webnovel

ट्रू मार्शल वर्ल्ड

33 आसमानों के मानव सम्राट, लिन मिंग, और उनके प्रतिद्वंद्वी, पाताल के दानव राजा, अपने सबसे मजबूत विशेषज्ञों के साथ, एक अंतिम लड़ाई में उलझे हुए थे। अंत में, मानव सम्राट ने पाताल जगत को नष्ट कर दिया और पाताल के दानव राजा को मार डाला। तब तक, एक ईश्वरीय शिल्प कृति, रहस्यमय बैंगनी कार्ड, बहुत लंबे समय से अंतरिक्ष समय के भंवर में, लिन मिंग के एक प्रियजन के साथ, अनंत स्पेस-टाइम के बीच से सुरंग बना कर गायब हो गया। विशाल जंगल में, जहाँ मार्शल आर्ट अभी भी अपनी शैशव अवस्था में धीरे-धीरे पनप रही थी, कई बेजोड़ मास्टर्स ने मार्शल आर्ट की दुनिया में अपना रास्ता खोजने की कोशिश शुरू कर दी थी। आधुनिक पृथ्वी से यी यून नामक एक युवा वयस्क अनजाने में ऐसी दुनिया में पहुँच जाता है और अज्ञात मूल के बैंगनी कार्ड के साथ अपनी यात्रा शुरू करता है। यह एक शानदार, लेकिन अभी तक अज्ञात, सच्ची मार्शल दुनिया है! ट्रू मर्शिअल एक सामान्य युवा व्यक्ति और उसके कारनामों की अद्भुत कहानी है !!

Cocooned Cow · Eastern
Not enough ratings
97 Chs

तारों भरा आसमान

Translator: Providentia Translations Editor: Providentia Translations

"ओह?" यी यून इस बात को लेकर उत्सुक था कि लिन जिंटांग क्या जांचना चाहती थी। लेकिन जब उसने खुद नहीं समझाया, उसे पता था कि उसे जवाब नहीं मिलेगा। वह महसूस कर सकता था कि लिन जिंटांग एक शुद्ध और नेक लड़की थी। लिन जिंटांग की साफ़ आँखों के बीच वह एक मासूमियत महसूस कर सकता था।

यी यून ने आज्ञाकारी रूप से अपना हाथ बढ़ाया।

यी यून का हाथ देखकर लिन जिंटांग ने झिझक को ख़त्म करते हुए एक कदम आगे बढ़ाया। उसने कहा, "अपनी हथेली ऊपर उठाओ।"

यी यून ने वैसा ही किया और यी यून की हथेली को देखने के बाद, लिन जिंटांग के गाल थोड़े लाल हो गए क्योंकि वह यी यून की हथेली से मिलाने के लिए अपना हाथ बढ़ाने से पहले एक पल के लिए झिझकी थी।

देवदार के पेड़ के नीचे, वे अपनी हथेलियों को आपस में मिला कर एक दूसरे से तीन फीट अलग खड़े थे। उज्ज्वल चाँद के नीचे, दो आकृतियों की छायाएं एक साथ मिल रही थीं। ऐसा मनोरम दृश्य अनंत काल के लिए जम सा गया था।

"बहुत ठंडा है!" यह यी यून का पहला विचार था। हालाँकि उसने लिन जिंटांग के साथ लड़ते समय, उसके शरीर हो छुआ था, लेकिन यी यून ऊर्जा और छिपी हुई शक्तियों की उपस्थिति के कारण लिन जिंटांग के स्पर्श को कभी महसूस नहीं कर सका था।

लेकिन आज, वह इसको सचमुच में जैसा है, वैसी हकिकत मैं महसूस कर सकता था। यह स्पर्श करने पर ठंडा और नरम था, जैसे साफ पानी के एक पूल का स्पर्श।

इतनी ठंडी क्यों है?

उनकी दोनों हथेलियाँ एक ही आकार की थीं और वे एकदम फिट थीं।

लिन जिंटांग ने अपनी आंखें बंद कर लीं क्योंकि उसकी पलकें थोड़ी कांप गई थीं, जैसे वह अपनी आंखों को बंद करके कुछ महसूस करने की उम्मीद कर रही हो।

जब वह चुप रही, यी यून भी चुप रहा।

"यह एहसास ।।।" लिन जिंटांग ने अपनी आँखें बंद कर लीं और अपने मेरिडियन में होने वाले किसी भी बदलाव को खोजने लगी। उसे एक अजीब सा एहसास था कि उसके सामने खड़ा बच्चा एक अंतहीन, सितारों से भरी रात के आसमान जैसा था।

उसके लिए, यह ऐसा था जैसे वह इस रात के आकाश में तैर रही थी, और रात के आकाश के विशाल विस्तार का गहराई से अनुभव कर रही थी।

यह एक चमत्कारी एहसास था। हालांकि वह जानती थी कि यह एक भ्रम है, फिर भी उसे यह बहुत वास्तविक लगा।

इस तरह, आधे में आँखें खोलने से लिन जिंटांग अपने को रोक नहीं सकी।

हल्के पड़ते सितारों के नीचे, एक अपरिपक्व लेकिन आश्चर्यजनक रूप से सुंदर चेहरा उसके सामने आया। उसकी आँखें काली और चमकीली थीं, जैसे दुनिया का सबसे शुद्ध काला रत्न।

और इस काले रत्न में, लिन जिंटांग स्पष्ट रूप से अपना प्रतिबिंब देख सकती थी।

"ओह!"

किसी अज्ञात कारण से इस दृश्य ने लिन जिंटांग पर गहरी छाप छोड़ी। वह अवचेतन अवस्था में कुछ कदम पीछे हट गयी, जैसे कि वह किसी चीज से डर गयी हो।

"नहीं!"

हालांकि उस पल में, लिन जिंटांग को एक भ्रम का अनुभव हुआ था, जिस भावना की वह तलाश कर रही थी, वह चीज़ जो उसके मेरीडियन चैनलों को सक्रिय करती थी, वह दिखाई नहीं दी थी।

यह एक छाया के पीछे चलने जैसा था जिसने उसके लिए कोई निशान नहीं छोड़े थे।

लिन जिंटांग निराश हो गयी थी ।

लेकिन अभी का सितारों से भरा भ्रम क्या था?

फिर से यी यून के साथ हथेलियों को बंद करने से पहले लिन जिंटांग ने थोड़ी देर के लिए संकोच किया। एक बार फिर, कुछ भी नहीं था। उसे अपने मेरिडियन्स में कुछ भी महसूस नहीं हुआ और न ही उसे सितारों से भरे आकाश का भ्रम हुआ।

उसने ऊपर देखा और देखा कि चंद्रमा आकाश में लटका हुआ है जैसे कि कुछ भी नहीं बदला था।

लिन जिंटांग ने आह भरी। क्या वह अपनी खोज में असफल रही? लेकिन जब उसने इसके बारे में सोचा, तो उसने महसूस हुआ कि निराश होने की कोई बात नहीं थी। वास्तव में, यह सामान्य बात थी। वह कैसे अवचेतन रूप से यह विश्वास कर सकती थी कि यी यून जैसा बच्चा उसके बंद हुए मेरिडियन्स को खोलने में सक्षम होगा?

यह असंभव बात थी।।।

"मैं इस समय और इसी स्थान पर कल रात आपको मिलूंगी।" इन शब्दों के साथ, लिन जिंटांग जैसे तैरती हुई हवा के साथ चली गयी।

यी यून अभी भी सवालों से भरा था। वह इस कारण को नहीं समझ पाया था कि लिन जिंटांग ने लड़ाई के लिए उस से संपर्क क्यों किया था। लेकिन वह चिंतित नहीं था क्योंकि यह उसके लिए फायदेमंद था, और यह कुछ ऐसा था जिसके लिए वह तरस रहा था।

लिन जिंटांग के जाने के बाद, यी यून को वहां से जाने की कोई जल्दी नहीं थी। हालांकि यह पहले से ही रात में देर हो चुकी थी, और उसने अभी तक सिर्फ एक भयंकर जानवर के अवशेष खाया था, परन्तु उसका शरीर अभी भी ऊर्जा से भरा हुआ था, इसलिए वह इस अनमोल अवसर को बिना प्रशिक्षण के कैसे खो सकता था? वह तभी प्रशिक्षण कर सकता था जब उसके शरीर में ऊर्जा हो। ऊर्जा के बिना प्रशिक्षित करना असंभव था।

लड़ाई के बाद, यी यून को कुछ ज्ञात हुआ था जिस बारे में उसे सोचने की जरूरत थी जिससे उन्हें आगे बढ़ने की जरूरत थी। सबसे पहले, स्वर्ग पृथ्वी युआन क्यूई से बनी प्रेत छवि थी, और दूसरा माईनियुट सूक्ष्मता आंदोलन की तकनीक थी!

मार्शल आर्ट के मार्ग में प्रतिभा की आवश्यकता थी, लेकिन कड़ी मेहनत और भी ज्यादा महत्वपूर्ण थी। एक प्रतिभाशाली व्यक्ति जो अभ्यास करने की इच्छा नहीं रखता था, वह भी पीछे रह जायेगा।

हालाँकि, यी यून की प्रतिभा में कमी थी, लेकिन उसे इस बात की चिंता नहीं थी क्योंकि उस पता था कि पर्पल क्रिस्टल उसकी यह कमी पूरी कर सकता था।

लेकिन कड़ी मेहनत के लिए कोई भी उस के लिए कुछ भी नहीं कर सकता था, उसे खुद पर भरोसा करना पड़ेगा।

उसने खाली हवा मुक्के के बाद मुक्के मरने शुरू कर दिए!

"पेंग पेंग पेंग!"

एक बड़ा काला लोहे का पत्थर यी यून द्वारा चकनाचूर हो गया, जिससे उस पत्थर के चिप्स उड़ गए!

लेकिन यह अफ़सोस की बात थी कि हेवेन अर्थ युआन क्यूई से गठित बाघ प्रेत छवि दिखाई नहीं दी। साथ ही माईनियुट सूक्ष्मता आंदोलन को समझने के लिए एक व्यक्ति की आवश्यकता थी।

इसलिए, यी यून उन दो तकनीकों पर कोई प्रगति नहीं कर सका।

इसके विपरीत, यी यून ने एक इथीरिअल हालत में प्रवेश किया।

एक अनदेखी दुनिया में, यी यून ने 'ड्रैगन रिब टाइगर बोन फिस्ट' के चमत्कार की सराहना करनी शुरू कर दी। यह एक रहस्यमय भावना थी लेकिन जब यी यून ने इसे अपनाने की कोशिश की, तो वह नहीं कर सका ...

"मास्टर, वह स्वर्ग पृथ्वी युआन क्यूई से एक प्रेत छवि बनाने में कामयाब रहा, और माईन्यूट सूक्ष्मता आंदोलन तकनीक में अंतर्दृष्टि प्राप्त की।" जंगल में, लिन जिंटांग चुपचाप यी यून की अभ्यास करती आकृति को देख रही थी, और साथ ही अपने बगल में ओल्ड मैन सु से बात कर ताहि थी।

"हां ... मैंने देखा। इस बच्चे की धारणा वास्तव में खराब नहीं है। उसने न केवल उन दो चीजों को समझ लिया है ... हम इंतजार करेंगे और देखेंगे कि उसके पास हमारे लिए और क्या है। कल राज्य के चयन का सेमी है- फाइनल और मैं अभी भी उसका प्रदर्शन देखना चाहता हूं! "

राज्य के चयन के शुरूआती राउंड ने कई लोगों को घायल कर दिया था, लेकिन जिन लांग वी ने घायलों को आराम करने के लिए ज्यादा समय देने की योजना नहीं बनाई थी।

झांग टैन के शब्दों में, जिस क्षण एक लड़ाई शुरू होती है, यह तूफान की तरह होती है। क्या दुश्मन आपको आराम करने का समय देगा?

यी यून ने अपने निवास पर लौटने से पहले भोर होने तक पूरी रात अभ्यास किया। वह थक गया था।

जिस क्षण यी यून का सिर बिस्तर से टकराया वह गहरी नींद में सो गया। उसके सपने में, बैंगनी क्रिस्टल धीरे-धीरे उसके चारों ओर स्वर्ग पृथ्वी युआन क्यूई को सोख रहा था, धीरे-धीरे यी यून की ताकत को वापस ला रहा था।

अपनी गहरी नींद में, यी यून अभी भी अपने सपनों में साधना कर रहा था।

उस धुंधले में, उसे लगा जैसे वह एक पहाड़ी के नीचे था, और पहाड़ी के ऊपर एक ड्रैगन और एक भयंकर बाघ थे जो आपस में लड़ रहे थे!

यह एक हलचल भरा दृश्य था जहाँ पृथ्वी कांपने लगी और पहाड़ हिल गए!

यह ड्रैगन जिन लांग वी के झंडे पर छपे ड्रैगन की तरह था, और यह बाघ था फिएर्स डिवाइन टाइगर, जो यी यून ने शुरूआती राउंड में देखा था।

ड्रैगन-टाइगर की इस लड़ाई ने आकाश को जलमग्न कर दिया और धरती टूट गई।

किंवदंतियों में, विशेषज्ञ, इन दिव्य जानवरों को लड़ते हुए देख कर, निडरता के कौशल सीखते थे और अद्वितीय बनते थे ।

उस समय, यी यून इस अजीब सपने से और अधिक जानकारी प्राप्त कर रहा था। उसने 'ड्रैगन रिब टाइगर बोन फिस्ट' के विषय में और गहरी समझ विकसित की।

लेकिन जब वह सो कर उठा, तो उसकी सारी समझ धुंधली पड़ चुकी थी और उसे कुछ भी याद कर सकना, छाया का पीछा करने जैसा था।

यी यून ने वापस याद करने की पूरी कोशिश की लेकिन उसे एक भी बात याद नहीं आयी।

दयनीय स्थिति थी।

यी यून ने भावनात्मक रूप से आह भरी। प्राचीन चीन में, कन्फ्यूशियस अक्सर ड्यूक ऑफ झोउ का सपना देखते थे। ड्यूक ऑफ झोउ उसे दुनिया के तरीके बताते थे; और जब कन्फ्यूशियस जाग जाते, तो वे उन सपनों से कुछ सीख पाने की कोशिश करते थे। कभी-कभी, सपने लोगों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन जाते थे।

खिड़की से बाहर देखने पर उसने पाया कि सुबह हो चुकी थी।

यी यून लगभग तीन घंटे सो चूका था। लेकिन क्योंकि यह गहरी नींद थी, और पर्पल क्रिस्टल ने उसकी ऊर्जा को फिर से भर दिया था, इस लिए यह तीन घंटे की नींद यी यून की मानसिक स्थिति को इसकी चरम सीमा तक ले जाने के लिए पर्याप्त थी।

"सेमीफाइनल में भाग लेने का समय हो गया।" यी यून मानो कूद कर उठा हो । उसने पहले ही तय कर लिया था कि वह नश्वर रक्त चयन का पहला स्थान प्राप्त करना चाहता था, और जिन लांग वी का कुलीन सदस्य बनना चाहता था!