webnovel

कल्टीवेशन चैट ग्रुप

एक दिन, सांग शुहांग अचानक, कई सीनियर्स द्वारा संचालित, एक चैट ग्रुप में जुड़ जाता है। उसे इनकी बातों और विचारों से ऐसा प्रतीत होता है जैसे वे चूनी रोग से पीड़ित थे। (चुनी या चुनिब्यों जापानी बोलचाल की भाषा का शब्द है जो आमतौर पर शुरुआती किशोरावस्था का वर्णन करने के लिए किया जाता है, जिसमें भव्यता का भ्रम होता है और बच्चे यह मानते हैं कि उनमें छिपा हुआ ज्ञान या रहस्य है)। उस ग्रुप के लोग एक-दूसरे को "साथी डैओस्ट" मानते हैं और सभी के अलग-अलग प्रकार के खिताब हैं जिन से वे एक दुसरे को सम्बोधित करते हैं : पालाक्ड मास्टर, केव लॉर्ड, ट्रू मोनार्क, इम्मोर्टल मास्टर आदि। यहाँ तक की उस समूह के संस्थापक का पालतू जानवर, जो घर से भाग गया था, उसे "राक्षस कुत्ता" कहा जाता है। इस ग्रुप के लोग सारा दिन गोली शोधन, प्राचीन खंडहरों की खोज, या जादूई तकनीकों और उन्हें हासिल करने तरीके और उनके बारे में अपने अनुभव एक दुसरे के साथ साझा किया करते थे। कुछ समय तक तो सांग, उस ग्रुप के सदस्यों के बीच होने वाले वार्तालाप को चुपचाप देखता रहा। उसने पाया कि यह सब कुछ जैसा दिखता था, असल में ऐसा था नहीं। फिर एक दिन उसने ग्रुप पर पढ़ा कि एक सुंदर लड़की, पहली बार, उसके ही शहर में आ रही थी, और शायद उसे मदद की जरूरत पड़ सकती थी। अब वह मूक दर्शक कैसे बना रह सकता था???

Legend of the Paladin · Urban
Not enough ratings
335 Chs

इम्मोर्टल मास्टर कॉपर ट्रिग्राम

Translator: Providentia Translations Editor: Providentia Translations

वुल्फ वन की आवाज़ ठंडी थी; व्हेल एट का जवाब न मिलने से उसे बुरा एहसास हुआ।

इस समय, व्हेल एट वेनरेबल व्हाइट की तकनीक के कारण हिलने-डुलने या बोलने में असमर्थ था...

"व्हेल एट, मुझे जवाब दो! मूर्ख बनाना बंद करो, हमारे पास ज्यादा समय नहीं बचा है! अगर तुम उसे पकड़ नहीं सकते तो लड़की को मार डालो। हम उसे भागने नहीं दे सकते हैं!" वुल्फ वन ने गंभीर स्वर में कहा - वह जानता था कि व्हेल एट को सूंदर लड़कियों को आलिंगनबध करके उन्हे बाँहों के बीच दबा कर मारना जूनून की हद तक पसंद था। इसलिए, वह डरता था कि वह खुद का आनंद लेते हुए चीजों को गड़बड़ कर देगा।

लेकिन पहले की तरह, व्हेल आठ ने उत्तर नहीं दिया...

"डैमिट! व्हेल एट, यदि आप इस मिशन को गड़बड़ करते हैं, तो मैं आपको ढूंढूंगा और आपकी ऐसी धुनाई करूंगा जो आप जीवन भर नहीं भूल सकोगे!" वुल्फ वन चिल्लाया और उसने फ़ोन रख दिया।

इसके बाद, उसने शार्क नाइन से संपर्क करने की कोशिश की। "शार्क नाइन, मुझे जवाब दो। क्या तुम अभी व्हेल एट के साथ हो? वह क्या कर रहा है?"

शार्क नाइन की अवस्था व्हेल एट की तुलना में और भी बदतर थी, और यहां तक ​​कि सांस लेना भी उसके लिए एक चुनौती थी। यदि देखा जाये, वह दर्द के कारण कराहने की ताकत भी नहीं रखता था।

यह देखने के बाद कि शार्क नाइन भी जवाब नहीं दे रहा है, वुल्फ वन ने गुस्से से खीजते हुए कहा, "डैमिट! तुम दोनों क्या कर रहे हो? मेरी प्रतीक्षा करना, मैं वहीं आ रहा हूं!"

वुल्फ वन अपने कान में लगे संचार उपकरण की मदद से उनकी अनुमानित स्थिति निर्धारित कर सकता था।

मत आना! आप एक जाल में जाल में फंसने आ रहे हो! व्हेल एट अपने दिल में दहाड़ता है, लेकिन दुर्भाग्य से, वह इसे ज़ोर से नहीं कह सकता था ... और वुल्फ वन पहले ही गुस्से में फ़ोन रख चुका था।

❄️❄️❄️

फ़ोन रखने के बाद, वुल्फ वन बहुत शांत हो गया, और उसका सारा गुस्सा गायब हो गया था।

उसने अपने कान में लगे संचार उपकरण पर हल्के से टैप किया और संगठन के अन्य सदस्यों से संपर्क किया। "बुल टू, एप फोर, हॉक सिक्स और हमारे अन्य भाइ ... व्हेल एट और शार्क नाइन की एक दुर्घटना हो गयी है। कुछ अप्रत्याशित हुआ है जब वे मिशन को अंजाम दे रहे थे। इस समय, जहाँ व्हले एट के संचार उपकरण के अनुसार चलते हुए हमें उस जगह की ओर बढ़ना चाहिए। हमें देखना है कि क्या उन्हें बचाने का कोई मौका है। मैं आशा करता हूँ कि वे अभी भी जीवित हों।"

"और आप, फॉक्स टेन! आप कितने समय तक समुद्र के तल पर रहने की योजना बना रहे हैं? भगवन के नाम पर वहां से निकलो!" वुल्फ वन चिल्लाया।

"गरगल ~ मैं ... गरग्ल ~ आ रहा हूं ..." सुंदर फॉक्स टेन ने बड़ी मुश्किल से कहा। ऐसा लग रहा था जैसे वह अभी भी समुद्र के तल पर ही था, लेकिन पानी के नीचे रह कर वह कैसे बात कर सकता था...?

❄️❄️❄️

व्हेल एट का चेहरा पीला पड़ गया। वुल्फ वन के स्वभाव को जानते हुए, वह संगठन के अन्य सदस्यों को लेकर उसे और शार्क नौ को ढूंढने आएगा।

सामान्य परिस्थितियों में, वह खुश होता अगर वुल्फ वन और अन्य उसे बचाने के लिए वहाँ आने वाले थे ... लेकिन इस समय बात अलग थी। सफेद कपड़ों वाले उस कल्टीवेटर की ताकत बहुत ज्यादा थी। यहां तक ​​कि उसके जैसे दूसरे चरण के एक सम्मानित कल्टीवेटर भी उस आदमी के सामने चींटी से ज्यादा कुछ नहीं थे।

यद्यपि वह उससे बहुत मजबूत था, फिर भी वुल्फ वन सिर्फ दूसरे चरण का कल्टीवेटर था। व्हेल एट का मानना ​​था कि सफेद कपड़ों वाले के सामने सौ वुल्फ वन भी टिक नहीं पाएंगे।

यदि वे यहाँ आएंगे तो अन्य सदस्य केवल अपनी मृत्यु की ओर ही बढ़ रहे होंगे ...

इस समय, व्हेल एट के कानों में एक शांत आवाज़ गूँजती है, "हे, तो तुम्हारा नाम व्हेल एट है। क्या दिलचस्प नाम है, इसका उच्चारण पेकिंगीज़ के समान है।"

बड़ी कठिनाई के साथ अपना सिर घुमाने के बाद, व्हेल एट ने उस व्यक्ति को देखा जिसे वह देखने के लिए सबसे अधिक अनिच्छुक था - सफेद कपड़ों वाला कल्टीवेटर, जो शांति से उसके बगल बैठे थे। उनके चेहरे पर एक रहस्यमयी मुस्कान खेल रही थी, जो हर जीवित चीज़ को देखने में सक्षम थी।

व्हेल एट की अभिव्यक्ति कड़वी हो गई थी... क्या इस आदमी ने उसके और वुल्फ वन के बीच की बातचीत सुनी थी?

इसके तुरंत बाद, उसने देखा कि सफेद कपड़ों वाले कल्टीवेटर ने अपनी उंगली से उसके कंधे पर टैप किया। अगले ही पल, उसने महसूस किया कि उसके भीतर आध्यात्मिक ऊर्जा का एक विस्फोट हुआ था और जो उसके शरीर के सभी कोनों में फैल गयी थी ...

वेनेरेबल व्हाइट ने अपना हाथ पीछे खींच लिया और एक मुस्कान के साथ पूछा, "तो ... व्हेल आठ और शार्क नाइन, एह? यदि मैं गलत नहीं हूं, तो आपके संगठन के अन्य सदस्यों के कोड नाम भी होने चाहिए जैसे: वुल्फ, बुल, डॉग , एप, हिरन, हॉक, सांप, और इसी तरह ... कुल तेतीस विभिन्न पशुओं के नामों पर आधारित कोड नाम, सही है न?"

यद्यपि व्हेल एट उस तकनीक के कारण नहीं बोल सकता था जिस ने उसे अचल कर दिया था, लेकिन उसकी आँखों का डर वेनरेबल व्हाइट के प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त था।

"ऐसा लगता है कि मैंने सही ढंग से अनुमान लगाया है। इन तेतीस जानवरों को <थर्टी-थ्री डिवाइन बीस्ट्स टेक्नीक❯ के तेतीस जानवरों लिए होना चाहिए।" वेनरेबल व्हाइट ने अपनी नीचे बैठने की मुद्रा को थोड़ा ठीक किया और उंगली से व्हेल एट ओर इशारा किया।< p>

उसके शरीर को बांधने वाली तकनीक को आधा खोल दिया था, जिससे वह फिर से बोल सकता था।

"जब मैंने आपको देखा, तो मुझे लगा कि आप जिस तकनीक का अभ्यास कर रहे थे वह बहुत दिलचस्प थी," वेनरेबल व्हाइट ने बोलना जारी रखा। "तेतीस दिव्य जानवरों की तकनीकों में से, आप जो अभ्यास कर रहे हैं वह 'विशाल व्हेल की तकनीक' होनी चाहिए, है ना?"

व्हेल एट कड़वे तरीके से मुस्कराया। यह कल्टीवेटर उसके संगठन की गुप्त तकनीक के विषय में भी जानता था। वह उससे कुछ भी छिपाने में असमर्थ था।

"मुझे उम्मीद नहीं थी कि तीसरे दर्जे की संगठन बनने से पहले, शानदार 'थर्टी-थ्री डिवाइन बीस्ट्स' संप्रदाय में गिरावट आएगी। यह अभी भी ठीक है, हालांकि ... मैं हमेशा से आपके संप्रदाय की 'थर्टी-थ्री डिवाइन बीस्ट्स तकनीक' में रुचि रखता था, लेकिन मुझे कभी भी आप लोगों के संपर्क में आने का अवसर नहीं मिला। लेकिन इस बार, आप स्वयं चल कर मेरे दरवाजे पर आ गए हैं। मेरी किस्मत खराब नहीं है, हे हे ... " वेनेरेबल व्हाइट हलके से हँसे।

वास्तव में, उसकी किस्मत बहुत अच्छी थी ~ 

सॉन्ग शुहांग भी वहाँ आ गया। उसने अभी अभी अपना ध्यान समाप्त किया था और फिर उसने दोनों कैदियों पर एक नज़र डालने का फैसला किया। लेकिन जब वह वहां पहुंचा, तो उसने बंदियों के बगल में वेनेरेबल व्हाइट को जमीन पर बैठे देखा जो उनसे बातचीत कर रहे थे।

सॉन्ग शुहांग वेनेरेबल व्हाइट के पास पहुँचा और उनके साथ ही नीचे बैठ गया और उसने पूछा, "सीनियर व्हाइट, यह <थर्टी-थ्री डिवाइन बीस्ट्स टेक्नीक❯ क्या है? यह तकनीक बहुत शक्तिशाली है?"< p>

वहां आते समय उसने वेनेरेबल व्हाइट को इस तकनीक का उल्लेख करते सुना था।

"शक्तिशाली के बजाय, यह बहुत दिलचस्प है, विशेष रूप से पहले और दूसरे चरण के दायरे के पहले दो खंड। यह तकनीक एक कल्टीवेटर को एक 'सूड़ो' जन्मजात सच्ची क्यूई विकसित करने दे सकती है जबकि वह कल्टीवेटर अभी भी पहले और दूसरे चरण में ही होता है।" मुझे नहीं मालूम कि यह तकनीक कैसे विकसित की गई थी, लेकिन इसने अपने संप्रदाय के शिष्यों को प्रथम और द्वितीय चरण के दायरे में एक अविश्वसनीय लाभ प्राप्त करवाया," वेनेरेबल व्हाइट ने समझाया।

सॉन्ग शुहांग अभी भी कुछ हद तक उलझन में था, उस लिए उसने पूछा, "'सूड़ो' जन्मजात सच्ची क्यूई? क्या इसका चौथे चरण के 'इनटेट' दायरे के साथ कोई संबंध है?"

"हाँ, दोनों के बीच घनिष्ठ संबंध है।" वेनेरेबल व्हाइट ने सिर हिलाया। फिर, उनकी आँखें अचानक चमक उठीं और उन्होंने सॉन्ग शुहांग की ओर देखते हुए पूछा, "शुहांग, अगर मुझसे गलती नहीं हुई है, तो आपने अभी हाल ही में कल्टीवेशन शुरू किया है, है ना?"

सॉन्ग शुहांग ने चुपचाप सिर हिला दिया।

"फिर, मैं आपके मामले को एक अनालॉजी के रूप में उपयोग करूँगा। आप कल्टीवेशन करने और अपनी नींव बनाने के सबसे अच्छे समय का इस्तेमाल करने से चूक गए थे जो चार से आठ साल की उम्र के बीच होता है। जन्मजात सच्ची क्यूई की समझदारी जो आपको अपनी माँ के शरीर से विरासत में मिली थी, वह तब ही ख़त्म हो गयी थी जब आपने अपनी नींव पूरी कर ली थी। अब से आप सेक्ट के अन्य शिष्यों की तुलना में अधिक कठिनाई के साथ आगे बढ़ेंगे।"

"एह? मेरी माँ के शरीर से जन्मजात सच्ची क्यूई? और इसके बिना, खेती करना अधिक कठिन होगा? क्या वास्तव में ऐसा कुछ होता है?" सॉन्ग शुहांग उलझन में था और उसने अपना सिर खुजा लिया।

... नाइन प्रॉविंस नंबर वन ग्रुप के किसी भी सीनियर ने उसे इसके बारे में नहीं बताया।

"समूह में किसी ने आपको इसके बारे में नहीं बताया?" वेनरेबल व्हाइट ने एक पल के लिए सोचा और फिर मुस्कुराते हुए कहा, "शायद उन्हें लगा कि अगर वे आपको बताएंगे तो यह आपकी इच्छाशक्ति को नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा। लेकिन आपकी इच्छाशक्ति को देखते हुए, मुझे लगता है कि कोई समस्या नहीं होगी।"

सॉन्ग शुहांग ने सिर हिलाया। चूंकि उसने कल्टीवेटर बनने का फैसला किया था, इसलिए वह मरने के लिए तैयार था। मात्र कष्ट उसे कैसे रोक सकते थे?

वेनरेबल व्हाइट ने आगे कहा, "आजकल, कल्टिवेटर्स का मानना ​​है कि आपकी नींव स्थापित करने के लिए सबसे अच्छी उम्र चार से पांच साल के बीच होती है। इस अवधि के दौरान, बच्चे के पास अभी भी जन्मजात सच्ची क्यूई की बुद्धिमानी होती है जो माता के गर्भ से प्राप्त होती है। यदि बच्चा इस अवधि के भीतर फाउंडेशन की स्थापना के दायरे में पहुंच जाता है, वह अपने हार्ट एपर्चर के अंदर जन्मजात सच्ची क्यूई को जमा करने में सक्षम होता है, जो कि उसकी भविष्य की कल्टीवेशन की राह के लिए एक ठोस आधार तैयार करती है। यदि आपके पास इस सच्ची जन्मजात क्यूई की विस्प और आवश्यक तकनीक और संसाधन हैं, तो आप तीसरे चरण के दायरे से पहले किसी भी अड़चन का सामना नहीं करते हैं।

पांच साल की उम्र के बाद, और उसके बाद हर साल, माँ के शरीर से विरासत में मिली जन्मजात सच्ची क्यूई की समझदारी कम होती जाती है ... जब तक बच्चा आठ साल की उम्र तक पहुँचता है, तब यह पूरी तरह से गायब हो जाती है।

यदि आप इस अवसर को खो देते हैं, तो आप इसे प्राप्त नहीं कर सकते। जन्मजात सच्ची क्यूई की समझदारी जितनी पतली होती है, उतनी बड़ी संख्या में आप पहले चरण की स्थापना के दायरे से तीसरे चरण तक पहुँचने में कठनाइयों का सामना करते हैं। आपको दायरे में आगे बढ़ने के लिए जितने समय और संसाधनों की आवश्यकता होगी, उसकी तादाद उतनी ही बढ़ती जाएगी, यहाँ तक कि किसी ऐसे व्यक्ति की तुलना में 50% तक बढ़ जाएगी, जिसने आठ साल से कम उम्र में अपनी नींव की स्थापना पूरी कर ली थी। "

यदि आपके पास जन्मजात सच्ची क्यूई की यह समझदारी नहीं है, तो आप खेल में उस व्यक्ति की तरह होते है जो पहले ही हैंडीकैप से शुरू करता है; आप दूसरों की तुलना में धीमी गति से बढ़ेंगे।

सॉन्ग शुहांग ने अपना सिर खुजलाया। "अप्रत्याशित रूप से ऐसी बात थी! दूसरे शब्दों में, मैंने दस साल से अधिक समय पहले जन्मजात सच्ची क्यूई की उस बुद्धिमत्ता को खो दिया था।"

शायद यही कारण था कि उसने अपनी स्थापना को पूरा करने के दौरान जन्मजात सच्ची क्यूई की उपस्थिति महसूस नहीं की।

"हालांकि ... मैं जिस गति से आगे बढ़ रहा हूं वह बहुत बुरी नहीं होनी चाहिए, है ना?" सॉन्ग शुहांग ने पूछा। उसने आधिकारिक तौर पर लगभग दो महीने पहले कल्टीवेशन शुरू किया था, और इस समय, वह अपने हार्ट एपर्चर को खोलने से पहले दायरे के अंतिम चरण में पहुंच गया था। यह वाकई बहुत कम समय में हुआ था।

"यह केवल इसलिए कि आपकी किस्मत खराब नहीं है," वेनरेबल व्हाइट ने मुस्कुराते हुए कहा।

"यह सब आपके कारण है, सीनियर," सॉन्ग शुहांग ने अवचेतन रूप से जवाब दिया। जब से वह सीनियर व्हाइट के साथ था, उसको उनकी किस्मत का बहुत फायदा हुआ था।

वेनेरेबल व्हाइट हँसे और उन्होंने बोलना जारी रखा, "इसलिए, थर्टी-थ्री डिवाइन बीस्ट्स टेक्नीक के पहले दो खंड आपके लिए बहुत उपयुक्त हैं। भले ही 'सूड़ो' जन्मजात सच्ची क्यूई, जन्मजात सच्ची क्यूई की बुद्धिमानी जितनी अच्छी न हो, जो क्यूई आपको मां के शरीर से विरासत में मिलती है, फिर भी इसे आपको तीसरे चरण के दायरे में पहुंचने से पहले आपको अपनी खेती की गति को 30% से अधिक बढ़ाने में मदद मिलनी चाहिए।"

सॉन्ग शुहांग की आंखें तुरंत चमक उठीं, और 200W का लाइट बल्ब बन गयीं। थर्टी-थ्री डिवाइन बीस्ट्स की तकनीक काफी अच्छी लग रही थी!

"असंभव!" व्हेल एट ने इस समय कहा। "जिस <थर्टी थ्री डिवाइन बीस्ट की टेक्निक> का हम अभ्यास करते हैं, वह जन्मजात सच्ची क्यूई का उत्पादन नहीं कर सकती है। ये केवल आधारहीन अफवाहें हैं जो बाहरी लोगों द्वारा फैलाई गई हैं!"

वेनरेबल व्हाइट ने पूछा, "आपने 'सूड़ो' जन्मजात सच्ची क्यूई को कंडेंस नहीं किया?"

व्हेल एट ने अपना सिर हिला दिया। उसे अकेले को छोड़ो, संगठन के किसी भी सदस्य ने छद्म जन्मजात सच्ची क्यूई, या जो कुछ भी इसका नाम था, इसको कंडेंस नहीं किया था!

वेनरेबल व्हाइट ने उसे थोड़ी देर तक घूरने के बाद कहा, "मुझे नहीं लगता था कि 'थर्टी थ्री डिवाइन बीस्ट का सेक्ट' की विरासत इस तरह की होगी।"

व्हेल एट की ओर अपनी उंगली से इशारा करके उसे बेहोश करने के बाद, उन्होंने जवाब दिया, "चूंकि इसका नाम <थर्टी-थ्री डिवाइन बीस्ट्स टेक्नीक> है, इसलिए या तो यह तेतीस विभिन्न प्रकार की तकनीकों से बना है, या नहीं तो तेतीस बाहरी वस्तुओं द्वारा बना है, जैसे कि तेतीस जादुई खजाने!"

बहुत बुरा था कि व्हेल एट पहले ही बेहोश हो गया था और यह सुन नहीं सका था...

वेनरेबल व्हाइट ने अपने आप से कहा, "इसके अलावा, तेतीस दिव्य जीवों के संप्रदाय को क्या हुआ? उनकी विरासत में यह कमी कैसे हो सकती है ... यहां तक ​​कि उनकी हस्ताक्षर तकनीक, जिससे उनकी पहचान होती है, वह भी अधूरी अवस्था में थी।"

"उस मामले में, हम 'थर्टी थ्री डिवाइन बीस्ट्स टेक्नीक' पर हाथ नहीं डाल सकते?" सॉन्ग शुहांग ने पूछा।

"चिंता न करें। उनके साथियों को पकड़ने के बाद हमें स्थिति की बेहतर समझ होगी। भले ही उनकी विरासत अधूरी हो, जब तक कि फर्स्ट और सेकंड स्टेज के हिस्से बरकरार हैं, इसमें कोई समस्या नहीं होगी। वेनरेबल व्हाइट ने कहा, "आखिर, केवल 'सूड़ो' जन्मजात सच्ची क्यूई को विकसित करने के लिए आपको इस तकनीक की आवश्यकता है। जहाँ तक मेरा सवाल है, मैं इस पर एक नज़र रखना चाहता हूं और देखना चाहता हूं कि क्या मुझे अपनी खुद की कल्टीवेशन को बेहतर बनाने के लिए कुछ प्रेरणा मिल सकती है," वेनरेबल व्हाइट ने कहा।

अपनी खुद की कल्टीवेशन की तकनीक...? क्या इसका मतलब यह है कि वेनरेबल व्हाइट को उनकी तकनीक उनके पूर्वजों से प्राप्त नहीं हुई थी, बल्कि उन्होंने इसे शुरू से स्वयं तैयार किया था?

❄️❄️❄️

लगभग एक घंटे बाद।

एक मेहमान उस एकाकी द्वीप पर पहुंचा।

हालाँकि, यह वुल्फ वन या थर्टी थ्री डिवाइन बीस्ट्स संप्रदाय के अन्य सदस्यों में से नहीं था।

चिलचिलाती धूप में, एक चरवाहे की टोपी पहने वह व्यक्ति, एक बिना आस्तीन का सफेद अंडरशर्ट और जीन शॉर्ट्स पहने, भारी हाथगाड़ी को पागलों की तरह, समुद्र की सतह पर खींच रहा था।

उसकी मांसपेशियां संगमरमर की तरह थीं, और उसके कांस्य रंग की त्वचा से पसीना टपक रहा था...

यद्यपि समुद्र उत्तेजित था और समय-समय पर दस मीटर ऊंची लहरें उठतीं थीं, लेकिन यह चरवाहा टोपी पहने हुए व्यक्ति, लहरों को काटता हुआ, जैसे कि ये कुछ भी नहीं थीं, आगे बढ़ता जा रहा था, और सीधे उस द्वीप की ओर बढ़ रहा था।

आदमी के थोड़ा करीब आने के बाद, सॉन्ग शुहांग ने देखा कि भारी हाथगाड़ी पर दो झंडे के आकार की वस्तुएं थीं, जो वह खींच रहा था।

बाईं ओर के ध्वज पर निम्नलिखित शब्द लिखे थे: "तांबे या लोहे के ट्रिग्राम, जितने समय में एक शब्द बोला जा सकता है, उतने समय में मैंने एक अरब चीजों की भविष्यवाणी कर दी है!"

जबकि दाहिने झंडे पर लोग थे: "अटकलों के बाद अटकलें, मैं दैवीय ट्रीग्राम का महान अमर गुरु बन गया हूँ !"

❄️❄️❄️

"सीनियर व्हाइट, कोई आ रहा है," सॉन्ग शुहांग ने कहा।

"चिंता मत करो, यह हमारा ही व्यक्ति है," वेनरेबल व्हाइट ने मुस्कुराते हुए कहा।

हमारी तरफ से कोई है?

काउबॉय टोपी पहने हुए व्यक्ति ने द्वीप पर कदम रखा और सॉन्ग शुहांग की ओर लहराते हुए अपनी टोपी उतार दी। "नमस्ते, छोटे दोस्त शुहांग!"

सॉन्ग शुहांग ने उलझन से अपने सामने वाले उस आदमी को देखा। क्या मैं इस आदमी को जानता हूं?

"तुम मुझे, हुह, नहीं पहचाने?" उस आदमी ने मुस्कुरा कर हाथ गाड़ी पर लगे झंडे की ओर इशारा किया। "वो देखो। क्या तुम अब मेरी पहचान का अनुमान लगा सकते हो?"

"कॉपर या आयरन ट्रिगर्स ... अटकल के बाद अटकल ... ग्रेट अमर मास्टर ... रुको! आप वरिष्ठ अमर मास्टर कॉपर ट्रीग्राम हैं ...?" सॉन्ग शुहांग ने एक अंदाजा लगाया। उसने डेथ सीकर आर्मी (केवल थ्राइस रेकलेस मैड सेबर के नीचे), इम्मोर्टल मास्टर कॉपर ट्रिग्राम का सेकंड-इन-कमांड को याद किया!

"अहा, बिलकुल सही, यह मैं ही हूँ।" इम्मोर्टल मास्टर कॉपर ट्रिग्राम दिल खोलकर हंसा।

"सीनियर कॉपर ट्रिग्राम, तुम यहाँ क्या कर रहे हो?" सॉन्ग शुहंग ने सवाल किया - इसके अलावा, इम्मोर्टल मास्टर कॉपर ट्रिग्राम की उपस्थिति, उसकी शक्ल सूरत उसकी कल्पना से बिल्कुल अलग थी।

यद्यपि कॉपर ट्रिग्राम एक न-भरोसेमंद भाग्य वक्ता के रूप में जाना जाता था, सॉन्ग शुहांग ने सोचा था कि वह फिर भी उसके जैसा ही दिखता होगा।

लेकिन उसकी आंखों के सामने खड़े, काउबॉय टोपी पहने यह व्यक्ति, एक स्टॉकी मजदूर की तरह दिख रहा था और एक भाग्य-वक्ता की तरह कुछ भी नहीं था।

इम्मोर्टल मास्टर कॉपर ट्रिग्राम हंसा और मुड़ गया। उसके बाद, उसने एक हाथ गाड़ी से दवा का एक पैकेट उठाया और सॉन्ग शुहांग को दे दिया। "चूंकि मैं यहाँ था, इसलिए दोस्त डाओइस्ट मेडिसिन मास्टर ने यह दवा की पेस्ट आपको देने के लिए दी थी। इसे ले लो।"