webnovel

द ब्यूटीफुल वाइफ ऑफ़ द व्हिरलविन्ड मैरिज

धनवान, ताकतवर और सुंदर, गु जिंग्ज पूरे देश में सर्वोत्तम है। हर लड़का उसकी तरह बनना चाहता है और हर लड़की उसके साथ रहना चाहती है। वो पूरी तरह से संपन्न हैं... सिवाय इसके कि उसका एक छोटा सा रहस्य है, जो उसे किसी भी महिला के करीब जाने से रोकता है - आभासी नपुंसकता। फिर, एक सुबह वो अपने आपको एक अजनबी लड़की के साथ बिस्तर पर पाता है। उसके बाद, उसे इस लिन चे नाम की एक उज्जड़ और असभ्य लड़की से शादी करने के लिए मजबूर किया जाता है। लिन चे एक साधारण लड़की है, जिसका एकमात्र उद्देश्य एक सफल अभिनेत्री बनना है। उसके परिवार ने उसे घर से निकाल दिया, और उसे अपना भरण-पोषण खुद करने क लिए मजबूर किया। अपने लक्ष्य को पाने के लिए वह एक योजना बनाती है । लेकिन उसकी योजना विफल हो जाती है, और उसे इस बेरूखे और बिना दिल के गु जिंग्ज से शादी करनी पड़ती है। इतना ही नहीं, उसे अब उच्च समाज में अपनी जगह बनानी होगी, जहां ईर्ष्या करने वाली महिलाएं और षड़यंत्रकारी लोग उसके आसपास होंगे - सब उसके नए करियर को तबाह करना चाहते हैं। एक छत के नीचे दो अजनबी, शुरू में ही, वे तय करते हैं कि एक-दूसरे के जीवन में दखल नहीं देंगे, लेकिन जब भी लिन चे किसी भी तरह की परेशानी में होती है, गु जिंग्ज हमेशा वहां किसी भी तरह से पहुंच ही जाता है। धीरे-धीरे और अनजाने में, लिन चे को उसके बिना, अपने भविष्य की कल्पना करना मुश्किल लगने लगता है। क्या उनका रिश्ता आगे बढ़ेगा या क्या उनकी शादी सिर्फ एक कॉन्ट्रैक्ट ही बनकर रह जाएगी?

Mu Yiyi · General
Not enough ratings
136 Chs

क्या वो बहुत तीव्र था?

Translator: Providentia Translations Editor: Providentia Translations

चेन युचेंग ने गु जिंग्ज की जांच की, "मुझे लगता है कि आप इस बीमारी के बारे में सिर्फ सोच रहे हैं। देखिए, कोई दाने नहीं हैं। हो सकता है इस बार दवा का असर हो गया हो, लेकिन ये इसलिए भी हो सकता है, क्योंकि आपको अभी भी महिलाओं को छूने की आदत नहीं है।"

गु जिंग्ज ने चेन युचेंग को देखा।

"युचेंग, क्या आप दूसरे डॉक्टरों को भी बुला सकते हैं?"

"दूसरे डॉक्टर। मेरी विशेषज्ञता भी कम नहीं है। मैं अभी भी इस तरह के छोटे मामलों को देख सकता हूं। आपके पास जो भी प्रश्न हैं मिस्टर गु, आप मुझसे बेझिझक पूछ सकते हैं।"

गु जिंग्ज ने अपनी गहरी आंखे उठाई और चेन युचेंग की तरफ घृणा से देखा।

फिर भी, वो कहने से पहले हिचकिचाया, "मुझे... गुप्तांग के बारे में कुछ प्रश्न पूछने हैं ..."

"..."

वहां एक लंबी खामोशी थी।

चेन युचेंग ने गु जिंग्ज को चुपचाप देखा, "मिस्टर गु, क्या कल रात सब कुछ बहुत तीव्र हुआ? मैं समझता हूं कि आप दोनों नवविवाहित हैं और ये आप दोनों का पहली बार है, लेकिन यदि आप बहुत तीव्र होंगे, तो ये आपके शरीर के लिए अच्छा नहीं है। आपको कुछ चीजों के लिए संयम में रहना होगा।"

चेन युचेंग ये सोचकर आश्चर्यचकित थे कि कल रात उन दोनों ने इतनी तीव्रता से किया कि गु जिंग्ज को वहां चोट लग गई। गु जिंग्ज का चेहरा गहरा हो गया, "लिन चे और मेरा उस तरह का रिश्ता नहीं है। हम कभी एक ही बिस्तर पर नहीं सोए!"

चेन युचेंग ने गु जिंग्ज को संदेह से देखा, "क्या आप सच कह रहे हैं? आपने अभी तक कुछ नहीं किया?"

गु जिंग्ज ने उसे चुपचाप देखा।

चेन युचेंग ने कहा, "मुझे ये अजीब लग रहा है। मुझे लगा कि आप दोनों ने अभी तक तो..."

एक महिला के साथ रहते हुए वो खुद पर इतना नियंत्रण कैसे रख सकता था? उसके अंदर एक धधकती आग होनी चाहिए ...

उन्हें गु जिंग्ज पर अचानक सहानुभूति हुई, इस आदमी ने खुद को कितना संयमित रखा होगा। वो कितने सहनशील हैं!

उन्होंने लिन चे को देखा हुआ था। वो बहुत गोरी, सुन्दर और अपनी ओर आकर्षित करने वाली थी। गु जिंग्ज के लिए खुद को नियंत्रित करना आसान नहीं होना चाहिए, जब उसके पास लिन चे जैसी सुंदर और प्यारी सी पत्नी थी।

"मिस्टर गु, मुझे लगता है कि आपके शरीर के लिए खुद को इतना संयमित करना भी अच्छा नहीं है। उचित व्यायाम आपके भावनात्मक स्वास्थ्य और आपकी पुरानी बीमारी के लिए बहुत फायदेमंद होगा।"

"ठीक है, क्योंकि ये कोई चिंता की बात नहीं है, अब आपका काम हो गया।"

गु जिंग्ज उसके शब्दों से और भी निराश हो गया।

चेन युचेंग ने आवाज लगाई, लेकिन गु जिंग्ज पहले ही बाहर जा चुका था। 

उसने अपना सिर लाचारी से हिला दिया।

ईमानदार और स्पष्ट होना भी एक समस्या है...

वास्तविक रूप से कहें तो, गु जिंग्ज जैसा आदमी, एक से अधिक महिलाएं भी रखे, तो भी लोग उसके बारे में कुछ नहीं कहेंगे।

उसे इतना भी नेक नहीं होना चाहिए।

गु जिंग्ज को पता था कि वो चेन युचेंग के साथ, लिन चे और अपने संबंधों को, उसकी भावनाओं को और अन्य छोटी-छोटी बातों को नहीं डिस्कस कर सकता था।

वो उसे अपने निजी जीवन के बारे में कुछ भी नहीं बताना चाहता था।

जैसे कि लिन चे सिर्फ उसकी थी, और वो उसे किसी और के साथ नहीं बांट सकता था।

उसके और लिन चे के बीच के राज सिर्फ उसी के थे। वो किसी को उन्हें बताना नहीं चाहता था।

उसके लिए, ये ऐसा था जैसे वो अन्य लोगों को लिन चे का एक हिस्सा लेने दे रहा हो।

ये एक अजीब अहसास था, लेकिन ये कुछ ऐसा था जो उनके दिल में गहराई तक बैठ गया था और हटाया नहीं जा सकता था।

लेकिन कुछ चीजों के बारे में, वो खुद को रोक नहीं पाता था, भले ही वो जानता था कि ये गलत था ...

तभी उसका फोन बज उठा।

गु जिंग्ज ने नीचे देखा। ये मो हाइलिंग का था।

शांति से सोचने के बाद, उसने मो हाइलिंग को माफ करने का फैसला किया। वो समझ गया कि उसने प्यार के कारण उसके साथ ऐसी हरकत की। 

वो मो हाइलिंग को तबसे जानता था जबसे वो दोनों छोटे थे। वोथोड़ी जिद्दी थी और कभी-कभी गुस्सा हो जाती थी, लेकिन वो बुरी इंसान नहीं थी।

उसने फोन उठाया।

"जिंग्ज ... क्या आप अभी भी नाराज हैं?" वो बहुत दयनीय लग रही थी।

"नहीं," गु जिंग्ज ने गहरी सांस लेते हुए कहा।

"तुम इस वक्त कहां हो?"

"मैं डॉ चेन के पास हूं" उसने उसे सच्चाई से बताया।

मो हाइलिंग जानती थी कि जब भी उसे कोई समस्या होती थी, तो वो चेन युचेंग के पास जाता था। वे कई वर्षों से उसके निजी डॉक्टर थे।

मो हाइलिंग ने कहा, "मुझे माफ कर दो। क्या मैंने आपकी बीमारी बढ़ा दी? ईमानदारी से ये मेरी जिम्मेदारी है। मैंने नियंत्रण खो दिया और आपकी बीमारी के बारे में भूल गई थी।"

"मैं ठीक हूं..." गु जिंग्ज ने उत्तर दिया।

मो हाइलिंग ने आगे कहा, "इस बार ये वास्तव में मेरी गलती है। मैं इसे फिर से नहीं करूंगी। मुझे पता है कि मुझे आपको इस तरह से किस नहीं करना चाहिए था।"

"हाइलिंग... ये सिर्फ इतना है कि मैंने तुमसे कहा है कि में तलाक ले लूंगा लेकिन अभी, मैंने तलाक नहीं लिया है।"

"... मुझे पता है। मैं तुम्हारा इंतजार करूंगी। मैं उस दिन का इंतजार करूंगी जब तुम उसके साथ अच्छे के लिए अलग हो जाओगे।"

"तुम्हें मेरा इंतजार करने की कोई जरूरत नहीं है..."

"नहीं। मैं तुम्हारा इंतजार करूंगी, गु जिंग्ज। मैं तुमसे प्यार करती हूं। मैं तुम्हारे लिए कुछ भी करूंगी!"

फोन रखने के बाद, गु जिंग्ज अपने आपको मो हाइलिंग का दोषी मानने लगा।

हालांकि, वो इस मामले में कुछ नहीं कर सकता था।

दूसरी तरफ....

फोन रखने के बाद, मो हाइलिंग ने फोन को फर्श पर फेंक दिया, और तुरंत उसके टुकड़े हो गए।

पास खड़ी नौकरानी ने मो हाइलिंग के चेहरे की तरफ देखने की हिम्मत नहीं की।

मो हाइलिंग ने गुस्से में सोचा, इस लिन को वास्तव में मर जाना चाहिए।

सही मायने में वो गु जिंग्ज की वैध पत्नी थी। वो स्पष्ट रूप से मिसेज गु थी।

मो हाइलिंग के सर्कल में हर कोई जानता था कि वो इतने सालों से गु जिंग्ज के साथ थी। लेकिन फिर, उसने किसी और से शादी कर ली!

ये कितनी शर्मिंदगी की बात है।

आखिरकार, गु जिंग्ज जैसे आदमी को छोड़ना बहुत मुश्किल था।

उसने पहले सोचा था कि अगर वे पति पत्नी के रूप में नहीं रह सकते तो उसे छोड़ देना ही बेहतर था। लेकिन इतने सारे पुरुषों को जानने के बाद, कोई भी उसे इतना अच्छा नहीं लगा कि वो उसके लिए गु जिंग्ज को छोड़ दे।

कोई भी गु जिंग्ज या गु परिवार की तुलना नहीं कर सकता था।

गु परिवार इस देश के सभी परिवारों में सबसे उच्च था। गु जिंग्ज इस देश के सभी पुरुषों में से उच्च था। उसके अलावा कौन उसे सर्वश्रेष्ठ जीवन दे सकता था, जिससे पूरे देश को उससे ईर्ष्या हो जाए?

गु जिंग्ज घर लौट आया लेकिन उसने लिन चे को नहीं देखा जो आमतौर पर सोफे पर लेटी रहती थी। जिज्ञासा से उसने नौकरानी से पूछा, "मैडम कहां हैं?"

नौकरानी ने जवाब दिया, "मैडम ने कहा कि वो थक गई हैं, इसलिए वो जल्दी सो गईं।"

गु जिंग्ज को शक था कि कुछ गड़बड़ है।

वो इतनी जल्दी कैसे थक सकती थी? ये लिन चे के लिए नहीं जमता था, जो आमतौर पर एक रात का उल्लू थी।

फिर, उसने बेडरूम का दरवाजा खोला और अंदर गया। उसने लिन चे को बिस्तर पर लेटे देखा। वो वास्तव में सो गई थी, लेकिन वो एक झींगे की तरह मुड़ी हुई थी। ये उसकी सामान्य नींद की स्थिति से अलग था।

पलंग के पास जाते ही गु जिंग्ज ने अपनी आंखें उसके शरीर पर घुमाईं।

"क्या तुम सो रही हो?" उसने पूछा।

"हम्म," बिस्तर की तरफ से आवाज आई।

गु जिंग्ज़ मुस्कराया, "तुम सो रही हो लेकिन फिर भी तुम जवाब दे सकती हो? क्या तुम नींद में बात कर रही हो?"

परेशान होकर लिन चे ने अपनी आंखे खोल लीं।

उसने महसूस किया कि गु जिंग्ज ने पहले से ही उसका कंबल उठा लिया और उसके बगल में आकर बड़े आराम से लेट गया है।

"आप ... गु जिंग्ज, आपको किसने कहा कि आप अंदर आ सकते हैं?"

लिन चे को पता था कि वो मो हाइलिंग के साथ बाहर गया था। हालांकि, वो नहीं जानती थी कि वो कहां गया था, लेकिन वो निश्चित थी कि पूरे समय वे दोनों एक साथ थे।

"ये मेरा बिस्तर है। मैं अंदर क्यों नहीं आ सकता?" लिन चे संघर्ष कर रही थी, लेकिन गु जिंग्ज के हाथों ने उसे पकड़ लिया।