webnovel

गुड मॉर्निंग , मिस्टर ड्रैगन !

यह कहानी एक ऐसी लड़की के जीवन पर आधारित है जिसने अपने ही परिवार वालों की वजह से अपना सब कुछ खो दिया। उसे उसके घर से निकाल दिया गया, साथ ही उसने अपने जीवन के बहुत बुरे दिनों का सामना अकेले ही डट कर किया। उसे उसके तथाकथित सबसे अच्छे दोस्त और सौतेली बहन द्वारा फंसाया गया। जब सु कियानक्सुन वहां से बच कर भागने की कोशिश कर रही थी तो वह एक अनजान आदमी के साथ टकरा गयी थी। वह आदमी इतना सुंदर था कि ऐसा लग रहा था जैसे उसका चेहरा देवताओं द्वारा नक़्क़ाशा गया हो , लेकिन उसका दिल पत्थर के जैसा ठंडा और कठोर था। वहां से उसके जीवन ने एक अलग ही मोड़ ले लिया। उसी वक़्त से एक जंगली और उग्र रात की शुरुआत हुई, और तब से, वे जुनून, वासना, साजिश और विश्वासघात से भरी यात्रा पर निकल पड़े।

हान जिआंग्क्सुए · Urban
Not enough ratings
347 Chs

मूर्ख मत बनो और हर किसी से दोस्ती मत करो

Translator: Providentia Translations Editor: Providentia Translations

जब सेवक ने ज़ू रुई को बिल दिया और जब उसने उस पर आंकड़े देखे, तो वह तुरंत चिल्लाया, "क्या तुमसे कोई गलती हुई? इन कुछ व्यंजनों की कीमत दो लाख आरएमबी?"

सु कियानक्सुन और गु मियां ने एक-दूसरे को देखा। दरअसल, उन्होंने पहले ही उस पर कुछ दया कर दी थी। यहां सबसे महंगे व्यंजन की कीमत 1,600,000 आरएमबी से अधिक है।

बाई वेइमी भी थोड़ा हैरान थी। उसे उम्मीद नहीं थी कि बस कुछ व्यंजनों की कीमत इतनी आ जाएगी। हालाँकि, पहले उसके बहुत सारे प्रेमी थे, लेकिन एक भी आदमी ऐसा नहीं था जो उस पर बहुत इतना अधिक पैसा खर्च करने को तैयार हो। सबसे ज्यादा उसे जो मिला था वह सिर्फ लेटेस्ट सेल फोन मॉडल था।

"आह रुई ..." बाई वेइमी ने उसे घबरा कर देखा, क्योंकि उसे भी नहीं पता था कि क्या करना है।

"मिस्टर, क्या आप कार्ड से भुगतान कर रहे हैं?" सेवक की अभिव्यक्ति थोड़ी बदल गई और उसने ज़ू रुई को घूर कर देखा।

ज़ू रुई ने सु कियानक्सुन और गु मियां की ओर अपना ध्यान निर्देशक किया। जैसे ही वह दो लड़कियों के लिए परेशानी खड़ी करने वाला था और बेशर्मी से पैसे देने से भी इनकार करने वाला था, तभी निजी लाउंज का दरवाजा जोर के धमाके के साथ खोल दिया गया। तांग जुई चल कर अंदर आ गए।

तांग ज़ुई ने काले रंग की शर्ट पहनी हुई थी जिस पे सुनहरे रंग के धागे से कशीदाकारी की गयी थी। उनकी कमीज के ऊपर के दो बटन खुले हुए थे। उनके सुंदर चेहरे पर, उनकी बादाम के आकार की आँखें काले समुद्र के समान गहरी थीं, और उनकी नाक का पुल एक सीधा शिखर जितना खतरनाक था। वह आधी मुस्कान बिखेरते हुए अंदर आये। एक क्रूर भावना जो उनकी सुस्त और शांत नज़रों से निकल रही थी, उसने दूसरों को अवर्णनीय खतरे का आभास करवाया।

गु मियां ने जब तांग ज़ुई को देखा तो उसका चेहरा पीला पड़ गया। उसने अवचेतन रूप से सु कियानक्सुन का हाथ पकड़ लिया। सु कियानक्सुन ने उसे देखा लेकिन उसे यह अजीब नहीं लगा।

हालांकि तांग ज़ुई गु मियां को नहीं देख रहे थे, लेकिन वह उसे अपनी आँखों के कोनों से देख रहे थे। उनकी तेज नज़रें ज़ू रुई को देखने लग गयीं थीं। "मैंने सुना है कि कोई भुगतान किए बिना ही यहाँ से जाने की कोशिश कर रहा था! आप इस जगह को क्या सोचते हैं, हुह?"

तांग ज़ुई जब बाते कर रहे थे तब उन्होंने जोर से एक कुर्सी पर कदम रखा, और वह कुर्सी टूट गई ...

कमरे में हर कोई डर के मारे कांप रहा था। ज़ू रुई इतने सदमे में था कि वह एक ख्यालों में खो गया था। तांग ज़ुई एक सार्थक रूप दिखाया। "आगे बढ़ो और भुगतान के साथ मिस्टर ज़ू की सहायता करें!"

जैसे ही तांग ज़ुई ने कहा, अंगरक्षक तुरंत आगे गए और ज़ू रुई को पकड़ लिया। ज़ू रुई चीखना चाहता था, लेकिन एक अंगरक्षक ने उसके मुंह में कुछ भर दिया। तांग ज़ुई ने ज़ू रुई का बटुआ लिया और उसे सेवक की तरफ फेंक दिया ...

इस समय, बाई वेइमी पहले से ही इतनी भयभीत थी कि उसने आवाज करने की हिम्मत नहीं की। वह केवल डर के मारे वह सब कुछ देख रही थी जो कुछ वहां हो रहा था।

सु कियानक्सुन ने तांग ज़ुई को देखा, जो चुपके से उसे देख कर आँखे मार रहे थे, लेकिन वह थोड़ा परेशान महसूस कर रही थी। लॉन्ग सिजु शायद अभी भी लैन किंगचेंग के साथ थे, और इसीलिए उनके पास उसकी देखभाल करने का समय नहीं था।

ज़ू रुई के बटुए को उसे वापस दिए जाने के बाद, सु कियानक्सुन, गु मियां और के रान ने जाने से पहले ज़ू रुई और बाई वेइमी को अलविदा कहा।

अंत में, बाई वेइमी और ज़ू रुई निजी लाउंज में केवल दो लोग बचे थे।

बाई वेइमी ने ज़ू रुई को घबरा कर देखा, और उत्सुकता से कहा, "आह रुई।"

उसने सोचा कि वह उग्र हो जाएगा, लेकिन अप्रत्याशित रूप से, ज़ू रुई अचानक हंसने लग गया। उसने कहा, "वास्तव में, दो सौ हजार आरएमबी मेरे परिवार के लिए कुछ भी नहीं है। यह सिर्फ इतना है कि मैंने हाल ही में अपने पिता को नाराज़ कर दिया और उन्होंने मेरा कार्ड बंद कर दिया। जब उनका गुस्सा कम हो जाएगा तो वह उसे वापिस से चालू कर देंगे।"

बाई वेइमी ने रोना बंद कर दिया और यह सुनकर मुस्कुरा उठी, और उसने तुरंत उसे गले से लगा लिया। "मुझे पता था कि यह असंभव है कि आप इतनी छोटी राशि का खर्च नहीं उठा सकते हैं।

ज़ू रुई अपने बैंक खाते से गयी राशि का शोक मना रहा था, लेकिन चूंकि उसने अब पैसा खर्च कर ही दिया था, इसलिए उसे यह सुनिश्चित करना था कि जो इस राशि के भुगतान के लायक हो बदले में उसे मिल जाये। "मिमी, मैं आपको बता रहा हूं। आपको अगली बार दोस्त बनाते समय अधिक सावधान रहना होगा। मूर्ख बन कर ऐसे किसी के साथ भी दोस्ती मत करो।"

"इससे आपका क्या मतलब?" बाई वेइमी ने असमंजस में उसे देखा।

"क्या उस लड़की का नाम सु कियानक्सुन है ... चलो कोई बात नहीं, मैं इसके बारे में बात नहीं करने जा रहा हूं। मैंने आज रात यहां एक कमरा बुक किया है, और आपको आज मेरे साथ जाना है।" ज़ू रुई ने उसे गले लगाया और उसके नितंब पे चुटकी काट दी।

के रान परिसर लौटना चाहती थी, इसलिए उसने होटल से बाहर निकलने के बाद एक टैक्सी ली और वहां से चली गयी। जैसे ही सु कियानक्सुन और गु मियां जाने वाले थे, तभी सु कियानक्सुन ने लॉन्ग सिजु और लैन किंगचेंग को होटल से बाहर निकलते हुए देखा।