webnovel

गुड मॉर्निंग , मिस्टर ड्रैगन !

यह कहानी एक ऐसी लड़की के जीवन पर आधारित है जिसने अपने ही परिवार वालों की वजह से अपना सब कुछ खो दिया। उसे उसके घर से निकाल दिया गया, साथ ही उसने अपने जीवन के बहुत बुरे दिनों का सामना अकेले ही डट कर किया। उसे उसके तथाकथित सबसे अच्छे दोस्त और सौतेली बहन द्वारा फंसाया गया। जब सु कियानक्सुन वहां से बच कर भागने की कोशिश कर रही थी तो वह एक अनजान आदमी के साथ टकरा गयी थी। वह आदमी इतना सुंदर था कि ऐसा लग रहा था जैसे उसका चेहरा देवताओं द्वारा नक़्क़ाशा गया हो , लेकिन उसका दिल पत्थर के जैसा ठंडा और कठोर था। वहां से उसके जीवन ने एक अलग ही मोड़ ले लिया। उसी वक़्त से एक जंगली और उग्र रात की शुरुआत हुई, और तब से, वे जुनून, वासना, साजिश और विश्वासघात से भरी यात्रा पर निकल पड़े।

हान जिआंग्क्सुए · Urban
Not enough ratings
347 Chs

उसके चेहरे पर एक थप्पड़

Translator: Providentia Translations Editor: Providentia Translations

सु कियानक्सुन ने अपने सामने चिकना, पाउडर लगा हुआ चेहरा देख कर बेहद घृणित महसूस किया!

"आपको इस बारे में बाई वेइमी को कह देना चाहिए था। मेरे रास्ते से हट जाओ!" सु कियानक्सुन ने भावहीन हो कर उसे देखा।

"मैं बाई वेइमी के साथ सिर्फ खिलवाड़ कर रहा हूं। मुझे वह बिल्कुल भी पसंद नहीं है, उसी ने खुद को मुझ पर थोप दिया है ... लेकिन मुझे आपसे पहली नजर में प्यार हो गया है। मैं कसम खाता हूं, अब से मैं केवल तुम्हारे साथ अच्छा व्यवहार करूँगा? ज़ू रुई वास्तव में उसके इस खूबसूरत चेहरे को पसंद कर रहा था। वह बहुत रोमांचित था।

"बदमाश!" सु कियानक्सुन को इस आदमी से बहुत घृणा हो रही थी। उसी समय, उसे बाई वेइमी की ओर से भी गुस्सा आ रहा था, क्योंकि यह लड़का उसके लायक नहीं था।

"आप उस पर क्या आरोप लगा रही हैं? मैं आपको बता रहा हूं, जब कि आपने अभी-अभी कई महंगे व्यंजनों का ऑर्डर दिया है, तो आपको मेरे लिए यौन-संबंध बनाना चाहिए!" ज़ू रुई ने बेशर्मी से कहा। उसने बिना कोई वजह के अपना पैसा खर्च नहीं किया था।

"क्या बाई वेइमी को आपके व्यवहार के बारे में पता है? बेहतर होगा कि आप यहाँ से चले जाएँ यदि आप नहीं चाहते हैं कि मैं उसे बताऊं कि आपने अभी क्या कहा है।" सु कियानक्सुन वास्तव में अपना धैर्य खो रही थी। उसने जो मेकअप लगाया था उसकी तीखी महक एक महिला के मेकअप की तुलना में अधिक मजबूत थी। वह वास्तव में उलटी करना चाह रही थी।

"बिच, क्या आप वास्तव में अपने आप को एक परी सोचती हैं? मैंने आपको खाना खिलने के लिए पांच आंकड़े खर्च किए हैं और एक बड़ा सूट भी बुक किया है जो कम से कम उसमें छह आंकड़े जोड़ देता है। और आप वास्तव में मुझे अस्वीकार कर रही हैं!" भले ही आप इसे पसंद नहीं करती हों, फिर भी आज रात को आपको मेरे साथ रहना है! " ज़ू रुई अचानक सु कियानक्सुन की बांह पकड़ना चाहता था।

सु कियानक्सुन का हाथ ऊपर था, और उसने ज़ू रुई के हाथ को चकमा दे दिया। । उसने अपना पैर ऊपर उठाया, उस बदमाश को निशाना बनाया और उसे लात मार दी। वह उसे मारने में कामयाब रही, लेकिन जैसे कि वे एक-दूसरे के बहुत करीब थे, तो वह बहुत अधिक बल का उपयोग करने में असमर्थ थी। भले ही यह ज़ू रुई के लिए दर्दनाक था, लेकिन पीड़ा असहनीय नहीं थी।

अपमान के कारण उसके सीने में रोष व्याप्त हो गया। उसने अपना हाथ उठाया और सु कियानक्सुन के चेहरे पे थप्पड़ मारने वाला था।

जैसे ही सु कियानक्सुन वापस लड़ने वाली थी, एक बड़े हाथ ने ज़ू रुई की कलाई पकड़ ली। युवती ने अपना सिर ऊपर उठाया और ये गु का पत्थर सा ठंडा चेहरा देखा। ये गु जितना बल लगा रहे थे उसके वजह से ज़ू रुई दर्द में चिल्ला रहा था। ये गु ने अचानक उसे छोड़ दिया और उसके चेहरे पर थप्पड़ मार दिया।

ज़ू रुई थप्पड़ के वजह से उलझन में था। वह जमीन पर गिर गया और काफी देर तक वापस नहीं उठा। ये गु अभी भी इस बदमाश को सबक सिखाना चाहते थे, लेकिन सु कियानक्सुन ने उन्हें रोक लिया था, "ये गु, इसे जाने दें। यह मेरी दोस्त का प्रेमी है। बस उसे इस बार जाने दें।"

ये गु ने ज़ू रुई को भावहीन नज़र से देखा। उन्होंने अचानक सु कियानक्सुन की कलाई पकड़ ली और उसे उस जगह से दूर खींच लिया। सु कियानक्सुन ने अपनी भौंहों को सिकोड़ लिया। वह हमेशा से जानती थी कि बाई वेइमी कपड़ों की तरह अपने प्रेमी बदलती रहती थी, लेकिन उसने कभी उम्मीद नहीं की थी कि वह इस तरह के बदमाश को अपना प्रेमी चुनेगी।

जब सु कियानक्सुन अपने होश में वापस आयी, तो उसने देखा कि ये गु वास्तव में उसे सीढ़ी के पास ले आये थे। यहाँ एक भी व्यक्ति नहीं था, और यह थोड़ी शांत जगह थी।

"धन्यवाद, ये गु।" सु कियानक्सुन ने उन्हें देखने और उन्हें धन्यवाद देने के लिए अपना सुन्दर चेहरा उठाया।

ये गु भी उसे घूर रहे थे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा। जब सु कियानक्सुन उन्हें चकित हो कर देख रही थी तो उन्होंने केवल धीरे से अपनी नज़रें हटा लीं। जब उन्होंने कहा "कोई बात नहीं" तब उनका टेंटुआ कई बार ऊपर-नीचे हुआ।

सु कियानक्सुन को पता था कि वह लॉन्ग सिजु और लैन किंगचेंग के साथ आये थे। जब उसने उस बारे में सोचा तो किसी कारण से, उसे अपने सीने में घुटन महसूस। थोड़ा निराश होकर उसने अपना सिर नीचे किया और एक धीमी आह भरी।

भले ही उसकी आवाज़ बहुत कोमल थी, फिर भी ये गु ने इसे स्पष्ट रूप से सुना। उन्होंने अपने दिल में पीड़ा महसूस की, और उन्होंने अचानक उसकी बाँह पकड़ने के लिए अपना हाथ आगे किया। सु कियानक्सुन को उम्मीद थी कि ये गु उसके साथ कुछ भी अजीब नहीं करेंगे या उसे कोई नुकसान पहुंचाएंगे, इसलिए उसने उन्हें देखने के लिए अपनी काली आँखों को चौड़ा कर दिया, जैसे कि वह उनसे पूछ रही हो कि क्या चल रहा था।

ये गु को इतना आवेगशील बर्ताव करने के लिए शर्मिंदगी महसूस हुई। वह वास्तव में उसके बारे में कुछ वैसा सोचते थे।

बस जब वह अपने व्यवहार की व्याख्या करने के लिए कुछ बहाना बनाना चाहते थे, तभी सीढ़ियों से कदमों की आवाज़ के साथ-साथ एक औरत और पुरुष के चुंबन और कहराने की आवाज़ भी आने लग गयी थी।