webnovel

कल्टीवेशन चैट ग्रुप

एक दिन, सांग शुहांग अचानक, कई सीनियर्स द्वारा संचालित, एक चैट ग्रुप में जुड़ जाता है। उसे इनकी बातों और विचारों से ऐसा प्रतीत होता है जैसे वे चूनी रोग से पीड़ित थे। (चुनी या चुनिब्यों जापानी बोलचाल की भाषा का शब्द है जो आमतौर पर शुरुआती किशोरावस्था का वर्णन करने के लिए किया जाता है, जिसमें भव्यता का भ्रम होता है और बच्चे यह मानते हैं कि उनमें छिपा हुआ ज्ञान या रहस्य है)। उस ग्रुप के लोग एक-दूसरे को "साथी डैओस्ट" मानते हैं और सभी के अलग-अलग प्रकार के खिताब हैं जिन से वे एक दुसरे को सम्बोधित करते हैं : पालाक्ड मास्टर, केव लॉर्ड, ट्रू मोनार्क, इम्मोर्टल मास्टर आदि। यहाँ तक की उस समूह के संस्थापक का पालतू जानवर, जो घर से भाग गया था, उसे "राक्षस कुत्ता" कहा जाता है। इस ग्रुप के लोग सारा दिन गोली शोधन, प्राचीन खंडहरों की खोज, या जादूई तकनीकों और उन्हें हासिल करने तरीके और उनके बारे में अपने अनुभव एक दुसरे के साथ साझा किया करते थे। कुछ समय तक तो सांग, उस ग्रुप के सदस्यों के बीच होने वाले वार्तालाप को चुपचाप देखता रहा। उसने पाया कि यह सब कुछ जैसा दिखता था, असल में ऐसा था नहीं। फिर एक दिन उसने ग्रुप पर पढ़ा कि एक सुंदर लड़की, पहली बार, उसके ही शहर में आ रही थी, और शायद उसे मदद की जरूरत पड़ सकती थी। अब वह मूक दर्शक कैसे बना रह सकता था???

Legend of the Paladin · Urban
Not enough ratings
335 Chs

डॉरमेट्री में एक अप्रत्याशित अतिथि

Translator: Providentia Translations Editor: Providentia Translations

उसका हार्ट एपर्चर क्यूई और रक्त से भरा था। जब परिस्थितियां अच्छी होती हैं, तो सफलता सुनिश्चित होती है। एपर्चर अपने आप खुल गया था!

हार्ट एपर्चर खोलने के बाद ही एक कल्टीवेटर अपने शरीर में क्यूई और रक्त की शक्ति को ठीक से नियंत्रित कर सकता है, और एक ऐसी शक्ति का उत्पादन करता है जो मानव सीमाओं के पार होती हैं! क्यूई और रक्त की पर्याप्त शक्ति के साथ, नंगे हाथों से स्टील बार को मोड़ना संभव था!

अपनी चेतना के समुद्र के बीच में, उसका सच्चा स्व और अधिक उज्ज्वल हो गया था। अब, वह वास्तव में एक कल्टीवेटर जैसा हो गया था।

सॉन्ग शुहंग उठ खड़ा हुआ, धीरे-धीरे सांस अंदर-बाहर करता रहा।

उसने अपने मन में उस स्वप्नभूमि को याद करना शुरू कर दिया जिसे उसने <बैसिक बुद्धिस्ट फिस्ट टेक्नीक❯ को सीखते हुए देखा था। वह मुट्ठी की तकनीक प्रदर्शित करने वाले नग्न धड़ के साथ महान गुरु याद कोशिश कर रहा था।< p>

यह बहुत ही सरल और आम मुट्ठी की एक श्रृंखला थी। लेकिन जब उस महान गुरु द्वारा उपयोग की गयी थी, तो मुट्ठी घुमावदार थी, फिर भी सीधे लक्ष्य पर निशाना लगाती थी। यह एक तोप के समान एक अविश्वसनीय शक्ति थी। लेकिन साथ ही, यह हवा के समान कोमल थी। इसमें ताकत और शान दोनों थे।

अपना हार्ट एपर्चर खोलने से पहले, सॉन्ग शुहांग उस तरह का रिलेक्स मूवमेंट नहीं कर सकता था।

लेकिन अब, वह इसकी कोशिश कर सकता था!

वह अपने हार्ट एपर्चर से लगातार क्यूई और खून के बहने की शक्ति महसूस कर सकता था। उसके धड़कते दिल के साथ, क्यूई और रक्त की शक्ति उसके शरीर के हर कोने तक पहुंच रही थी। उसके पूरे शरीर में सर्कुलेट होने के बाद, क्यूई और रक्त की शक्ति और भी मजबूत हो गई थी। बाद में, यह उसके हार्ट के एपर्चर के अंदर लौट गयी थी। जिस तरह से चीजें थीं, क्यूई और रक्त की शक्ति सिर्फ उसके जीवित रहने भर से मजबूत होती जायेगी।

जब क्यूई और रक्त की शक्ति उसके शरीर के अंदर घूम रही थी, सॉन्ग शुहांग अपने शरीर की हर मांसपेशी के साथ-साथ उसकी विस्फोटक शक्ति की स्थिति को महसूस कर सकता था।

इस अवस्था में रहते हुए, वह अपने शरीर को पूरी तरह से नियंत्रित कर सकता था।

सॉन्ग शुहांग ने एक बार फिर अपने <बेसिक बुद्धिस्ट फिस्ट टेक्नीक> का इस्तेमाल किया। उसके चारों अंग ढीले और तंग, दोनों थे, और लगभग परिवेश के साथ विलय करने के लिए तैयार लग रहे थे। इस समय, उसका शरीर पूरी तरह से शांत हो गया था।

उसने अपनी सांस रोक रखी थी। और ध्यान केंद्रित करने के बाद, उसने एक मुट्ठी मार दी! यह तेज नहीं थी हालाँकि, इसने फिर भी हवा में तूफ़ान की गर्जना पैदा की थी। इसकी वाली मुट्ठी की ताकत इसकी पिछली पूर्ण-संचालित मुट्ठी से आगे निकल गई थी।

अपने घुसे को ऐसे ही घुमा देने या उसके द्वारा की गई किसी भी अन्य ऐसी ही कार्रवाई, अब उतनी ही ताकतवर हो गयी थी जितना कि जब वह अपने मन्त्र का जाप करते हुए मुट्ठी की तकनीक से हमला करता था और अतीत में दुनिया की आध्यात्मिक शक्ति को जगाता था!

एक बार फिर से <बैसिक बुद्धिस्ट मुट्ठी तकनीक> का अभ्यास करने के बाद, सॉन्ग शुहांग ने मुंह भर कर खराब हवा अपने अंदर से बाहर निकल दी।

यह वही था जिसे आप एक ही सांस में मूल तकनीक का अभ्यास कहेंगे।

बुरी हवा की उस थूक को बाहर निकालने के बाद, उसके शरीर की हर एक पेशी धीरे धीरे हिलने लगी थी, और अंत में बहुत ही स्वस्थ अवस्था में पहुँच गई।

सॉन्ग शुहांग ने संतुष्ट मुस्कान दिखाई।

आज का कल्टीवेशन का सत्र समाप्त हो चुका था।

यदि वह चाहता, तो कुछ और दौरों के लिए मुट्ठी तकनीक का अभ्यास करने के लिए उन क्यूई और रक्त गोलियों का उपयोग कर सकता था। हालाँकि, वह और अभ्यास करने की योजना नहीं बना रहा था।

जल्दी का काम शैतान का। उसने अभी-अभी अपना स्थापना प्रतिष्ठान पूरा किया था। इसलिए, उसे अपने नए शरीर के अनुकूल होने के लिए कुछ समय चाहिए था। पहली बात, उसे अपनी वर्तमान स्थिति को अच्छी तरह से समझना था!

एक अच्छी तरह से साबुन लगी हुई दाढ़ी, आधी शेव हो गयी होती है।

शॉवर लेने के बाद, सॉन्ग शुहांग ने अल्टार मास्टर का बॉक्स निकाला।

फिर, उसने बॉक्स के अंदर कल प्राप्त किये हुए ब्लड गॉड क्रिस्टल को रखा। मून सेबर सेक्ट के संप्रदाय गुरु से प्राप्त कीमती कृपाण को भी अंदर रख दिया।

ब्लेड पर एक नाम उकेरा गया था: ब्रोकन टायरेंट।

कृपाण लगभग एक मीटर लंबा था; क्लेश की आग ने उसके ब्लेड को जला दिया था, जिससे उसका रंग काला हो गया था। मूल रूप से, यह आकर्षक था और बहुत कीमती लग रहा था। लेकिन अब, यह पूरी तरह से काले कृपाण के अलावा कुछ भी नहीं था।

हालाँकि, क्लेश की आग से बपतिस्मा लेने के बाद, मून सेबर सेक्ट के संप्रदाय के गुरु बा क़ियानजुन द्वारा पीछे छोड़ी गई सील और आत्मा का निशान भी नष्ट हो गया था। अब, यह कृपाण एक बिन मालिक का खजाना थी।

"यह शानदार बात होगी यदि मैं इसे सीनियर मेडिसिन मास्टर की उड़ने वाली तलवार की तरह अदृश्य बना सकूं। इस तरह, मैं इसे हर समय अपने साथ ले जा सकूंगा," सॉन्ग शुहांग ने अपने मन में कहा।

वह इस कृपाण को पसंद करता था और चाहता था कि वह इसे हर समय अपने साथ ले जा सके।

दुर्भाग्य से, कृपाणों को खतरनाक वस्तुओं के रूप में वर्गीकृत किया गया था। अगर वह उसे इधर-उधर ले जाते हुए दिखाई देता है, तो उसे पुलिस द्वारा जब्त कर लिया जायेगा। और इसके अलावा, प्रतिबंधित उपकरण ले जाने के कारण जुरमाना भी लिया जाएगा।

उसने कमरे में एक सुरक्षित बॉक्स के अंदर इन खजाने को रखने का फैसला किया था। आखिरकार, मेडिसिन मास्टर के घर को एक रक्षात्मक गठन द्वारा संरक्षित किया गया था। इसलिए, उसे किसी चोर द्वारा अपना सामान चुराये जाने की चिंता नहीं करनी चाहिए। यहां सब कुछ पूरी तरह से सुरक्षित था।

बाद में, उन्होंने ग्रेट मास्टर प्रोफाउंड प्रिंसिपल की फ्लाइंग तलवार निकाली और जियांगन कॉलेज टाउन की ओर चल पड़ा।

उसे फ्लाइंग तलवार को ग्रेट मास्टर प्रोफाउंड प्रिंसिपल को वापस भेजना था।

उसने, इस से पहले वरिष्ठ भाई यंग मोंक थ्री रियल्मस को एक संदेश भेजा था, यह बताने के लिए कि तलवार वापस प्राप्त कर ली गयी थी। 

***

रास्ते में, सॉन्ग शुहांग ने सिमा जियांग को कॉल किया, "हैलो, लिटिल जियांग? हाहा, आपको इतनी देर से बुलाने के लिए खेद है। पिछली बार के आपके घाव कैसे हैं? हम्म, क्या आप अभी आ सकते हैं? मुझे पिछली बार के उस एक्सप्रेस पार्सल को फिर से भेजने की आवश्यकता है।"

सिमा जियांग ने जल्दी से उत्तर दिया, "कोई बात नहीं, क्या आप अभी भी जियांगन कॉलेज टाउन में रहते हैं? ठीक है, मुझे मिल गया। मैं रास्ते पर चल पड़ा हूँ!"

सिमा जियांग को डर था कि सॉन्ग शुहांग अब उसकी एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा का उपयोग नहीं करेगा। लेकिन इस कॉल को प्राप्त करने के बाद, वह जानता था कि उसकी चिंताएं अनावश्यक थीं।

"मैं चार लोगों को अपने साथ ले जाऊंगा," सिमा जियांग ने कहा। अगर कोई उसे फिर से लूट लेता, तो उसे अपना चेहरा दिखाने में बहुत शर्म आती।

"मिस्टर सिमा, हमें उस चोर से कैसे निपटना चाहिए?" काले रंग के सूट में मौजूद एक शख्स ने अपना चश्मा ऊपर की ओर किया और पूछा।

सिमा जियांग ने चार आदमियों के साथ बाहर जाते हुए कहा, "उसे कहीं पर बंद कर दो। सॉन्ग शुहांग से मिलने और उसकी राय पूछने तक रुको।"

***

जियांगन कॉलेज टाउन की ओर जाते समय, सॉन्ग शुहांग दो 'परिचितों' से मिला।

ये दो परिचित थे दो मीटर लंबे नान हैमेंग और पतले और कमजोर लिन ताओ।

लिन ताओ वह स्कूलमेट था जिसने अल्टार मास्टर को उसकी जानकारी देने की कारण, चेहरे पर सॉन्ग शुहांग से, 'दोस्ती पंच' प्राप्त किया था।

मोड़ मुड़ते ही सॉन्ग शुहांग ने उन्हें देखा। हालांकि, एक कोण पर होने के कारण, विपक्षी ने उसे नोटिस नहीं किया।

उन दोनों को यह भी लग रहा था कि वे संयोग से मिले थे।

नान हैमेंग ने एक चमकदार मुस्कान की साथ लिन ताओ को बधाई दी, "स्कूली साथी लिन ताओ, क्या आपने अपने टूटे हुए दांतों को ठीक कराने का प्रबंध कर लिया है?"

लिन ताओ का चेहरा अभी भी थोड़ा सूजा हुआ था, और वह व्यथित लग रहा था। हालाँकि, एहसान करते हुए उसने उत्तर दिया, "यह अब सब तय हो गया है, सभी कुछ निश्चित है।"

हालांकि, टूटे हुए दांतों की वजह से, उसने जो पैसे हासिल किये थे वह लगभग पूरी तरह से खर्च हो गए थे। अंत में, उसने कोई वास्तविक लाभ नहीं कमाया था और उसने अपने आधे दांत भी खो दिए थे। लिन ताओ इस कारण बहुत कड़वाहट महसूस करता था...

"यह एक अच्छी बात है कि वे ठीक कर दिए गए हैं। प्रौद्योगिकी ने वास्तव में आजकल बहुत उन्नती कर ली है। आप यह भी नहीं बता सकते हैं कि क्या वे दाँत असली हैं या नकली। हाँ, आपने स्कूल में शिकायत तो नहीं की है न, ठीक है न? हम अब बच्चे नहीं हैं।" अब, हम वयस्क हैं। यदि आप कुछ गलत करते हैं, तो आपको इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी, है ना? "नान हैमेंग ने एक हल्की मुस्कुराहट प्रकट की और लिन ताओ के कंधे को थपथपाया।

"मैं निश्चित रूप से नहीं की है," लिन ताओ ने तेजी से अपना सिर हिला दिया।

"यदि आप ने नहीं की हैं, तो ठीक है। आखिरकार, आपको और मुझे उस झगड़े के बाद दोस्त माना जा सकता है। ऐसा लगता है कि हम दोनों को, उस लड़ाई के माध्यम से मिलने के लिए तैयार किया गया था," नान हैमेंग एक बातूनी साथी था। सॉन्ग शुहांग को यह पहली मुलाकात में ही पता चल गया था।

इसके अलावा, इस साथी के पास आत्म-जागरूकता भी नहीं है। वह स्पष्ट रूप से एक चाटरबॉक्स था, लेकिन वह यह बात मरते दम तक स्वीकार नहीं कर सकता था।

"बाद में, हम अच्छे दोस्त बनेंगे। और मेरा मानना ​​है कि आप फिर से 'लड़ाई के माध्यम से हुई दोस्ती' अनुभव नहीं करना चाहेंगे, सही है ना? इसलिए, पिछली घटनाओं को हवा में धूल की तरह उड़ जाने दो। अतीत अब महत्वपूर्ण नहीं है, है ना? " नान हैमेंग ने लिन ताओ के कंधे को फिर से थपथपाया।

"बेशक, ज़ाहिर है," लिन ताओ रोना चाहता था। कौन तुम्हारे साथ दोस्ती करना चाहेगा?

"फिर, हम कुछ दिनों में फिर से मिलेंगे। मुझे आशा है कि आप अपनी पढ़ाई में अच्छा करेंगे। हाहा," नान हैमेंग ने हंसते हुए अपना हाथ हिलाया; वह आराम से चला गया। ऐसा लग रहा था कि उसे यह डर था कि कहीं लिन ताओ ने स्कूल में सब कुछ तो नहीं बता दिया था। और कुछ दिनों के बाद, वह विशेष रूप से उसे एक बार फिर धमकी देने के लिए आया था।

अप्रत्याशित रूप से, यह बड़ा लड़का जानता था कि कैसे सावधान रहना चाहिए?

लिन ताओ ने अपने दांतों को पीस लिया और अपने सूजे हुए चेहरे को छूते हुए सोचा, "अगर केवल मेरे पास ताकत होती, तो मैं निश्चित रूप से उन दो कमीनों को एक अच्छा सबक सिखाता!"

अभी उसका सोचना ख़त्म भी नहीं हुआ था कि पीछे से एक राक्षसी आवाज सुनाई दी थी, "हम्म, बुरा नहीं है। आपके पास भी कुछ हिम्मत है।"

लिन ताओ डर से अधमरा हो गया था। यह कौन सा आदमी था जो बिना आवाज किए उसके पीछे आ गया था?

उसने अपना सिर घुमाया और सॉन्ग शुहांग का निष्पक्ष चेहरा देखा।

लिन ताओ का चेहरा हिल गया; यहां तक ​​कि उन जगहों पर जहां उसको कुछ दिन पहले पीटते समय मारा गया था, वे भी धड़कने लगी थीं।

"आपको बहुत अधिक व्यायाम करने की आवश्यकता है। क्योंकि मुझे केवल आपको हराने के लिए एक उंगली की आवश्यकता है। आप मेरी नजर में एक छोटी सी मुर्गी के समान हैं। मैं आपके द्वारा थोड़ा कसरत करने की प्रतीक्षा करूंगा।" आप आकर मेरी तलाश कर सकते हैं। " अपनी बात पूरी करने के बाद, सॉन्ग शुहांग ने अपने आसपास देखा। उसने एक पुरानी बहु-मंजिला इमारत को देखा, जिसे गिराया जा रहा था।

वह इमारत की एक दीवार के सामने पहुँचा। वहां, अपनी मुट्ठी उठाकर, उसने अपनी ताकत की डिग्री को नियंत्रित करने के बाद, धीरे से दीवार पर मुक्का मारा।

"बैंग!" कानों के परदे फाड़ने वाली ध्वनि उत्पन्न हुई।

दीवार में धीरे धीरे दरार पड़नी शुरू हो गयी, जैसे कि एक विशाल स्टील हथौड़ा मारा गया हो।

सॉन्ग शुहांग ने संतुष्टी से सिर हिलाया। फिर, उसने अपना सिर घुमाया और लिन ताओ से कहा, "हम्म, क्या आपने देखा? जब आप इस स्तर तक का अभ्यास कर चुकें, तब आप आकर मुझसे अपना बदला लेने के लिए मिल सकते हैं।"

लिन ताओ की आँखें बेजान रूप से दीवार पर दरारें देख रहीं थीं। उसने बहुत समय तक कुछ भी नहीं कहा

सॉन्ग शुहंग के चले जाने के बाद वह दीवार के करीब गया और उसको छुआ, बार बार उसको धक्का देने की कोशिश करते हुए।

यह दीवार जिसे वे गिराने की योजना बना रहे थे, वह किसी खराब सामग्री से नहीं बनी थी। यह एक अच्छी तरह से निर्मित दीवार थी, जिसका अच्छा निर्माण हुआ था!

उसकी दोनों टाँगें कमजोर पड़ गयीं थीं।

***

लगभग दस मिनट बाद, जियांगन कॉलेज टाउन के पुरुष छात्रावास के अंदर।

सिमा जियांग ने सोंग शुहांग से एक बार फिर उस एक्सप्रेस डिलीवरी को लिया। इस बार, उसने इसे बहुत सम्हाल कर, एक उच्च तकनीक से बने दिखने वाले, काले बॉक्स में रखा था।

"छोटे जियांग, मैं आपको इस एक्सप्रेस डिलीवरी के साथ फिर से परेशान कर रहा हूँ," सॉन्ग शुहांग ने कहा।

सिमा जियांग ने एक सुन्दर मुस्कान प्रकट की। वह एक चतुर व्यक्ति था और उसने यह नहीं पूछा कि उसने एक्सप्रेस डिलीवरी कैसे प्राप्त की।

जाने से पहले, उसने कहा, "छात्र शुहांग, मुझे पिछली बार पकड़े गए चोर से कैसे निपटना चाहिए?"

"ओह, वह आदमी टूटी टांगों वाला व्यक्ति? आप जैसा चाहें वैसा कर सकते हैं। अगर वह बहुत तकलीफ दे रहा है, तो उसे जेल में फेंक दें, बस," सॉन्ग शुहांग ने एक पल सोचने की बाद कहा।

'जेल की बात उठी है तो... वह पश्चिमी साधु कैसा है? मैं उसके बारे में जानकारी कैसे प्राप्त कर सकता हूं? क्या उसका समाचार प्राप्त करने का कोई तरीका है? '

"इस बार, मैं आपके पैकेट को बिना किसी गड़बड़ी के वितरित करूंगा। आप निश्चिंत हो सकते हैं!" सिमा जियांग ने दृढ़ता से कहा।

"मुझे तुम पर विश्वास है," सॉन्ग शुहांग ने अपना हाथ लहराया। उसे थोड़ी ग्लानि महसूस हुई। सिमा जियांग उसकी वजह से उस झंझट में पड़ गया था। यदि उसे भविष्य में उसकी क्षतिपूर्ति करने का अवसर मिला, तो वह निश्चित रूप से उसको पूरा करेगा।

सिमा जियांग को भेजने के बाद, सॉन्ग शुहांग डॉरमेटरी में लौट आया।

उनके तीन रूममेटस को अभी लौटना बाकी था। जब से यांग डी ने उस इमारत को किराए पर लिया था, तब से डोरमेटरी में कम रौनक थी।

क्या मुझे एक पालतू जानवर ले लेना चाहिए? '

नहीं, छात्रों को छात्रावास में पालतू जानवरों को रखने की अनुमति नहीं थी।

एक पल के लिए विचार करने के बाद, सॉन्ग शुहंग ने डोरमेटरी का दरवाजा खोल दिया।

उसने एक लम्बी और बालों वाली पूंछ देखी। पूंछ बहुत बड़ी थी; एक पेडस्टल पंखे की ऊंचाई की बराबर!

सॉन्ग शुहंग ने दरवाजा बंद किया और अपनी आँखें मल दीं।

अभी-अभी उसको बहुत बुरा एहसास हुआ था।

गहरी सांस लेने के बाद, उसने एक बार फिर डोरमेट्री का दरवाजा खोला।

इस समय, उसने अपनी जीभ बाहर निकले एक विशाल पेकिंगगीस को देखा, जो प्यारा लगने की कोशिश कर रहा था...