक मैसेज किया , "वो जो चेहरा दिख रहा है क्या वो तुम हो?"

फू जीऊ ने मैसेज देखा और खुद को रोक नहीं पाया और, अपनी भौंहें उठा कर देखा - "तो सर्वशक्तिमान किन लोगों की गिनती ऐसे करते हैं जैसे कि लोग घर पर जानवर गिनते हैं ।"

इस बार, किन मो ने अपनी आँखों से फू जीऊ को संदेश भेजते हुए देखा।

उसी समय, उसकी आँखों से एक भयंकर गुस्सा झलका "हटो, उसे अंदर आने दो।"

"क्या!"

कोको इतना हैरान था कि उसने आखिरकार खरगोश के कान को काट ही लिया!

बॉडीगॉर्ड्स भी हैरान थे, और उसे जाते हुए देखकर एक दूसरे की तरफ देखते ही रह गए।

वे अकेले नहीं थे। चेन क्सिओदोंग की आँखें भी पूरी तरह से खुली की खुली रह गयी थी।

उसने … उसने यंग मास्टर को जाने दिया ?!

अविश्वास में देखते हुए कार के चारों ओर सभी छात्रों ने अपना मुंह ढक लिया।

फू जीऊ ने अपना हाथ ऊपर उठाया और उनके कंधों को थपथपाया। "तुम्हें मैंने बताया था कि तुम्हारे बॉस मेरा इंतज़ार कर रहे हैं, तुमने मुझ पर विश्वास क्यों नहीं किया?"

सारे उसकी तरफ घूमे!

वे अपने बॉस से पुष्टि चाहते थे क्योंकि उन्हें विश्वास नहीं था कि यह सच था!

"उसे आने दो," किन मो ने धीरे से दोहराया।

कोको ने सदमे में पीछे की तरफ अपना सर घुमाया। "कप्तान, ऐसा मत करो, भले ही उस व्यक्ति ने आपको पहले गले लगाया हो, आप उसे सार्वजनिक रूप से पीट नहीं सकते हैं!"

तब तक, फू जीऊ वहाँ पहुँच चुका था। उसने अपने बाएं हाथ को लापरवाही से ऊपर उठा लिया और कार की खिड़की पर ज़ोर से टिका दिया। उसने अपनी कमर को थोड़ा झुका लिया, और उस खूबसूरत चेहरे के साथ, उसकी आँखें किन मो के करीब आयीं। पास आने पर, वे बेहद चमकदार आँखें और भी आकर्षक बन गईं। "ओह? सर्वशक्तिमान किन किस को को मारना चाहते हैं? मुझे?"