webnovel

नेशनल स्कूल प्रिंस इस अ गर्ल

फ़ू जीऊ देखने से हाई स्कूल में पढ़ने वाले किसी भी आम लड़के की तरह दिखता है। लेकिन वास्तव में, वो एक हैकर है, जिसे ज़ेड के नाम से जाना जाता है जो कि वैकल्पिक दुनिया से जुड़ी है। वो बेहद बदमाश तरीकों से सबको ध्वस्त करने के काबलियत रखती (रखती! जी हाँ, रखती) है। फ़ू जीऊ एक लड़की है। एक लड़का जो पुनर्जन्म के बाद एक लड़की के शरीर में पैदा हुआ लेकिन वो खुदको एक लड़के रूप में पेश करने के लिए मजबूर है, वो खेल की दुनिया पर राज करती है, न्याय के लिए लड़ती है, और अपने सहज आकर्षण के साथ आसपास की सभी लड़कियों पर जादू कर देती है। फिर भी, उसकी छेड़खानी करने की आदत के कारण अमीर और सर्वशक्तिमान किन और उसके क़रीबी लोगों को वो समलैंगिक (गे) प्रतीत होती है। जैसे जैसे समय बीतता है। सर्वशक्तिमान उसे अपना प्रेमी...(या फिर प्रेमिका??) के रूप में देखने लगता है। क्या वो भी उसके लिए समलैंगिक बन गया है? खुद समलैंगिक न होते हुए भी किसी को समलैंगिक बना देना... अपने आप से लगातार कशमकश में जूझते रहना... बहुत पेचीदा होते हुए भी बेशक यह सब बहुत रोमांचक भी है! फ़ू जीऊ ने कहा, “सर्वशक्तिमान किन, क्या तुम्हारी कोई प्रेमिका है?” किन मो ने अपना लैपटॉप नीचे रखा।“नहीं।” फ़ू जीऊ ने अपनी आवाज़ नीचे करके, लापरवाही से उसे छेड़ते हुए कहा, “अब है, मैं।” यह सुनते ही, किन मो उस पर रोबदार ढंग से झपटा। फ़ू जियू ने हैरान हो कर पूछा , “रुको, क्या कर रहे हो?” किन मो ने जवाब दिया, “प्रेमी होने का हक जता रहा हूँ”।

Zhan Qishao · General
Not enough ratings
62 Chs

गॉड के साथ फ़्लर्ट करते रहो …

Translator: Providentia Translations Editor: Providentia Translations

जैसे ही उसने इस बारे में सोचा, उसकी सारी उदासी गायब हो गई, और वह अब अपने हाथ में पकड़े हुए लोब्स्टर्स के बारे में ज्यादा परेशान नहीं थी।

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की गॉड ने कितने पैसों का चूना उसे लगाया, वो उतना ही पैसा बाद में कमा लेगी- और इसे ही न्याय कहते हैं I

इस समय, किन मो की गहरी आँखें अभी भी उन कुछ मैसेज पर टिकी हुई थी, और उसकी आँखों में मिश्रित भावनाएँ थीं।

युवक ने uस बात के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा जिसका उसे विश्वास था कि वो उल्लेख करेगा ...

कोको ने मुड़कर उसे देखा और उसने झिझकते हुए कहा, "ऐसा लगता है जैसे फू जीऊ अपने परिवार के मुद्दों के लिए कैप्टन के पास नहीं आया था। विश्वास नहीं होता है कि वह रातों रात इतना बदल गया है। क्या वो इस से पहले यह सब केवल कैप्टन के करीब आने के लिए कर रहा था। हो सकता है कि वो जानता था कि कैप्टन को पहले एक कोमल व्यक्तित्व पसंद था। लेकिन अब, उसे लगता है कि नाटक करने की कोई आवश्यकता नहीं है, इसलिए वह अपने सही और सच्चे रंग दिखा रहा है?"

किन मो को अपनी गहरी आँखों से फिर से उस टिमटिमाती हुई प्रोफाइल तस्वीर को देखा। "ऐसे दिमाग के साथ, क्या उसके पास इतना अच्छा अभिनय कौशल हो सकता है?"

यह सुनकर, कोको के मुँह बन गया। कैप्टन, भले ही फू जीऊ पहले इतना स्मार्ट नहीं था, अब वह काफी सुधर गया है। शायद वह वास्तव में नाटक कर रहा था।

हालांकि, अगर वह नाटक कर रहा था, तो उसे यह बताने की आवश्यकता नहीं थी कि वह स्पेड ज़ेड था।

इसे ध्यान में रखते हुए, उसने महसूस किया कि उसने स्पेड ज़ेड की अवलोकन क्षमता को कम करके आंका था।

यदि वो नाटक करने में इतना अच्छा था, तो वह सीईओ को उसे मारने के लिए छेड़खानी कर के इतनी बुरी तरह से इतना बुरी तरह से मारने के लिए नहीं उकसाता।

तो फिर इतना बड़ा बदलाव क्यों था?

क्या इसकी वजह उसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि में बदलाव था?

कोको इसका पता नहीं लगा पाया।

"जब तक वह इस तरह से रहता है, तब तक उसकी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।" किन मो ने कहा और अपनी आँखें बंद कर ली जैसे कि वह झपकी ले रहा लेने वाला हो। उसके काले बाल, जिन्हें अभी-अभी बिखेरा गया था, एक अजीब सा माहौल बना रहे थे। उसने महसूस किया कि उसके सिर पर कुछ था, इसलिए उसने उसे असहज रूप से पकड़ लिया।

उसके शब्दों को सुनकर कोको और फैटी सन्न रह गए।

ऐसे ही रहें… कैसे रहूँ… कैसे? जैसे कि वह सीईओ के साथ छेड़खानी कर रहा था …

कोको ने अपना सिर नीचे किया और खरगोश का कान काट लिया!!

कप्तान वास्तव में स्पेड ज़ेड को बिगाड़ रहा है!

उस रात, चेन क्सिओदोंग इधर उधर देखते हुए गेट पर खड़ा था।

वह हद से ज्यादा चिंतित था क्योंकि यंग मास्टर ने एक वाक्य को छोड़कर मैसेज का जवाब नहीं दिया: "वह पहले से ही जानता है," फ़ोन रखने से पहले उसने बोला था।

चेन क्सिओदोंग का दिल उस वाक्य के साथ धक् हो गया।

यंग मास्टर का क्या मतलब था, 'वह पहले से ही जानता है'?

तो यंग मास्टर किन पहले से ही जानता था कि यंग मास्टर उसके साथ सोना चाहता है?

यंग मास्टर अब सुरक्षित रूप से घर वापस नहीं आ सकते?!

चेन क्सिओदोंग के आँखों की पुतलियां सिकुड़ गयी, और वह अचानक खड़ा हो गया।

नहीं! उसे कुछ करना होगा। शायद वो मिलिट्री परिसर में घुस सकता है, क्योंकि किन परिवार उम्मीद है वहीं होगा!!

जब चेन क्सिओदोंग चिंता में इधर उधर घूम रहा था, फू जीऊ ने उसे पीछे से कंधे पर थपथपाया। "तुम रात में बाहर क्यों खड़े हो?"

"यंग मास्टर!" चेन क्सिओदोंग की आँखें चमक उठीं। "आप ज़िंदा वापस आ गए! यंग मास्टर, क्या आपको पीटा गया था? कोई बात नहीं, आप मुझे बता सकते हैं, मैं आपके लिए कुछ दवा ले आऊंगा!"

यह सुनते ही फू जीऊ अपना माथा रगड़ने लगा। "तुम हमेशा ऐसी उम्मीद क्यों रखते हो कि पिटूँ !!? गौर से देखो, मुझ पर एक भी खरोंच नहीं है!"

तब जाकर चेन क्सिओदोंग ने महसूस किया कि उसका यंग मास्टर ठीक था, और यह सुंदर चेहरा एक हलकी रौशनी के साथ भी चमक रहा था, लग रहा था कि उन्हें अच्छी तरह से खिलाया गया था। और वह दो ज़िंदा ऑस्ट्रेलियाई लॉबस्टर को भी पकड़े हुए था?

चेन क्सिओदोंग उत्सुकता से उसके हाथ को पकड़ लिया। "यंग मास्टर,ये आपको कहाँ से मिलीं?" ये तो ज़िंदा भी हैं...