webnovel

द ब्यूटीफुल वाइफ ऑफ़ द व्हिरलविन्ड मैरिज

धनवान, ताकतवर और सुंदर, गु जिंग्ज पूरे देश में सर्वोत्तम है। हर लड़का उसकी तरह बनना चाहता है और हर लड़की उसके साथ रहना चाहती है। वो पूरी तरह से संपन्न हैं... सिवाय इसके कि उसका एक छोटा सा रहस्य है, जो उसे किसी भी महिला के करीब जाने से रोकता है - आभासी नपुंसकता। फिर, एक सुबह वो अपने आपको एक अजनबी लड़की के साथ बिस्तर पर पाता है। उसके बाद, उसे इस लिन चे नाम की एक उज्जड़ और असभ्य लड़की से शादी करने के लिए मजबूर किया जाता है। लिन चे एक साधारण लड़की है, जिसका एकमात्र उद्देश्य एक सफल अभिनेत्री बनना है। उसके परिवार ने उसे घर से निकाल दिया, और उसे अपना भरण-पोषण खुद करने क लिए मजबूर किया। अपने लक्ष्य को पाने के लिए वह एक योजना बनाती है । लेकिन उसकी योजना विफल हो जाती है, और उसे इस बेरूखे और बिना दिल के गु जिंग्ज से शादी करनी पड़ती है। इतना ही नहीं, उसे अब उच्च समाज में अपनी जगह बनानी होगी, जहां ईर्ष्या करने वाली महिलाएं और षड़यंत्रकारी लोग उसके आसपास होंगे - सब उसके नए करियर को तबाह करना चाहते हैं। एक छत के नीचे दो अजनबी, शुरू में ही, वे तय करते हैं कि एक-दूसरे के जीवन में दखल नहीं देंगे, लेकिन जब भी लिन चे किसी भी तरह की परेशानी में होती है, गु जिंग्ज हमेशा वहां किसी भी तरह से पहुंच ही जाता है। धीरे-धीरे और अनजाने में, लिन चे को उसके बिना, अपने भविष्य की कल्पना करना मुश्किल लगने लगता है। क्या उनका रिश्ता आगे बढ़ेगा या क्या उनकी शादी सिर्फ एक कॉन्ट्रैक्ट ही बनकर रह जाएगी?

Mu Yiyi · General
Not enough ratings
136 Chs

क्या वह उससे थक गई थी?

Translator: Providentia Translations Editor: Providentia Translations

रात को।

गु जिंग्ज़ ने नौ बजे तक इंतजार किया, लेकिन लिन चे अभी भी वापस नहीं आयी थी।

गु निवास में, नौकरानियाँ सब तरफ घूम रही थीं। जब उन्होंने किन हाओ को देखा,जो अभी-अभी कंबोडिया से लौटे थे, तो वे धीरे से मुस्करायीं,"सर अंदर हैं।"

किन हाओ गु जिंग्ज को रिपोर्ट करने के लिए अंदर गया। उसने दरवाजा खटखटाकर प्रवेश किया। गु जिंग्ज़ तुरंत उठे और सामने उसे देखा।

"सर..." किन हाओ ने कहा,"आपको खड़े होने की जरूरत नहीं है ... मैं वापस आ गया हूं। मैंने अपना काम पूरा कर लिया और वापस आ गया। कंबोडिया में मैंने आपको बहुत मिस किया, इसलिए मैंने अपना काम जल्दी से पूरा किया और तुरंत वापस आ गया।"

इससे पहले कि वह और कुछ बोलता, गु जिंग्ज़ ने अजीब सा मुँह बनाया और वापिस बैठ गया,"ओह,तो तुमने काम ख़त्म कर दिया है?"

किन हाओ ने अपनी आवाज़ धीमी की और गु जिंग्ज़ के पास जाकर सावधानी से कहा,"जी,सब कुछ ठीक हो गया है।"

"तो फिर आप जा सकते हैं।"

"ठीक है…"

किन हाओ ने गु जिंग्ज़ के रूखे व्यव्हार को अजीब तरीके से देखा,और कमरे से बाहर निकल गया।

गु जिंग्ज़ बैठ गया और एक गहरी साँस ली,वह अभी भी कुछ हद तक परेशान था।

किसी के लौटने का उत्सकता से इंतजार करने की भावना,गु जिंग्ज़ को पहली बार महसूस हो रही थी। उसके दिल में बेचैनी बढ़ गई।

तभी,दरवाजा खुला।

एक बार फिर, गु जिंग्ज तुरंत उठकर खड़ा हो गया।

उसने उत्सुकता के साथ देखा,दरवाज़े पर फिर से किन हाओ थे।

"सर,मैं भूल गया..."

किन हाओ ने जल्दी से जानकारी पेश की और कुछ कहना चाहा, लेकिन वह गु जिंग्ज के नाखुश चेहरे को देखकर रुक गया।

उसका पूरा शरीर डर के मारे ठंडा हो गया था, इसलिए उसने जल्दी से कहा,"सर ..."

गु जिंगज़ ने अपनी हथेलियाँ मेज पर रखीं और किन हाओ को घूर कर देखा। उसके चेहरे पर बेरुखी के भाव थे।

"किन हाओ, क्योंकि आपने कारखाने में इतनी जल्दी चीजों को निपटाया है, मैं आपको कंबोडिया का कारखाना संभालने के लिए देता हूँ। आपका ब्रेक अभी तक समाप्त नहीं हुआ है,ठीक है?"

"आह ..."

"आपको इसे खत्म करने की ज़रूरत नहीं है। मैं मानव संसाधन विभाग को आपके लिए प्लेन का टिकट खरीदने के लिए कह दूंगा। चूंकि आपका वीजा अभी ख़त्म नहीं हुआ है, इसलिए आप कंबोडिया में और कुछ समय के लिए रह सकते हैं।"

"..."

किन हाओ सोचने लगा कि, उसने क्या गलत किया था...

वह अंदर से घबरा रहा था।

किन हाओ की क्षमताओं को देखते हुए, गु जिंगज़ ने उन सभी दस्तावेजों को, जो किन हाओ ने उसे दिए थे,फर्श पर पटक दिया। वह अपनी कुर्सी पर वापस बैठ गया और थकान से अपनी भोहों की मालिश करने लगा। यह नालायक... लिन चे,अभी तक वापस क्यों नहीं आयी...?

बार में।

लिन चे छींक रही थी।

शेन योरान ने उसे अजीब तरह से देखा,"तुम छींक क्यों रही हो? यह मत कहना कि तुम्हें ठंड लग गयी है।"

"नहीं, यह शायद यहाँ के धुंए की वजह से है। ना जाने लोगों को धूम्रपान करना क्यों पसंद होता है?"लिन चे ने कहा।

"कौन जाने? एह, तुम्हारा पति धूम्रपान नहीं करता है?"

"नहीं। उसे खुद पर बहुत कण्ट्रोल है।"

"हाँ सही है। नहीं तो,वह इतने समय से तुम्हारे साथ एक ही कमरे में रह रहा है,और उसने तुम्हें कभी छुआ भी नहीं," शेन योरान ने कहा। उसने लिन चे की ओर उत्सुकता से देखा,"तुम भी ना सच में। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि तुम उसे क्यों नहीं मोहित कर रही। यदि मेरे पास कोई ऐसा अवसर होता, तो मैं यह काम बहुत पहले कर चुकी होती।"

लिन चे ने उसे टोका,"फिर तुम बिलकुल अभी भी यह कर सकती हो। वह पूरी तरह से तुम्हारा है।"

"नहीं, मैं उसके साथ नहीं रहती हूँ।"

"यह उसकी बीमारी के कारण था कि वह महिलाओं को छू नहीं सकता था। वह शायद मुझे देखकर भी उत्तेजित नहीं हो सकता था।"

लिन चे ने कभी इन सब के बारे में सोचा नहीं था। लेकिन अब जब उसने इस बारे में सोचा, तो उसे एहसास हुआ कि गु जिंग्ज़ को कभी भी उसे छूने में कोई समस्या नहीं हुई। लिन चे को शक था कि यह एक मनोवैज्ञानिक समस्या भी हो सकती है। शायद ऐसा इसलिए था,क्योंकि जब भी वो महिलाओं को छूता था, वह बीमार पड़ जाता था। इसलिए,जब भी वो महिलाओं को देखता था,उसे वो मुसीबत लगती थीं,और उसने उनमें दिलचस्पी खो दी थी।

लिन चे ने खुद को याद दिलाया कि,उसे गु जिंग्ज़ के निजी मामलों को सबके सामने नहीं खोलना है, इसलिए वो मुस्कुराते हुए बोली,"अरे जाने दो। मैं तो मजाक कर रही थी।"

यह सुनकर शेन यौरान ने प्रतिक्रिया दी,"ओह। इसीलिए मैंने कहा कि मुझे लगता है कि,गु जिंग्ज जैसे किसी आदमी के पीछे बहुत सारी लड़कियां पड़ी होंगी। अपनी ****किस्मत का अच्छा लाभ उठाओ,प्लीज। अब इतना नाराज मत हो।"

लिन चे ने अपनी आँखें घुमाई,"तुम समझ नहीं रही हो। यह **** भाग्य सब झूठा है। आज नहीं तो कल, यह सब मुझसे छिन जाएगा।"

लिन चे ने गहरी सांस ली और काउंटर पर झुक गयी। गु जिंग्ज़ के बारे में सोचते हुए,उसे लगा कि उसे गु जिंग्ज़ से और दूरी बनानी चाहिए। यही उसके लिए सही होगा!

जब वह घर आई, तो दस बज चुके थे।

वह कमरे में पहुंची, और देखा कि वहां घुप अँधेरा था। अंदर सोफे से अचानक आवाज आई।

"तो तुम्हें याद था कि तुम्हें वापिस भी आना है।"

लिन चे डर गयी,जब उसने गु जिंग्ज़ को धीरे से उठते हुए देखा। उसने अपनी छाती थपथपाई,"क्या तुम मुझे मरने की हद तक डराने की कोशिश कर रहे हो?"

गु जिंग्ज़ ने घडी की तरफ देखा,"क्या समय है? तुम इतनी देर से घर क्यों आयी?"

"मैं अपने दोस्त के साथ थोड़ी देर बाहर गयी थी। एह, तुम घर पर क्या कर रहे हो?"

 मो हुइलिंग का उनके घर के इतने करीब रहने के कारण,उसे इस वक़्त मो हुइलिंग के साथ होना चाहिए था।

लिन चे ने उस बारे में सोचा। इन समस्याओं का सामना करना अब उसके लिए आम बात थी, भले ही वह कितनी भी कष्टदायक थीं।

वैसे भी मो हुइलिंग और गु जिंग्ज़ एक रिश्ते में बंधने वाले थे। वो दोनों आपस में कैसे रहेंगे,इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

गु जिंग्ज़ ने जवाब दिया,"यह मेरा घर है। मैं जब चाहूँ,तब अपने घर में आ सकता हूँ।"

"ओह। फिर तुम टीवी देखना जारी रख सकते हो। मैं कपड़े बदलने जा रही हूं।"

यह कहकर वह गु जिंग्ज को देखे बिना अंदर चली गई।

अभी भी अंदर से जलते हुए,गु जिंग्ज़ वहाँ खड़ा उसे पीछे से देख रहा था।

यह लिन चे दिन पर दिन बेरूखी होती जा रही थी...

थोड़ी देर बाद, गु जिंग्ज़ कमरे में चला गया। लिन चे ने अपना नाइटसूट पहन लिया था और बिस्तर पर लेटी अपनी स्क्रिप्ट पढ़ रही थी।

गु जिंग्ज ने अपना गला साफ किया।

लिन चे ने अपना सिर उठाया और उसकी आंखों में देखा। लेकिन फिर उसने अपना सिर वापिस नीचे कर लिया और अपनी स्क्रिप्ट को देखने लगी।

गु जिंगज़ को थोड़ा अजीब लगा और उसने खुद को नीचे तक देखा। फिर वह गुस्से में बाथरूम में चला गया।

वह सोचने लगा कि उसका फिगर खराब नहीं था,और उसकी शक्ल भी ठीक ही थी। भले ही वो आजकल ज़्यादा कसरत नहीं कर रहा था,लेकिन उसकी मांसपेशियां अभी भी सही रूप में ही थीं। वह यह भी जानता था कि,क्योंकि लिन ची एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में थी, उसने अनगिनत हैंडसम आदमियों और सुंदर महिलाओं को देखा होगा। शायद इसी वजह से वो उसे देखकर थक गई होगी?

लिन चे ने बाथरूम में से पानी की आवाज़ सुनी और उस तरफ देखने लगी। कुछ ही देर बाद पानी की आवाज़ बंद हो गयी और फिर दरवाजा खुल गया। गु जिंग्ज बाहर निकला।

उसका शरीर अभी भी गीला था और उसके बालों से पानी से टपक रहा था। उसकी मजबूत, शहद के रंग की त्वचा के अंदर से उसकी मांसपेशियां स्पष्ट दिखाई दे रही थीं। जब गु जिंग्ज़ को पता होता था कि लिन चे कमरे में होगी, तो वह आमतौर पर बाहर निकलने से पहले एक बाथरोब या पजामा पहन कर आता था। लेकिन उस वक़्त, उसने केवल एक तौलिया लपेटा हुआ था,जो उसकी कमर से नीचे था।

लिन चे को उस तौलिये को देखकर चिंता हो रही थी; एक हाथ लगने से वह नीचे गिर सकता था,और सब कुछ उसके सामने...।

 क्या वह पागल हो गया था?

"गु जिंग्ज़ तुमने कपड़े क्यों नहीं पहने हैं?" लिन चे बिस्तर से नीचे उतर गयी।

गु जिंग्ज़ उसकी तरफ एक मॉडल की तरह बड़ रहा था,उसके चेहरे पर कोई भाव नहीं थे। उसने लिन चे की तरफ भोलेपन से देखा,"इसमें क्या गलत है? यहां बहुत गर्मी है,और बाथरोब अभी भी नम है,इसलिए मैं उसे पहनना नहीं चाहता। क्या मैंने कुछ गलत किया है?"

"लेकिन तुम..." लिन चे ने उसके निचले क्षेत्र की ओर इशारा किया।

बीच में कुछ ऐसा उभरा हुआ था जो किसी के भी विचारों को जंगली बना देता। लिन चे ने उस तरफ देखा। उसका पूरा शरीर गरम हो गया।

उसकी ऊँगली जो अभी भी उस ओर इशारा कर रही थी,लिन चे ने जल्दी से नीचे कर ली। उसने वह उंगली अपने मुंह में डाल ली और उसे काटने लगी।

वो इस बात से इनकार नहीं कर सकती थी...

कि गु जिंग्ज़ का वह अंग बहुत बड़ा लग रहा था ...