webnovel

द ब्यूटीफुल वाइफ ऑफ़ द व्हिरलविन्ड मैरिज

धनवान, ताकतवर और सुंदर, गु जिंग्ज पूरे देश में सर्वोत्तम है। हर लड़का उसकी तरह बनना चाहता है और हर लड़की उसके साथ रहना चाहती है। वो पूरी तरह से संपन्न हैं... सिवाय इसके कि उसका एक छोटा सा रहस्य है, जो उसे किसी भी महिला के करीब जाने से रोकता है - आभासी नपुंसकता। फिर, एक सुबह वो अपने आपको एक अजनबी लड़की के साथ बिस्तर पर पाता है। उसके बाद, उसे इस लिन चे नाम की एक उज्जड़ और असभ्य लड़की से शादी करने के लिए मजबूर किया जाता है। लिन चे एक साधारण लड़की है, जिसका एकमात्र उद्देश्य एक सफल अभिनेत्री बनना है। उसके परिवार ने उसे घर से निकाल दिया, और उसे अपना भरण-पोषण खुद करने क लिए मजबूर किया। अपने लक्ष्य को पाने के लिए वह एक योजना बनाती है । लेकिन उसकी योजना विफल हो जाती है, और उसे इस बेरूखे और बिना दिल के गु जिंग्ज से शादी करनी पड़ती है। इतना ही नहीं, उसे अब उच्च समाज में अपनी जगह बनानी होगी, जहां ईर्ष्या करने वाली महिलाएं और षड़यंत्रकारी लोग उसके आसपास होंगे - सब उसके नए करियर को तबाह करना चाहते हैं। एक छत के नीचे दो अजनबी, शुरू में ही, वे तय करते हैं कि एक-दूसरे के जीवन में दखल नहीं देंगे, लेकिन जब भी लिन चे किसी भी तरह की परेशानी में होती है, गु जिंग्ज हमेशा वहां किसी भी तरह से पहुंच ही जाता है। धीरे-धीरे और अनजाने में, लिन चे को उसके बिना, अपने भविष्य की कल्पना करना मुश्किल लगने लगता है। क्या उनका रिश्ता आगे बढ़ेगा या क्या उनकी शादी सिर्फ एक कॉन्ट्रैक्ट ही बनकर रह जाएगी?

Mu Yiyi · General
Not enough ratings
136 Chs

मुझे सब सेटल करने के लिए वापस जाना होगा

Translator: Providentia Translations Editor: Providentia Translations

गु जिंग्ज, मो हुइलिंग को वहां बड़ी ही कामुकता से लेटे हुए देख रहा था।

उसने इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा। आखिरकार, वे एक साथ खेलते हुए बड़े हुए थे। वे एक -दूसरे के बारे में काफी कुछ जानते थे।

अचानक गु जिंग्ज की नजर मो हाइलिंग के सीने पर पड़ी, जो असामान्य रूप से ऊंचा लग रहा था, बिल्कुल एक पहाड़ जैसा।

वो बहुत ही बनावटी और बड़े दिख रहे थे।

इससे पहले उसने कभी इस तरफ ध्यान ही नहीं दिया था, लेकिन उसे अचानक लिन चे की बात याद आई।

"नकली स्तन आसानी से पहचान लिए जाते हैं। लेटने पर भी वो ऊंचे ही रहते हैं।"

वो सोचने लगा कि, मो हुइलिंग ने अपने स्तनों की प्लास्टिक सर्जरी ना जाने कब करवा ली?

उसे याद नहीं आ रहा था कि कभी उसने उसे इस बारे में बताया हो।

दरअसल, गु जिंग्ज कॉस्मेटिक सर्जरी कराने वाली महिलाओं के खिलाफ नहीं था। अगर वो इसे पसंद करतीं हैं तो उसे कोई परवाह नहीं थी।

उसका मानना था कि इंसान की वास्तविक सुंदरता नेचुरल रहने में ही है।

हालांकि, उसने कभी मो हुइलिंग को इस बारे में बात करते नहीं सुना।

उसकी उत्सुकता बढ़ गई और उसने मो हुइलिंग से पूछ ही लिया,"हुइलिंग, तुमने कॉस्मेटिक सर्जरी कब करवाई?"

मो हुइलिंग तुरंत उठ गई, और अपनी ठुड्डी को पकड़कर अपनी छाती की ओर देखने लगी।

उसने कुछ अंगों की कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई थी ...

भले ही कॉस्मेटिक सर्जरी अब सामान्य हो गई थी, लेकिन वो निश्चित रूप से नहीं चाहती थी कि गु जिंग्ज को पता चले।

वो चुपके से इसे करवाती रहती थी। हर बार जब वो कुछ समय के लिए विदेश जाती थी तो ये करवाकर, ठीक होने के बाद वापस लौटती थी।

गु जिंग्ज जैसा आदमी जो काम में बहुत व्यस्त रहता था, उसने कभी इस तरह की चीजों पर ध्यान नहीं दिया था। और उसने कभी भी इस तरह के सवाल भी नहीं पूछे थे …

"... मैंने नहीं करवाई। तुमने अचानक क्यों पूछा?"

गु जिंग्ज ने उसे देखा और महसूस किया कि वो अब उसे और नहीं देख सकता था, "कुछ भी नहीं। बस ऐसे ही पूछ रहा था।"

उसने अपने सीने की ओर देखा और सोचा कि ये नेचुरल दिखना चाहिए। बेशक, वो सबसे महंगी जगह गई थी, जहां सबसे अच्छे साधन और सबसे अच्छे डॉक्टर थे। और वे सी-कप भी सस्ते नहीं थे।

वो गु जिंग्ज को ये नहीं बता सकती थी इसलिए उसने मुस्करा कर कहा, "मेरा पूरा शरीर नेचुरल है। मैंने इसमें कुछ भी नहीं बदलवाया है। तुम्हें लगता होगा कि ये एकदम परफेक्ट है। इसी कारण से तुम्हें लगा होगा कि मैंने सर्जरी करवाई है, है ना?"

गु जिंग्ज मुस्कराया क्योंकि उसे नहीं पता था कि क्या कहना है, "हां, तुम्हारा शरीर बहुत अच्छा है।"

मो हुइलिंग ने जवाब दिया, "मैं आमतौर पर अपने शरीर पर ध्यान देती हूं, मैं बहुत योगा करती हूं और इसे अच्छी तरह से मेनटेन रखती हूं। हर कोई सोचता है कि मेरी त्वचा बेदाग है। मेरा शरीर मेरी मां जैसा है जो बहुत सुंदर थीं। इसलिए मैं भी सुंदर हूं। आप भी मानते हैं ना कि मैं सुंदर हूं? "

गु जिंग्ज ने उसके चेहरे को देखा और मुस्कराया, "हां, तुम सुंदर हो।"

हालांकि, उसने उसके चेहरे को देखा और सोचा कि अगर वो अपनी मां की तरह दिखती है, तो उसकी पलकें पतली होनी चाहिए। उसकी आंखे इतनी बड़ी नहीं होंगी तभी वो नकली पलकें लगाती होगी। और सबसे जरूरी बात, उसकी ठुड्डी बहुत नुकीली थी। जबकि उसकी मां अपने गोल चेहरे के लिए प्रसिद्ध थीं।

लेकिन गु जिंग्ज ने अपने विचार अपने पास ही रखे। मो हुइलिंग को देखते हुए वो सोच रहा था कि उसकी त्वचा वास्तव में बहुत अच्छी थी, लेकिन ...

लिन चे की त्वचा ज्यादा गोरी और मुलायम थी।

उसे अपने मन में लिन चे की चीनी मिट्टी जैसी सफेद त्वचा दिखाई दी।

वो वास्तव में अन्य महिलाओं की तुलना में अधिक गोरी थी।

शायद, क्योंकि वो बहुत गोरी थी इसलिए उसका चेहरा बहुत आकर्षक नहीं दिखता था। हालांकि, उसे देखकर लगता था मानो वो एक चीनी मिट्टी की गुड़िया है। वो नाजुक लगती थी।

"जिंग्ज, मैं तुमसे बात कर रही हूं। तुम क्या सोच रहे हो?" मो हुइलिंग चिल्लाई और नाराज होकर बैठ गई।

गु जिंग्ज ने कहा, "कुछ नहीं। मैं बस सोच रहा था कि तुम्हें इतने प्रयास करने की जरूरत नहीं है। मुझे तुम इसलिए नहीं पसंद हो क्योंकि तुम पतली हो, बल्कि तुम जैसी भी हो मुझे तुम हमेशा सुंदर लगती हो।"

उसे अभी तक याद था कि जब वे छोटे थे, तो वो अपनी राजकुमारी जैसी ड्रेस पहनकर उसके पास आती थी और कहती थी, जिंग्ज भाई, अगर कोई तुम्हारे साथ नहीं खेलना चाहता, तो मैं तुम्हारे साथ खेलूंगी।

उस पल से, गु जिंग्ज ने खुद से वादा किया था कि उसे उसके साथ अच्छा व्यवहार करना है।

पर अभी मो हुइलिंग को देखकर उसे लगा कि उसने जरूर अपनी छाती में कुछ करवाया होगा, जैसा लिन चे ने उसे बताया था।

हालांकि, मो हुइलिंग ने न केवल इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया,बल्कि उसने उससे झूठ भी बोला।

गु जिंग्ज समझ गया कि सभी के जीवन में सुंदरता को लेकर अपने आदर्श होते हैं। वो उसको शायद इसलिए नहीं बताना चाहती थी ताकि वो विश्वास कर सके कि उसका शरीर पूरी तरह से नेचुरल है और भगवान का एक उपहार है।

उसे केवल ये अच्छा नहीं लगा कि मो हुइलिंग ने उससे झूठ बोला।

हालांकि, गु जिंग्ज का मानना था कि उसके अपने कारण रहे होंगे।

वो मुस्कराया और उसने उससे कुछ नहीं कहा। उसने आग जलने की तयारी पूरी कर ली, लेकिन मौसम के कारण वो ज्यादा देर नहीं जल पाई।

वे दोनों सोफे पर बैठ गए। गु जिंग्ज ने टेलीविजन चालू किया और रिमोट उठाया। जैसे ही वो फिल्म लगाने लगा, उसने स्क्रीन पर समाचार देखे।

"जब गु जिंग्यु अपने रिश्ते के बारे में संकेत दे ही दिया है, तो क्रू मेंबर्स ने उसके बाद कोई कमेंट्स नहीं दिए। गु जिंग्यु की कभी भी किसी अन्य महिला अभिनेत्री के साथ अफवाह नहीं उड़ी हैं, इसलिए हर कोई उम्मीद कर रहा है की ये रिश्ता सच्चा है।"

तभी स्क्रीन पर गु जिंग्यु और लिन चे की एक साथ तस्वीरें दिखाई गई।

मो हुइलिंग ने तुरंत गु जिंग्यु को पहचान लिया।

"लिन चे और गु जिंग्यु के बीच क्या चल रहा है?" क्यों जिंग्यु, लिन चे के पीछे घूम रही है। 

ये सुनकर गु जिंग्ज का चेहरा पूरी तरह से काला पड़ गया।

मो हुइलिंग ने उसका चेहरा देखा और सोचा कि वो गुस्से में है। उसने और जोर से कहा, "ये लिन चे बहुत बेकार है। वो आपके भाई के साथ कैसे रिश्ता रख सकती है? कितनी बेशर्म लड़की है।"

गु जिंग्ज ने कहा, "इसका लिन चे के साथ कोई लेना-देना नहीं है।"

मो हुइलिंग ने धीरे से कहा, "ताली दो हाथों से ही बजती है। कैसे उसका उससे कोई लेना-देना नहीं है?"

"मेरा मानना है कि लिन चे ऐसी नहीं है"।

मो हुइलिंग ने कहा, "ये आपका भोलापन है कि आप उसपर विश्वास करते हैं! मैंने उसकी तरह बहुत सी लड़कियां देखी हैं। वे पैसे के लिए कुछ भी करती हैं। और सबसे बड़ी बात ये है कि वो मनोरंजन उद्योग में है।"

"बस काफी हो गया" गु जिंग्ज अपनी सीट से उठ गया।

मो हुइलिंग भी तुरंत गुस्से में उठ गई।

अपने आंसुओं को रोकते हुए वो चिल्लाई, "तुमने उसकी वजह से मुझ पर गुस्सा किया, गु जिंग्ज? तुम उस लड़की के लिए मुझ पर चिल्लाए?"

गु जिंग्ज ने रूककर मो हुइलिंग को देखा, "ये उसकी वजह से नहीं है। जिंग्यु भी मनोरंजन उद्योग में है और वो भी उस तरह का इंसान नहीं है। इस पूरे मामले के पीछे जरूर कोई कारण होगा।"

गु जिंग्ज उठा और उसने ये फैसला किया कि वो अब और यहां नहीं रूकेगा। उसने अपना कोट लिया और कहा, "मैं इस मामले को सुलझाने जा रहा हूं।"

"आप अभी जा रहे हैं..." मो हाइलिंग ने नाखुश होकर कहा, "आपने कहा था कि आप मुझे कंपनी देंगे।"

गु जिंग्ज ने उत्तर दिया, "हुइलिंग, अगर ये खबर लोगों ने देख ली तो बहुत परेशानी हो जाएगी। ये सबसे अच्छा होगा कि मैं जल्दी ही इस बारे में कुछ करूं।"

मो हुइलिंग ने अपने दांत पीस लिए। उसने अपना पैर जमीन पर पटककर कहा, "मुझे कोई परवाह नहीं है। आपको यहां रूकना होगा। इतनी मुश्किल से हम मिले हैं और अब आप इतनी जल्दी जा रहे हैं।"

गु जिंग्ज ने गहरी सांस ली। वो वहां और रूकने के बिल्कुल मूड में नहीं था। वो धैर्यपूर्वक मुस्कराया और कहा, "ठीक है, मैं जल्दी ही तुमसे फिर मिलूंगा।"

मो हुइलिंग जबरदस्ती मुस्कराई, लेकिन अपने दिल से वो चाहती थी कि उस लिन चे को कुचल कर मार डाले।