webnovel

कल्टीवेशन चैट ग्रुप

एक दिन, सांग शुहांग अचानक, कई सीनियर्स द्वारा संचालित, एक चैट ग्रुप में जुड़ जाता है। उसे इनकी बातों और विचारों से ऐसा प्रतीत होता है जैसे वे चूनी रोग से पीड़ित थे। (चुनी या चुनिब्यों जापानी बोलचाल की भाषा का शब्द है जो आमतौर पर शुरुआती किशोरावस्था का वर्णन करने के लिए किया जाता है, जिसमें भव्यता का भ्रम होता है और बच्चे यह मानते हैं कि उनमें छिपा हुआ ज्ञान या रहस्य है)। उस ग्रुप के लोग एक-दूसरे को "साथी डैओस्ट" मानते हैं और सभी के अलग-अलग प्रकार के खिताब हैं जिन से वे एक दुसरे को सम्बोधित करते हैं : पालाक्ड मास्टर, केव लॉर्ड, ट्रू मोनार्क, इम्मोर्टल मास्टर आदि। यहाँ तक की उस समूह के संस्थापक का पालतू जानवर, जो घर से भाग गया था, उसे "राक्षस कुत्ता" कहा जाता है। इस ग्रुप के लोग सारा दिन गोली शोधन, प्राचीन खंडहरों की खोज, या जादूई तकनीकों और उन्हें हासिल करने तरीके और उनके बारे में अपने अनुभव एक दुसरे के साथ साझा किया करते थे। कुछ समय तक तो सांग, उस ग्रुप के सदस्यों के बीच होने वाले वार्तालाप को चुपचाप देखता रहा। उसने पाया कि यह सब कुछ जैसा दिखता था, असल में ऐसा था नहीं। फिर एक दिन उसने ग्रुप पर पढ़ा कि एक सुंदर लड़की, पहली बार, उसके ही शहर में आ रही थी, और शायद उसे मदद की जरूरत पड़ सकती थी। अब वह मूक दर्शक कैसे बना रह सकता था???

Legend of the Paladin · Urban
Not enough ratings
335 Chs

एक दिव्य भगवान की प्रतिमा जो किसी के दिल की धड़कन को रोक दे

Translator: Providentia Translations Editor: Providentia Translations

लिन याओ गांव की गहराई से एक ध्वनि तरंग प्रसारित हो, सॉन्ग शुहांग के हाथ में पकड़ी हुई, छोटी, हरे बांस की बांसुरी तक पहुंची। 

"बज़ ... बज़ ..." छोटे हरे बांस की बांसुरी से एक स्थिर आवाज़ निकली। कुछ ही देर बाद, उसमें से एक कोमल आवाज़ आयी, "हैलो!"

क्या यह ट्रू मोनार्क व्हाइट की आवाज़ थी? उसने इसे बहुत स्पष्ट रूप से सुना। ऐसा लगता था कि संदेशों को भेजने की इस हज़ार मील की ध्वनि ट्रांसमीटर की क्षमता एक मोबाइल फोन से कम नहीं थी।

"नमस्ते, सीनियर ट्रू मोनार्क व्हाइट। मेरा नाम सॉन्ग शुहांग है। मुझे ट्रू मोनार्क येलो माउंटेन द्वारा भेजा गया है, जब आप एकांत ध्यान से बाहर आएंगे तो आपको रिसीव करने के लिए। सीनियर, आप अभी कहाँ हैं?" सॉन्ग शुहांग ने छोटे हरे बांस की बांसुरी में कहा।

वह बहुत उत्साहित था। थोड़ी ही देर में, वह उस स्थान को देख सकेगा जहाँ 'सीनियर ट्रू मोनार्क' सौ साल से अधिक समय तक एकांत में रहे थे!

वह आखिरकार उस अनुभव को समृद्ध करने में सक्षम होगा जहां एक वरिष्ठ ने अपने आप को बंद कर लिया था। शायद वह सैकड़ों रक्षात्मक संरचनाओं को देख सकेगा जो परमाणु हथियार को भी रोकने में सक्षम थीं; यह बहुत रोमांचक था!

अपने दिमाग में, उसने 'अमर क्षेत्र' से कई अलग-अलग जगहों की कल्पना की। और उसकी आँखों में, जादुई और रक्षात्मक संरचनाओं की शानदार तस्वीरें एक दुसरे पर आ जा रहीं थीं।

यह निश्चित रूप से अविश्वसनीय होगा!

"बज़ … हैलो। यह वह जगह है जहां 'व्हाइट' बंद है। मैं 0 दिन, 11 घंटे और 30 मिनट में बाहर आऊंगा; कृपया धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा करें!" वह कोमल आवाज एक बार फिर छोटे बांस की बांसुरी से प्रसारित हुई। हालांकि, जब इसने शेष समय की सूचना दी, तो यह थोड़ा रोबोट की तरह लग रहा था।

सॉन्ग शुहांग जैसे गूंगा हो गया था। उसने याद किया कि जब भी वह अपने फोन क्रेडिट की जाँच करता था, चाइना मोबाइल की स्वचालित प्रणाली में ऐसी ही आवाज़ आती थी।

थोड़ी देर के बाद, सॉन्ग शुहांग ने पेकिंगइस दोउदोउ की ओर देखा और पूछा, "यह ट्रू मोनार्क व्हाइट नहीं बोल रहे थे?"

यह आवाज बांस की बांसुरी से प्रसारित होती है, क्या यह एक स्वचालित प्रणाली के समान नहीं है?

"बेशक, यह ट्रू मोनार्क व्हाइट नहीं था। वह गहरे ध्यान में हैं और जब तक वे सफल नहीं हो जाते, तब तक वे बाहर नहीं आएंगे। क्या आपने कभी किसी को गहरे ध्यान में बेतरतीब ढंग से बातचीत करते हुए देखा है? यदि आपने ऐसा सुना है, तो यह एक साधारण ध्यान होगा और गहन ध्यान नहीं, "पेकिंगिस दोउदोउ ने तिरस्कार से उसकी ओर देखा।

वह अप्रत्याशित रूप से एक पेकिंगइस द्वारा हेय नजर से देखा जा रहा था।

सॉन्ग शुहंग को पता नहीं था कि वह हँसे या रोये; उसने खुद को समझाने की कोशिश की, "मुझे नहीं पता कि गहन ध्यान क्या होता है, और मैंने कभी वरिष्ठों को समूह में इसके विषय में बात करते भी नहीं सुना है। इसके अलावा, ट्रू मोनार्क येलो माउंटेन ने कहा कि उन्होंने 'ट्रू मोनार्क व्हाइट' से संपर्क किया था। इसलिए, मुझे गलती से विश्वास हो गया था कि ट्रू मोनार्क व्हाइट कभी-कभार ध्यान में रहते हुए बाहर आ सकते हैं और इस तरह ट्रू मोनार्क येलो माउंटेन से संपर्क किया था।"

लेकिन अब, ऐसा लग रहा था कि ट्रू मोनार्क व्हाइट ने 'स्वचालित प्रणाली' तैयार कर ली थी। और यह 'स्वचालित प्रणाली' एक बार बांसुरी के माध्यम से ट्रू मोनार्क येलो माउंटेन से स्वचालित रूप से संपर्क करेगी, जब उनका ध्यान समाप्त होने वाला होगा।

इसलिए उत्तर देने वाली मशीनों और मोबाइल फोन की अलार्म घड़ियों जैसे आधुनिक आविष्कारों को वास्तव में पहले से ही खोजा लिया गया था और कल्टीवेशन करने वालों द्वारा उपयोग किया गया था!

"11 घंटे से अधिक समय बाकी हैं। हम अभी पूरे समय यहां नहीं रह सकते हैं, क्या हमें बैठने के लिए जगह ढूंढनी चाहिए?" सॉन्ग शुहांग ने एक आह भरते हुए कहा।

दोउदोउ ने उत्साह से कहा, "मैं सहमत हूं! एक इंटरनेट कैफे में चलते हैं! इतने समय मैं, मैं अपनी पत्नी के साथ कई क्षेत्रों को देख सकता हूं।"

"मजाक करना बंद करो। यदि आप गेम खेलने के लिए इंटरनेट कैफे में जाते हैं, तो यह सबकी नजर में आ जायेगा ।" सॉन्ग शुहांग ने तत्काल मना कर दिया। 

दोउदोउ ने उसे तिरस्कार से देखा और कहा, "इडियट, क्या तुम सिर्फ एक व्यक्ति के लिए एक कमरा बुक नहीं कर सकते?" [1]

वह एक पेकिंगइस द्वारा फिर से नीचे दिखाया रहा था!

"ठीक है, यह स्वीकार्य है। मैं आपके लिए एक एकल व्यक्ति बॉक्स बुक करूंगा!" सॉन्ग शुहांग ने अपनी जेब से अपना आईडी कार्ड और बटुआ निकाल लिया।

इन शब्दों को सुनने के बाद, पेकिंगइस दोउदोउ ने तुरंत उसके साथ दोस्ती करने की कोशिश की, "लिटिल फ्रेंड शुहांग, आप सबसे अच्छे हैं। आप बहुत अच्छे दोस्त हैं!"

… इंसानों से दोस्ती करना पहले से ही काफी बुरा था। लेकिन अब, क्या वह एक कुत्ते से भी दोस्ती कर रहा था?

***

लिन याओ गाँव बहुत ही जीवंत जगह थी। चूंकि यह शहर के केंद्र के अपेक्षाकृत करीब था, इसलिए यहाँ बड़ी संख्या में लोग थे।

सॉन्ग शुहांग को आसानी से एक अच्छा इंटरनेट कैफे मिल गया।

व्यक्तिगत कंप्यूटर के आगमन के साथ, कई इंटरनेट कैफों ने अपने ग्राहकों को खो दिया था। चूंकि, लिन याओ गांव में बहुत सारे लोग थे। इसलिए, इंटरनेट पर सर्फ करने के लिए काफी लोग आए थे।

"क्षमा करें, क्या आपके पास एकल व्यक्ति कक्ष हैं?" सॉन्ग शुहांग ने पूछा।

काउंटर के पीछे लड़की ने कंप्यूटर को देखा और कहा, "नमस्ते। हां, अभी भी एक एकल व्यक्ति बॉक्स उपलब्ध है!"

"फिर, मुझे एक दे दो। कितने का है?" सॉन्ग शुहांग ने पूछा।

"एक घंटे के लिए 20 आरएमबी।"

सॉन्ग शुहांग ने उसे 200 आरएमबी और अपना पहचान पत्र दिया, "इसे 10 घंटे के लिए बुक करें।"

औपचारिकताओं को खत्म करने के बाद, सॉन्ग शुहांग और पेकिंगइस दोउदोउ उस एकल व्यक्ति कक्ष की और चले गए, कैफ़े के कर्मचारी के साथ।

उस समय, सॉन्ग शुहांग ने काउंटर के पीछे वाली उस लड़की को अपने सहकर्मी के साथ गपशप करते हुए सुना, "जिओ ली, क्या आपने सुना है? नाम के बिना वाले मंदिर में स्थित नाम के बिना वाले सेलेस्टियल भगवन की मूर्ति समय बीतने के साथ-साथ और अधिक जीवंत होती जा रही है? "मैंने सुना है कि जिन लोगों ने नाम के बिना वाले आकाशीय भगवान की प्रतिमा को देखा है, उन्होंने ऐसा महसूस किया कि जैसे यह जीवित होने वाली है।"

"तो आपने भी इसके बारे में सुना है; वैसे, मुझे कुछ और भी रोमांचक खबरें मिली हैं। मैंने अपनी माँ से सुना है कि पड़ोस की लड़की ने कुछ दिन पहले, नाम के बिना वाले मंदिर में जाने के बाद, खाना-पीना बंद कर दिया है।" ऐसा लगता है कि उसे प्यार हो गया है। वह नाम के बिना वाले मंदिर के नामी आकाशीय भगवान की प्रतिमा को पसंद करने लगी है। आह, यह तो एक प्रतिमा है! अप्रत्याशित रूप से, वह वास्तव में एक प्रतिमा के साथ प्यार में पड़ गई है। उस लड़की को पागल होना चाहिए।"

इस समय, एक अन्य सहयोगी ने उनको बाधित किया और कहा, "हे, कम से कम एक प्रेम में पड़ी लड़की के लिए एक इलाज तो है। मैंने इससे भी अधिक रसदार खबर सुनी है। क्या आपको हमारे सहयोगी जिओ सॉन्ग याद हैं जिन्होंने कुछ दिनों पहले अपनी नौकरी छोड़ दी थी।? ऐसा लगता है कि वह अपनी नौकरी छोड़ने से पहले नामी आकाशीय भगवान की पूजा करने के लिए नाम के बिना वाले मंदिर गया था। लौटने के कुछ दिनों बाद, वह हमेशा अनुपस्थित रहा और सब कुछ गलत करता रहा। इसलिए, उसने कुछ दिन पहले नौकरी छोड़ दी।, और जो मैंने सुना है, वह नाम के बिना वाले मंदिर में जाने और एक पुजारी बनने की योजना बना रहा था! आह, यह होता है पागल हो जाने का मतलब। इसके अलावा, उस का कोई इलाज नहीं है! क्योंकि नाम के बिना वाली मूर्ति, आकाशीय भगवान की ... एक आदमी की मूर्ति है!"

सॉन्ग शुहांग के कान ने जैसे चिकोटी काट ली हो और वह चुपचाप एकल व्यक्ति बॉक्स में आ गया।

"मिस्टर, यह रहा आपका सदस्यता कार्ड । यदि आप हमारे इंटरनेट कैफे में 200 या अधिक आरबीएम खर्च करते हैं, तो आपको सदस्यता कार्ड गिफ्ट किया जाता है। कृपया इसे स्वीकार करें," जाने से पहले स्टाफ सदस्या ने सॉन्ग शुहंग को सदस्यता कार्ड दिया।

"धन्यवाद," सॉन्ग शुहांग ने हलकी सी मुस्कान के साथ कार्ड प्राप्त किया।

"हम चाहते हैं कि आप मज़े करें," कर्मचारी सदस्य जाने से पहले मुस्कुरायी।

पेकिंगइस दोउदोउ खुश होकर कंप्यूटर के सामने बैठ गया, जैसे उसने कहा, "लिटिल फ्रेंड शुहंग, जल्दी कंप्यूटर चालू करो, मैं अपनी पत्नी के साथ उन सभी जगहों को देखने का इंतजार नहीं कर सकता!"

उसे पता नहीं था कि ऑफ़लाइन होने के दौरान उसकी पत्नी को तंग किया गया था या नहीं। आज सुबह, कुछ लोगों ने उसे कई बार मारने के लिए एक बार फिर से स्पैम किया था।

"एक पल रुको। मुझे कुछ देखना है," सॉन्ग शुहंग ने पेकिंगइस दोउदोउ को एक तरफ हटने के लिए कहा। फिर, उसने एक नया टैब खोला और सर्च इंजन में ये शब्द लिखे: लिन याओ विलेज, नेमलेस टेम्पल, नेमलेस सेलेस्टियल गॉड '।

जल्द ही, कंप्यूटर की स्क्रीन पर कई समाचार दिखाई दिए।

अफवाहों के अनुसार, सैकड़ों साल पहले एक बड़ा सूखा पड़ा था। उस समय, कुछ ग्रामीणों ने इस नाम रहित दिव्य देवता' की प्रतिमा का पता लगाया, और उसकी पूजा करने लगे। लिन याओ गांव के हर निवासी को यह कहानी पता थी।

बाद में, इसे नामहीन मंदिर के अंदर रखा गया।

"क्या आप इन चीजों में रुचि रखते हैं?" दोउदोउ ने कुछ हैरान होकर पूछा।

"एन। आजकल, मुझे हर उस चीज़ में दिलचस्पी है जिसे 'रहस्यमय' के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है!" सॉन्ग शुहांग ने सिर हिलाया। जब तक यह कुछ ऐसा था जो 'सामान्य ज्ञान' के खिलाफ था, तब तक वह इसके बारे में अधिक जानने में रुचि रखता था!

"शुहांग ने मुस्कुराते हुए कहा," आप यहां खेल सकते हैं। मैं उस नाम के बिना वाले मंदिर जा रहा हूँ। मेरे जाने के बाद दरवाजा बंद करना याद रखना।"

"कोई समस्या नहीं है। आप बाहर जा सकते हैं और जहाँ भी आपको ठीक लगे, आप आराम कर सकते हैं। केवल, मुझे परेशान न करें। वास्तव में, यह बेहतर है कि आप जाएं और मुझे लेने आने से पहले ट्रू मोनार्क व्हाइट से संपर्क करें," पेकिंगेइस दोउदोउ अपना पंजा लहराया और खेल खेलना शुरू कर दिया। कोई भी कीबोर्ड के खिलाफ पंजे की पीटे जाने की आवाज सुन सकता था।

***

सॉन्ग शुहांग ने उन निर्देशों का पालन किया जो उसने ऑनलाइन देखे थे और बिना किसी समस्या के नाम के बिना वाले मंदिर पहुँच गया। "यह रहा!"

आसपास देखने के बाद, उसे पता चला कि बहुत से लोग उस बिना नाम वाले आकाशीय भगवान की पूजा करने के लिए वहां आए थे। मंदिर के अंदर प्रवेश करने के लिए, आपको लाइन में लगना था।

मंदिर अंदर से मोमबत्तियों और अगरबत्तियों से अटा पड़ा था और हर व्यक्ति आकाशीय भगवान की प्रतिमा के नीचे कामना कर रहा था।

हालाँकि, कई युवक और युवतियां अचंभित से टकटकी लगाए हुए थे।

मंदिर में प्रवेश करने और अगरबत्ती जलाने के बाद, वे सभी बिना किसी सोच के नामहीन आकाशीय भगवान की मूर्ति को देख रहे थे। और थोड़ी देर के बाद, वे अपने चेहरे पर एक रिलक्टेंट अभिव्यक्ति के साथ मंदिर छोड़ रहे थे। ये लोग दो समूहों में से एक का हिस्सा थे, 'बीमार' और 'गंभीर रूप से बीमार'।

एक लंबे समय के बाद, आखिर सॉन्ग शुहांग की बारी थी। उसने प्रवेश द्वार पर युवा भिक्षु से धूप के दो सेट खरीदे थे। अप्रत्याशित रूप से, कीमत स्वीकार्य थी, उसने केवल 20 आरएमबी लिए थे।

उसने तीन आंटियों के साथ मंदिर में प्रवेश किया था। बारी आने पर, तीनों आंटियों ने कुशलता से धूप जलायी और प्रार्थना करना शुरू कर दिया।

वे धीमी आवाज में बोल रहीं थीं। हालाँकि, सॉन्ग शुहांग अभी भी सब कुछ सुन सकता था ... वह अपनी मौजूदा सुनंने की शक्ति को दोष दे सकता था।

"सर्वशक्तिमान दिव्य ईश्वर, मेरी बेटी अगले साल कॉलेज जाएगी। मैं आपसे विनती करती हूं कि आप उसे और चुस्त बना दें और उसके ग्रेड में सुधार करें! राजधानी के कॉलेज में प्रवेश दिलाने में उसकी मदद करें।"

"सर्वशक्तिमान आकाशीय भगवान, मेरा बेटा लगभग 38 साल का है और उसे अभी तक पत्नी नहीं मिली है। मैं आपसे एक अच्छी पत्नी खोजने में उसकी मदद करने के लिए विनती करती हूं। मेरी कोई और इच्छा नहीं है, मुझे सिर्फ एक बहू की जरूरत है, जो मुझे एक या दो पोते दे सकती हो।"

फिर, आखिरी आंटी की बारी थी। जब वह कम आवाज़ में बोली, उसकी गंभीर अभिव्यक्ति थी "सर्वशक्तिमान दिव्य ईश्वर ... मैं तुमसे प्यार करती हूँ!"

"पफ़्फ़ ..." सॉन्ग शुहांग लगभग हंस पड़ा। उसे खुद को जबरदस्ती रोकना पड़ा!

तो इस बीमारी से जूझने वाले केवल युवा पुरुष और महिलाएं ही नहीं थे, इसने कुछ आंटियों को भी अपनी चपेट में ले लिया था। शायद कुछ लाइलाज अंकल भी होंगे?

सॉन्ग शुहांग ने पहले कभी प्रार्थना नहीं की थी, वह हमेशा विज्ञान में विश्वास करता था और अंधविश्वास से नफरत करता था। वास्तव में, वह पहले से ही हैरान था कि वह एक मंदिर में आया था।

उसने उन तीनों आंटी को देखकर अगरबत्ती जलाई। और बहुत सोचने के बाद, उसे अभी भी कुछ प्रार्थना करने के लिए नहीं मिला।

आखिर, वह वहां केवल नामहीन आकाशीय भगवान की मूर्ति को देखने के लिए आया था।

चूंकि कोई भी उस पर ध्यान नहीं दे रहा था, इसलिए सॉन्ग शुहांग ने चुपचाप अपना सिर उठाया और उस नामहीन आकाशीय भगवान की प्रतिमा को देखा।

उसने उसे केवल एक पल के लिए देखा था, और फिर भी ...उसने महसूस किया कि उसके दिल की धड़कन की गति थोड़ी बढ़ गई थी।

यह स्पष्ट रूप से पत्थर से बनी एक मूर्ति थी, लेकिन जब उन्होंने उसे देखा, तो सॉन्ग शुहांग ने अनजाने में अपनी आँखों के सामने एक रूप महसूस किया।

यह रूप जेड की तरह सुंदर था और एक सेलेस्टियल प्राणी जैसा था।

उसके घने काले बाल झरने की तरह दिख रहे थे, और उसकी आँखें सितारों की तरह चमक रहीं थीं। उसके सफेद कपड़े हवा में लहरा रहे थे और पूरा दृश्य ऐसा लग रहा था मानो आसमान में चढ़कर अमर हो जाएगा। यहां तक ​​कि 'मून सेबर सेक्ट' का यंग मास्टर हाई भी इस मूर्ती के अनंत आकर्षण के सामने फीका पड़ गया था।

इस तरह की पूर्णता ने प्रकृति को पार कर लिया था!

सॉन्ग शुहांग ने महसूस किया कि इस प्रतिमा का वर्णन करते समय केवल ये शब्द उपयुक्त थे।

इसके अलावा, जितना अधिक वह इस प्रतिमा को देखता था, उतना ही अधिक उसे पूजा करने और यहां रहने का मन करता था।

एह? कुछ ठीक नहीं है। मैं भी इस प्रतिमा से विह्वल हूँ?

सॉन्ग शुहांग को आश्चर्य हुआ। उसने तुरंत अपनी आँखें बंद कर लीं और खुद को शांत करने के लिए 'ट्रू सेल्फ मैडिटेशन स्क्रिप्टुर' का इस्तेमाल किया।

उसके दिल की धड़कन थोड़ी धीमी हो गई थी।

इस समय, वे तीनों आंटियां पहले ही बाहर निकल चुकी थीं और नाम के बिना वाले मंदिर से जाने वालीं थीं।

सॉन्ग शुहांग ने भी निकलने की जल्दी की...

क्या वह अभी किसी मानसिक तकनीक से प्रभावित था? ऐसा लग रहा था कि यह उन तकनीकों में से एक है जो आप कभी-कभी उपन्यास या फिल्मों में देखते हैं।

उसने अपने शरीर के हर हिस्से का निरीक्षण करने के लिए पहले से ही अपनी मानसिक ऊर्जा का इस्तेमाल किया था, लेकिन उसे कुछ भी अजीब नहीं लगा।

तो, क्या यह सिर्फ मूर्ति का शिल्प कौशल था जो इस तरह की पूर्णता तक पहुंच गया था?

इसे देखने के बाद, कोई भी अपने आप को आश्चर्य में पड़ने से रोक नहीं सकता था और उसकी पूर्णता से अपने आप को नशे में महसूस कर सकता था?

क्या वाकई इस दुनिया में ऐसी कोई परफेक्ट चीज़ थी?

सॉन्ग शुहंग ने थोड़ा सोचा और ... नहीं, यह असंभव था!

इसलिए, उसने राक्षस कुत्ते दोउदोउ के पास जाने का फैसला किया l वह उसे उसके शरीर का सावधानीपूर्वक निरीक्षण करने के लिए कहेगा।